फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: '25 दिनों तक दुष्प्रचार, निजी जीवन को बनाया निशाना'; चंपत राय की डायरी में नया खुलासा

Fri, 28 Aug 2026 08:54 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: Sharukh Khan Updated Fri, 28 Aug 2026 08:54 AM IST
सार

राम मंदिर के चढ़ावे पर डाका डालने के मामले में एक और नया खुलासा हुआ है। पूर्व महासचिव चंपत राय की डायरी में लिखा है कि 25 दिन तक लगातार दुष्प्रचार चला। व्यक्तिगत जीवन को निशाना बनाया तो उन्होंने मौन धारण कर लिया। चंदा चोरी के खुलासे पर पहले दिन ही चंपत राय से चार घंटे पूछताछ हुई।

विज्ञापन
Ram Temple Donation Case smear campaign lasting 25 days targeted personal life Champat Rai wrote in his diary
Ram Temple Donation Case - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
रामजन्मभूमि परिसर में चढ़ावे से जुड़े प्रकरण के सामने आने के बाद करीब 25 दिनों तक लगातार दुष्प्रचार किए जाने का दावा सामने आया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय ने अपनी डायरी में लिखा है कि शुरुआती दौर में मामला मंदिर से जुड़े घटनाक्रम तक सीमित था, लेकिन धीरे-धीरे विभिन्न माध्यमों से चल रहा दुष्प्रचार उनके व्यक्तिगत जीवन तक केंद्रित हो गया। इससे वह मानसिक रूप से आहत हुए और उन्होंने सार्वजनिक रूप से मौन धारण कर लिया।


चंपत राय की डायरी के मुताबिक 11 जून की रात लखनऊ में पांच ट्रस्टियों की बैठक में प्रकरण की जांच के लिए उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त तीन न्यायाधीशों की समिति गठित करने पर विचार हुआ था। इसी क्रम में तैयार किए गए एक प्रारूप को वाट्सएप पर न्यासियों को भेजते समय वह अनजाने में मोबाइल के स्टेटस पर भी लग गया।
Ram Temple Donation Case smear campaign lasting 25 days targeted personal life Champat Rai wrote in his diary
चंपत राय और अनिल मिश्रा - फोटो : @ChampatRaiVHP
कुछ मिनट में उसे हटा दिया गया, लेकिन तब तक कई लोगों की नजर उस पर पड़ चुकी थी। इसके बाद प्रारूप के प्रेस तक पहुंचने और अगले दिन अखबार में प्रकाशित होने से विवाद और तेज हो गया। इसके बाद 12 जून को मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर विशेष जांच दल से जांच कराने का अनुरोध किया गया। 

 
Ram Temple Donation Case smear campaign lasting 25 days targeted personal life Champat Rai wrote in his diary
चंपत राय और अनिल मिश्रा - फोटो : PTI
अगले दिन पत्र मुख्यमंत्री तक पहुंचा और एसआईटी गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई। इसी दौरान लगातार आरोप-प्रत्यारोप और मिथ्या प्रचार शुरू हो गया। धीरे-धीरे इसका केंद्र मंदिर प्रकरण से हटकर व्यक्तिगत जीवन बन गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ram Temple Donation Case smear campaign lasting 25 days targeted personal life Champat Rai wrote in his diary
चंपत राय - फोटो : अमर उजाला
24 जून से चंपत राय ने मंदिर परिसर में जाना और पत्रकारों से मिलना बंद कर दिया तथा अपने कमरे से बाहर निकलना भी छोड़ दिया। उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम को अपने खिलाफ चलाए गए सुनियोजित अभियान के रूप में महसूस किए जाने की बात भी कही है।
विज्ञापन
Ram Temple Donation Case smear campaign lasting 25 days targeted personal life Champat Rai wrote in his diary
श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय - फोटो : amar ujala
पहले दिन ही चंपत राय से हुई थी चार घंटे पूछताछ
बयान में यह भी उल्लेख है कि 15 जून को गठित एसआईटी के तीन सदस्य रामजन्मभूमि परिसर पहुंचे और करीब चार घंटे तक चंपत राय से अकेले में पूछताछ की। टीम ने घटनाक्रम, दस्तावेजों और चढ़ावा चोरी के आरोपी युवकों से लिए गए स्वीकारोक्ति पत्रों की मूल प्रतियां भी हासिल कीं। इसके बाद डॉक्टर अनिल मिश्र व गोपाल राव से पूछताछ का क्रम चला। इनसे कई चक्र पूछताछ की गई। दो-तीन बार डॉक्टर अनिल व चंपत राय से एक साथ पूछताछ की गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed