फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भिंड: पति की रोक-टोक से परेशान पत्नी ने बेटे से कराई हत्या, दामाद को सबक सिखाने लगा दिया मर्डर का आरोप

Tue, 05 Apr 2022 01:13 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 05 Apr 2022 01:13 PM IST
सार

भिंड: पति की रोक-टोक से परेशान पत्नी ने बेटे से कराई हत्या, दामाद को सबक सिखाने लगा दिया मर्डर का आरोप

विज्ञापन
Bhind: Disturbed by husband's restraint, wife got murdered by son, accused of murder to teach a lesson to son-in-law
पुलिस हिरासत में महिला उसका बेटा और बेटे का दोस्त। - फोटो : सोशल मीडिया
भिंड शहर के मेला ग्राउंड के पास 26-27 मार्च की दरम्यानी रात हुई  मर्डर की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने मृतक की पत्नी उसके बेटे और बेटे को दोस्त को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तीनों आरोपियों ने मृतक जगत सिंह बघेल की हत्या की वारदात को अंजाम देना कबूल कर लिया है। 


पति की रोक-टोक से परेशान थी महिला 
मृतक जगत सिंह बघेल की पत्नी ममता ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया कि उसके कई परिचित उससे मिलने के लिए घर आया करते थे, उसके पति को लोगों का घर आना पसंद नहीं था, जिसके चलते वह अक्सर ममता को रोका करता था। ममता ने पति की रोक-टोक से तंग आकर उसे ही रास्ते से हटाने का प्लान बना लिया। 
Bhind: Disturbed by husband's restraint, wife got murdered by son, accused of murder to teach a lesson to son-in-law
मृतक जगत सिंह बघेल। - फोटो : सोशल मीडिया
बेटे से कराई पिता की हत्या, दमादा पर लगाया आरोप
मृतक की पत्नी और हत्या की आरोपी ममता बघेल ने 6 महीने पहले अपने बेटे के साथ मिलकर पति के मर्डर की साजिश रची थी। उसने अपने बेटे से रात में आंगन में सो रहे पति के सिर में गोली मार कर हत्या कराई, महिला ने अपने बेटे को हिदायत दी थी कि वह पिता के सिर में दो गोलियां मारे ताकि बचने की गुंजाइश न रहे। मर्डर के बाद उसने बेटे को मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने से मना कर दिया था, ताकि पुलिस को शक न हो। महिला इतनी शातिर है कि उसने अपनी बेटी के ससुराल वालों को सबक सिखाने के लिए बेटे से मर्डर कराकर कत्ल का इल्जाम अपने दमाद और उसके जीजा पर लगा दिया। दरअसल महिला का उसकी बेटी के ससुराल वालों से दहेज का केस चल रहा है। पति की हत्या कराने के बाद महिला ने अपने दामाद और उसके जीजा के नाम से थाने में हत्या का केस दर्ज कराया। आरोपी महिला ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया कि इस तरह पति भी रास्ते से हट गया और बेटी के ससुराल वालों से चल रहे केस से भी छुटकारा मिल जाएगा और वह दामाद से राजीनामा करने के नाम पर मोटी रकम भी वसूलना चाहती थी।

पति का मर्डर कराने के बाद घर के बाहर दिया धरना
भिंड SP शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि जगत सिंह की हत्या के बाद पुलिस पूछताछ में ममता ने अपने दामाद पर आरोप लगाया था कि दामाद राजीव ने धमकी दी है कि दहेज केस में राजीनामा कर लो अगर गवाही दी तो जान से मार देंगे। घटना वाली रात के बारे में बताते हुए ममता ने खुद को प्रत्यक्षदर्शी बताते हुए बयान दिया था कि वह रात में गोली की आवाज सुनकर आंगन में गई थी, जहां दामाद राजीव, उसका जीजा और एक अन्य व्यक्ति उसके पति की हत्या कर के भाग रहे थे। महिला ने अपने पति की हत्या की प्लानिंग इतने जबरदस्त तरीके से की थी कि हत्या के बाद 12 घंटे तक उसने पति का पोस्टमार्टम होने से रोके रखा और दामाद और उसके जीजा के खिलाफ केस दर्ज कराने के लिए अपने समाज के लोगों के साथ धरना भी दिया।
Bhind: Disturbed by husband's restraint, wife got murdered by son, accused of murder to teach a lesson to son-in-law
पुलिस हिरासत में आरोपी बेटा और उसका दोस्त। - फोटो : सोशल मीडिया
हथियार बेचने वाले ने किया खुलासा
मर्डर केस की जांच के दौरान पुलिस को घटना वाले दिन महिला के दामाद की लोकेशन भोपाल और उसके जीजा की लोकेशन ग्वालियर में मिली। इसी दौरान पुलिस ने हथियार बेचने वाले रामू राठौर को पकड़ा। पूछताछ में रामू ने खुलासा किया कि मृतक का बेटा हेमंत कुछ दिन पहले ही कट्टा लेकर गया है, जब पुलिस ने मृतक के बेटे को पकड़कर सख्ती से पूछताछ की तो उसने पिता की हत्या की करना कबूल कर लिया। हेमंत ने बताया कि उसने अपने दोस्त सुग्रीव को पिता की प्रताड़ना के किस्से सुनाकर हत्या की वारदात में शामिल किया था। जब पुलिस ने मृतक की पत्नी ममता से हत्या के बारे में पूछा तो उसने फिर से मर्डर की वारदात को झूठा बता दिया। जब पुलिस ने मां-बेटे का आमना-सामना कराया तो महिला ने कहा कि बेटे ने हत्या की है, इस बारे में मुझे नहीं पता, जिस पर बेटा मां पर भड़क गया और कहा कि मुझे हत्यारा बना के खुद साफ बन रही हो। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed