सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Lunar Eclipse 2026 : होली पर बना खगोलीय संयोग, चंद्रोदय के साथ दिखा चंद्रग्रहण

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Dinesh Sharma Updated Tue, 03 Mar 2026 07:39 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के शहरों में 2026 का पहला चंद्र ग्रहण दिखाई दिया। ग्रहण की शुरुआत दोपहर 3 बजकर 20 मिनट से हुई। यह ग्रहण शाम 6 बजकर 47 मिनट तक चला।

विज्ञापन
Lunar eclipse coincides with moonrise; find out when it will be visible in your city
चंद्र ग्रहण 2026 - फोटो : ANI

होली के रंगों के बीच चंद्रमा भी  तामिया लाल सा दिखाई दिया। तीन मार्च, मंगलवार को पूर्णिमा पर पूर्ण चंद्रग्रहण की खगोलीय घटना हुई। ये दोपहर तीन बजकर 20 मिनट से शुरू हुई। इसमें चंद्रमा पृथ्वी की पूर्ण छाया में से होकर गुजरा। भारत में ये आंशिक चंद्रग्रहण के रूप में शाम को केवल कुछ मिनट के लिए ही दिखाई दिया। यह ग्रहण ग्रस्तोदय के रूप में नजर आया । इसमें चंद्रोदय के समय ही चंद्रमा पर ग्रहण लगा हुआ दिखाई दिया। 

 

आंशिक ग्रहण की समाप्ति  शाम 6 बजकर 47 मिनट पर हुई। मध्यप्रदेश के पूर्वोत्तर नगरों में इसे अधिक देर तक देखा गया क्योंकि वहां सूर्यास्त पहले होने पर चंद्रोदय जल्दी हुआ। मध्यप्रदेश के कई शहरों में चंद्रग्रहण देखा गया ।  

 

 

 

ये भी पढ़ें:  चंद्रग्रहण के सूतक काल में भी खुले हैं महाकाल मंदिर के कपाट, श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

 

खगोलविद सारिका घारू ने बताया कि पूर्ण चंद्रग्रहण को ब्लड मून भी कहा जाता है, क्योंकि चंद्रमा और सूर्य के बीच पृथ्वी के आ जाने से पृथ्वी का वायुमंडल सूर्य की नीली रोशनी को बिखेर देता है। 

 

 

Trending Videos
Lunar eclipse coincides with moonrise; find out when it will be visible in your city
मप्र के शहरों में चंद्रग्रहण का समय - फोटो : अमर उजाला
ये रहा एमपी के शहरों में चंद्रग्रहण का समय
जिला चंद्रग्रहण का समय
सिंगरौली 06:01 शाम
सीधी 06:04 शाम
अनूपपुर 06:06 शाम
शहडोल 06:07 शाम
रीवा 06:07 शाम
डिंडौरी 06:09 शाम
सतना 06:09 शाम
कटनी 06:11 शाम
पन्ना 06:11 शाम
मंडला 06:12 शाम
जबलपुर 06:13 शाम
दमोह 06:13 शाम
बालाघाट 06:13 शाम
उमरिया 06:14 शाम
भिंड 06:14 शाम
छतरपुर 06:14 शाम
सिवनी 06:15 शाम
नरसिंहपुर 06:16 शाम
टीकमगढ़ 06:18 शाम
दतिया 06:18 शाम
सागर 06:18 शाम
छिंदवाड़ा 06:18 शाम
ग्वालियर 06:19 शाम
मुरैना 06:20 शाम
शिवपुरी 06:21 शाम
रायसेन 06:22 शाम
विदिशा 06:22 शाम
बैतूल 06:22 शाम
अशोकनगर 06:22 शाम
नर्मदापुरम 06:23 शाम
श्योपुर 06:23 शाम
पांढुर्ना 06:23 शाम
भोपाल 06:24 शाम
हरदा 06:25 शाम
सीहोर 06:25 शाम
शाजापुर 06:28 शाम
खंडवा 06:29 शाम
आगर मालवा 06:29 शाम
बुरहानपुर 06:29 शाम
उज्जैन 06:30 शाम
इंदौर 06:30 शाम
देवास 06:30 शाम
खरगोन 06:33 शाम
धार 06:33 शाम
रतलाम 06:33 शाम
मंदसौर 06:33 शाम
राजगढ़ 06:34 शाम
बड़वानी 06:35 शाम
नीमच 06:35 शाम
झाबुआ 06:36 शाम
अलीराजपुर 06:37 शाम
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed