फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिव्यांगों के लिए वरदान: छतरपुर से शुरू हुई देश की पहली सहायक उपकरण सुधार मोबाइल वैन

Sun, 13 Feb 2022 08:18 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 13 Feb 2022 08:18 PM IST
सार

सामाजिक अधिकारिता शिविर छतरपुर में देश के पहले सहायक उपकरण सुधार मोबाइल सेवा वाहन का हुआ शुभारंभ हुआ है। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार ने पूजा अर्चना एवं फीता काटा। यह मोबाइल चलित वेन दिव्यांगों के खराब हुए उपकरणों को सुधारने में सहायक होगी। जिससे अब दिव्यांगों को सुधार के लिए भटकना नहीं होगा।
 
विज्ञापन
A boon for the differently-abled: Country's first assistive device improvement mobile van started from Chhatarpur
केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार ने फीता काटकर शुभारंभ किया। - फोटो : अमर उजाला
सामाजिक अधिकारिता शिविर छतरपुर में देश के पहले सहायक उपकरण सुधार मोबाइल सेवा वाहन का हुआ शुभारंभ हुआ है। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार ने पूजा अर्चना एवं फीता काटा। यह मोबाइल चलित वेन दिव्यांगों के खराब हुए उपकरणों को सुधारने में सहायक होगी। जिससे अब दिव्यांगों को सुधार के लिए भटकना नहीं होगा।

यह मोबाइल चलित वेन दिव्यांगों के लिए वरदान साबित होगी, जो सरकार से मिलने वाले खराब हुए उपकरणों को सुधारने में सहायक होगी। उपकरण इस वेन में मुफ्त में सुधारे जाएंगे। केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार ने बताया कि यह देश की पहली वैन है जो छतरपुर से शुरू हुई है। बता दें कि राष्ट्रीय वयोश्री योजना के दो दिवसीय निःशुल्क सहायक उपकरण शिविर का शुभारंभ किया। जिसमें एडिप योजना के 1391 दिव्यांगजन और राष्ट्रीय वयोश्री योजना के चिन्हित 553 वरिष्ठजन लाभार्थियों को 2 करोड़ 42 लाख 14 हजार मूल्य के 5 हजार 286 सहायक उपकरण निःशुल्क बांटे जाएंगे।
 
A boon for the differently-abled: Country's first assistive device improvement mobile van started from Chhatarpur
यह मोबाइल चलित वेन दिव्यांगों के लिए वरदान साबित होगी - फोटो : अमर उजाला
इन उपकरणों के माध्यम से दिव्यांग लाभार्थियों को स्वावलंबी एवं सशक्त करने और समाज की मुख्यधारा में जोड़ने के लिए भारत सरकार की एडिप एवं राष्ट्रीय वयोश्री योजना मील का पत्थर साबित होगी। छतरपुर में हुए इस कार्यक्रम में विधायक प्रद्दुम्न सिंह लोधी, पूर्व मंत्री ललिता यादव, कलेक्टर संदीप जी आर, मलखान सिंह, पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, श्रीमती अर्चना सिंह, सांसद प्रतिनिधि धीरेन्द्र नायक, सुनील मिश्रा, एलिम्को के सीएमडी श्री राजेन्द्र सहगल, सीईओ जिला पंचायत एवं अन्य अधिकारी जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
 
A boon for the differently-abled: Country's first assistive device improvement mobile van started from Chhatarpur
मंत्री वीरेंद्र कुमार ने अपने हाथों से पहनाए हेलमेट - फोटो : अमर उजाला
मंत्री वीरेंद्र कुमार ने अपने हाथों से पहनाए हेलमेट
मंत्री वीरेंद्र कुमार ने वितरण के दौरान बैटरी साइकिल वालों को हेलमेट वितरण किए और उनके पास जाकर उन्हें खुद हेलमेट पहनाए। उनसे उनके अनुभव जाने और विचार साझा किए। दिव्यांगजनों से कहा कि रोड पर साइकिल चलाते समय हेलमेट जरूर लगाएं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
A boon for the differently-abled: Country's first assistive device improvement mobile van started from Chhatarpur
147 लाभार्थियों को मोटराइज्ड ट्राइसिकल निःशुल्क दी गईं। - फोटो : अमर उजाला
ट्राइसाइकिल, बैटरी साइकिल बांटी
दिव्यांगों को ट्राइसाइकिल, बैटरी साइकिल, व्हील चेयर, हेलमेट दिए गए। इसमें 80 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले 147 लाभार्थियों को मोटराइज्ड ट्राइसिकल निःशुल्क दी गईं।
 
विज्ञापन
A boon for the differently-abled: Country's first assistive device improvement mobile van started from Chhatarpur
फोल्डिंग व्हीलचेयर, सी.पी. चेयर, बैसाखी भी बांटी गई। - फोटो : अमर उजाला
कृत्रिम अंग, दांत सहित अन्य सामग्री बांटी
प्रतीकात्मक रूप से चिन्हित लाभार्थियों को केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार ने मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, ट्राइसाइकिल के साथ-साथ हेलमेट, कमोड और फोल्डिंग व्हीलचेयर, सी.पी. चेयर, बैसाखी, बी.टी.ई (कान की मशीन) एवं कृत्रिम दांत सहित कुल 32 प्रकार के सहायक उपकरण वितरित किए।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed