{"_id":"62d67b160cd06c16be7156d4","slug":"madhya-pradesh-shivraj-said-the-real-tiger-is-sitting-here-told-the-police-to-come-out-with-sticks-fix-the-two-goons","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Madhya Pradesh: शिवराज बोले असली टाइगर यहां बैठा है, पुलिस से कहा डंडे लेकर निकलो, ठीक कर दो गुंडे बदमाशों को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Madhya Pradesh: शिवराज बोले असली टाइगर यहां बैठा है, पुलिस से कहा डंडे लेकर निकलो, ठीक कर दो गुंडे बदमाशों को
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Tue, 19 Jul 2022 03:06 PM IST
सार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को जनता से चाय पर चर्चा की। 12 नंबर मल्टी पर आयोजित कार्यक्रम में शिवराज बोले यहां मुझे बताया कि यहां जनता गुंडे बदमाशों से परेशान है। यहां परमानेंट चौकी बनाएं और डंडा लेकर निकल पड़ो, सही कर दो।
विज्ञापन
1 of 3
सीएम शिवराज सिंह चौहान
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को जनता से चाय पर चर्चा की। 12 नंबर मल्टी पर आयोजित कार्यक्रम में शिवराज बोले यहां मुझे बताया कि यहां जनता गुंडे बदमाशों से परेशान है। यहां परमानेंट चौकी बनाएं और डंडा लेकर निकल पड़ो, सही कर दो।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान त्रिस्तीय पंचायत चुनाव और नगरीय निकाय चुनाव में मिली जीत के बाद जनता के बीच पहुंचे। इस कार्यक्रम को नाम दिया गया था मामा की चाय, अपनो के साथ। यह कार्यक्रम निकाय चुनाव में मिली सफलता का आभार जताने के लिए आयोजित किया गया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आभार सभा नहीं, विश्वास सभा है। आने जो मुझे पर विश्वास जताया है, मैं उसे खण्डित नहीं होने दूंगा। योजनाओं का आपको लाभ मिलेगा और विकास के सभी काम होंगे। उन्होंने कहा कि हमें जनता की जिंदगी बदलना है। हमने आज से ही नए सिरे से जनता की जिंदगी को बदलने का अभियान प्रारंभ किया है। हर योजना का लाभ शत-प्रतिशत पात्र व्यक्तियों को मिले, मैं यह सुनिश्चित करुंगा।
Trending Videos
2 of 3
सीएम शिवराज ने कहा टाइगर यहां है।
- फोटो : अमर उजाला
सीएम ने कहा कि यहां की जनता गुंडों बदमाशों से परेशान है। उन्होंने कलेक्टर और एसपी को जनता की समस्याओं के समाधान करने के लिए कहा। साथ ही कहा कि यहां पर परमानेंट चौकी बनाएं और डंडा लेकर निकल पड़ो। यहां जरा देख लो कौन टाइगर-फाइगर है। असली टाइगर तो मामा यहां बैठा है। तो काहे के टाइगर फाइगर। मारों डंडे ठीक करो सबको। मुख्यमंत्री ने कहा कि अवैध शराब पर डंडे चलाओ। खत्म करो। यह मैसेज भोपाल के लिए नहीं है पूरे मध्य प्रदेश के लिए है। कोई दादागिरी और गुंडागर्दी नहीं चलेगी। जनता को सुशासन और सुरक्षा देना हमारी ड्यूटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 3
बड़ी संख्या में पहुंचे लोग।
- फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने जनता से कहा कि आपने चुनाव सेप हले मल्टी में पेयजल की व्यवस्था की मांग की थी। उसकी व्यवस्था जल्द करने के मैं निर्देश दे रहा हूं। साथ ही उन्होंने कहा कि कही कोई स्ट्रीट वेंडर योजना में गरीबों को 10 हजार रुपए की राशि बिना ब्याज के दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने लोगों की समस्या भी सुनी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X