फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इंदौर: गुस्सैल बुआ ने लगाई खुद के घर में आग, भाई की झोपड़ी चपेट में आने से जिंदा जल गईं दो मासूम बच्चियां

Tue, 05 Apr 2022 12:24 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Tue, 05 Apr 2022 12:24 PM IST
सार

इंदौर में दर्दनाक हादसा हुआ। चोइथराम मंडी के पास बनी झोपड़ी में आग लग गई। इसमें छह साल व चार साल की दो बहनें जिंदा जल गई। जांच में सामने आया कि बच्चियों की बुआ ने आग लगाई थी। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। 

विज्ञापन
Indore: Angry aunt set fire to her own hut, took her brother's hut in the grip, two innocent girls burnt alive...
आग में जिंदा जल गई मासूम नंदू व मुस्कान - फोटो : सोशल मीडिया
इंदौर के प्रकाश नगर में सोमवार रात दर्दनाक हादसा हुआ। झोपड़ी में आग लगने से दो मासूम बच्चियां जिंदा जल गईं। दोनों की उम्र छह व चार वर्ष है। शुरुआत में पुलिस इसे हादसा मानकर चल रही थी लेकिन बाद में खुलासा हुआ कि बच्चियों की बुआ ने झोपड़ी में आग लगाई थी। 

 
Indore: Angry aunt set fire to her own hut, took her brother's hut in the grip, two innocent girls burnt alive...
इस तरह उठी थीं आग की लपटें - फोटो : सोशल मीडिया

घटना सोमवार देर रात की है। चोइथराम सब्जी मंडी के पास प्रकाश नगर है। यहां झोपड़ी में सोनू मेडा अपने परिवार के साथ रहता है। वह मजदूरी करता है। मूल रूप से बड़वानी का रहने वाला परिवार आजीविका के लिए इंदौर आया और झोपड़ी में रहने लगा। सोनू की दो बच्चियां छह साल की मुस्कान और चार साल की नंदू रात को झोपड़ी में सो रही थी। सोनू बाहर था। इसी दौरान सोनू की झोपड़ी में आग लग गई। एक महिला ने देखा और आसपास के लोगों को बुलाया। जब तक पानी का इंतजाम करते तब तक आग बढ़ती जा रही थी। कुछ ही देर में झोपड़ी पूरी तरह जल गई। इस घटना में झोपड़ी में सो रहीं मुस्कान और नंदू जिंदा जल गईं। दोनों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया, हालांकि जब तक आग बुझती तब तक दोनों मासूम बच्चियों की सांसें रुक चुकी थीं।
Indore: Angry aunt set fire to her own hut, took her brother's hut in the grip, two innocent girls burnt alive...
घटना के बाद मौके पर पहुंचे थे पुलिस कमिश्नर - फोटो : सोशल मीडिया

घटना की सूचना मिलते ही रात में ही पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्र पुलिस अधिकारियों के साथ घटनास्थल पहुंचे। मौका मुआयना कर वस्तुस्थिति की जानकारी ली। इस मामले में बच्चियों की बुआ बरखा पर आग लगाने की शंका जाहिर की गई थी। पुलिस ने  देर रात को उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। बताया जा रहा है कि बरखा की शादी मंगल से हुई थी लेकिन उसे छोड़ कर दो साल से प्रेमी कमल के साथ रह रही थी। कमल से विवाद होने के कारण उसका विनय से प्रेम प्रसंग हो गया। कुछ समय से वह भाई सोनू के पास ही रहने आ गई थी। सोमवार शाम कमल ने उसे विनय से बात करते हुए देखा तो दोनों में कहासुनी हुई। इसके बाद बरखा ने झोपड़ी में आग लगाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Indore: Angry aunt set fire to her own hut, took her brother's hut in the grip, two innocent girls burnt alive...
आरोपी बुआ बरखा - फोटो : सोशल मीडिया

मंगलवार को इस घटना का खुलासा हो गया। पुलिस ने बताया कि बरखा ने ही झोपड़ी में आग लगाई थी। बरखा का पहला पति मंगल था। मंगल और बरखा विवाद के चलते एक-दूसरे से दूर हो गए। इसके बाद बरखा ने कमल से शादी कर ली और दोनों साथ रहने लगे। कमल और बरखा में विवाद होने लगा। घटना वाली रात को भी दोनों में झगड़ा हुआ था। मौके पर बरखा के पिता भी थे। दोनों का विवाद बढ़ते देख पिता ने बरखा को थप्पड़ मार दिया। इससे बरखा गुस्से में आगबबूला हो गई और पिता को डराने के लिए उसने झोपड़ी में आग लगा दी। गुस्से में आगबबूला हुई बरखा ने पिता को डराने के लिए झोपड़ी में आग लगा दी। आग फैलने लगी तो बरखा और अन्य ने उसे बुझाने का प्रयास भी किया, लेकिन आग ने पास में बनी भाई सोनू की झोपड़ी को भी चपेट में ले लिया, जिसमें सोनू की दोनों बच्चियां सो रही थीं। घटना के दौरान सोनू और उसकी पत्नी कहीं गए हुए थे। पुलिस बरखा के पति कमल की भूमिका की जांच कर रही है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed