{"_id":"67ff8f37431e3c940200cb50","slug":"mp-news-street-dog-beaten-up-in-bhind-teeth-broken-with-pliers-viral-video-2025-04-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"MP: बिस्किट दिखाकर पकड़ा, फिर चारपाई से बांधकर पीटा, प्लास से तोड़े दांत; कुत्ते से हुई हैवानियत की तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP: बिस्किट दिखाकर पकड़ा, फिर चारपाई से बांधकर पीटा, प्लास से तोड़े दांत; कुत्ते से हुई हैवानियत की तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 16 Apr 2025 07:50 PM IST
सार
दबोह थाना प्रभारी राजेश शर्मा ने बताया कि भिंड के रावतपुरा खुर्द गांव में कुछ लोगों ने एक स्ट्रीट डॉग को बिस्किट का लालच देकर पकड़ लिया। आरोपियों ने उसे चारपाई से बांधकर बुरी तरह पीटा। प्लास से उसके दांत भी तोड़ दिए।
विज्ञापन
1 of 4
कुत्ते के साथ बुरी तरह की गई मारपीट।
- फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश के भिंड जिले के रावतपुरा खुर्द गांव में एक स्ट्रीट डॉग के साथ बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। कुत्ते को चारपाई से बांधकर बुरी तरह लाठी से पीटा गया और फिर प्लास से उसके दांत भी तोड़ दिए गए। घटना की सूचना पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बुधवार को कुत्ते से मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है, उसके आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है।
कुत्ते के साथ बुरी तरह की गई मारपीट।
- फोटो : अमर उजाला
चारपाई से बांधकर लाठी और सरियों से पीटा
दबोह थाना प्रभारी राजेश शर्मा के अनुसार, भिंड जिले के मुरावली के पास स्थित रावतपुरा खुर्द गांव में कुछ लोगों ने एक स्ट्रीट डॉग को बिस्किट का लालच देकर पकड़ लिया और फिर रस्सी से बांध दिया। इसके बाद आरोपियों ने उसे चारपाई से बांधकर लाठी और सरियों से बुरी तरह पीटा। प्लास से उसके दांत तक तोड़ दिए गए। इस दौरान आरोपियों ने वीडियो भी बनाया। कुत्ते के साथ हैवानियत करने के बाद कुत्ते को छोड़ दिया।
कुत्ते के साथ बुरी तरह की गई मारपीट।
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने पांच के खिलाफ दर्ज किया केस
कुत्ते के साथ हुई दरिंदगी का वीडियो गांव के कुछ लोगों ने एक एनिमल एनजीओ के सदस्यों को भेज दिया। ग्रुप के सदस्य अक्षय जैन ने दबोह थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी परमाल सिंह कुशवाह, ब्रजेश बघेल और आनंद कुशवाह के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। इसके अलावा दो अन्य अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस सभी आरोपियों की तलाश कर रही है।
कुत्ते को नहीं पकड़ पाई रेस्क्यू टीम
घटना के बाद से कुत्ता बुरी तरह डरा हुआ है। 'इंसानियत ग्रुप' एनजीओ के सदस्य अक्षय जैन और उनके साथियों ने उसे रेस्क्यू कर इलाज के लिए भिंड ले जाने की कोशिश की, लेकिन वह डर के कारण लोगों को देखते ही खेतों की ओर भाग जाता है। अक्षय का कहना है कि काफी प्रयासों के बाद भी कुत्ते को पकड़ नहीं पाए। उसे जल्द से जल्द रेस्क्यू कर इलाज के लिए भिंड ले जाएंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X