फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Heavy Rain in MP: खरगोन में उफनती नदी में गिरा युवक, मंदसौर में नाले में बहे मां-बेटा, खंडवा में स्कूल बंद

Tue, 19 Jul 2022 01:11 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 19 Jul 2022 01:11 PM IST
सार

Heavy Rain in MP: खरगोन में उफनती नदी में गिरा युवक, मंदसौर में नाले में बहे मां-बेटा, खंडवा में स्कूल बंद

विज्ञापन
Narmada-Tapti in spate due to heavy rains in Madhya Pradesh, water being released from Tawa dam, inundation in many areas
खरगोन में उफनती नदी में बहा युवक, मौत - फोटो : अमर उजाला
मध्यप्रदेश में भारी बारिश के चलते कई जिलों में बाढ़ के हालात बने हुए हैं। नर्मदा-ताप्ती क्षिप्रा समेत कई नदी-नाले उफान पर हैं, जिसके चलते नदी के किनारे पर बसे क्षेत्रों और निचली बस्तियों में जलप्लावन की स्थिति बनी हुई है। नदियां खतरे के निशान से उपर बह रही हैं, जिसके चलते डैम से लगातार भारी मात्रा में पानी छोड़ा जा रहा है। तवा डैम से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है, जिसके चलते नर्मदापुरम शहर के पास बांद्राभान में नर्मदा नदी में मिलता है। इससे हरदा, देवास, सीहोर, खरगोन, बड़वानी के पास नदी किनारे बसे गांवों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है और बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।


उफनती नदी में गिरा युवक
खरगोन जिले में 70 किलोमीटर दूर झिरन्या थाना क्षेत्र के राजपुरा में उफनती नदी के पास पैर फिसलने से एक युवक की बाढ़ में बहने से मौत हो गई।करीब 2 किमी दूर जाकर  ग्रामीणों ने युवक को नदी से बाहर निकाला लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुका था। युवक किराने का सामान लेने गांव की दुकान पर गया था, इसी दौरान पास में बह रही छोटी नदी के किनारे पर उसका पैर फिसल गया और बह उफनती नदी में गिर गया। झिरन्या नदी से उसकी लाश निकाली गई। मृतक का नाम कनिया भास्कर था।
Narmada-Tapti in spate due to heavy rains in Madhya Pradesh, water being released from Tawa dam, inundation in many areas
उज्जैन जिले की महिदपुर तहसील के नारायणा बलौदा खाल गांव में बनी पुलिया से एक जीप बह गई। - फोटो : अमर उजाला
उफनाए नाले में मां-बेटा बहे, उज्जैन में बोलेरे बही
मंदसौर में उफनाए नाले को पार करते समय बाइक सवार मां-बेटा ह गए। बेटे को किसी तरह वहां मौजूद लोगों ने बचा लिया लेकिन हादसे में मां की मौत हो गई। वहीं, उज्जैन के महिदपुर में बोलेरो बह गई। किसी तरह बोलेर में सवार तीन लोगों को बचा लिया गया।

भोपाल में गड्ढे में डूबे बच्चों की मौत 
राजधानी भोपाल में भी बारिश का कहर जारी है, जहां भारी बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव के हालात हैं तो वहीं, बैरसिया क्षेत्र में घर के पास बने बरसाती गड्ढे में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। हादसा सोमवार शाम का है। बताया जा रहा है कि बच्चे खेलते समय  फिसलकर गड्ढे में गिर गए थे। मृतकों की पहचान 13 साल के सेटू जाटिव पिता रामचरण और 12 साल के राजवीर पिता ज्ञानसिंग के रूप में की गई है।  लगातार बारिश से भोजताल का जलस्तर 1664.85 फीट तक पहुंच गया। तालाब का फुल टैंक लेवल 1666.80 है।
Narmada-Tapti in spate due to heavy rains in Madhya Pradesh, water being released from Tawa dam, inundation in many areas
सुखतवा नदी पर बना अस्थायी पुल बहा। - फोटो : अमर उजाला
सुखतवा नदी पर बना पुल बहा
बैतूल के पास सुखतवा नदी उफान पर है, भारी बारिश के चलते नदी पर बने अस्थाई पुल का कोना बह गया, जिसके चलते भोपाल-नागपुर हाईवे 11 घंटे बंद रहा। बैतूल, पिपरिया और पचमढ़ी के ऊंचे इलाकों में हो रही भारी बारिश की वजह से तवा डैम के गेट इस सीजन में दूसरी बार खोले गए। रविवार रात में डैम के सभी 13 गेट 10-10 फीट तक खोलकर भारी मात्रा में पानी छोड़ा गया। सुबह 6 गेट बंद किए गए हैं। 

इटारसी में घरों में घुसा पानी
भारी बारिश के चलते इटारसी शहर में बाढ़ के हालात बने हैं। नाला मोहल्ला और मेहरागांव के घरों में पानी घुस गया है। कई क्षेत्रों में 2 से 3 फीट तक पानी भरा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Narmada-Tapti in spate due to heavy rains in Madhya Pradesh, water being released from Tawa dam, inundation in many areas
भारी बारिश के चलते इटारसी की सड़कों में भरा पानी। - फोटो : अमर उजाला
यशवंत सागर बांध के गेट खुले 
इंदौर में सोमवार रात से बारिश जारी है। रात भर में शहर में 27 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। बारिश के चलते यशवंत सागर डैम का एक गेट मंगलवार सुबह खोला गया। मंगलवार सुबह भी शहर में बादल छाए हुए हैं, हल्की बूंदाबांदी जारी है। मौसम विज्ञानी एचएस पांडे के अनुसार वर्तमान में दक्षिणी पूर्वी मध्य प्रदेश के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। साथ ही 7.6 किलोमीटर तक ऊंचाई पर चक्रवाती हवाओं का घेरा भी बना है। इसका झुकाव दक्षिण पश्चिमी दिशा की ओर है। जिसके चलते इंदौर में  सोमवार को दिनभर बारिश हुई और मंगलवार को हल्की बारिश का सिलसिला जारी है। बीते दो दिनों से इंदौर में तेज व मध्यम बारिश का हो रही है। दौर जारी है। 
विज्ञापन
Narmada-Tapti in spate due to heavy rains in Madhya Pradesh, water being released from Tawa dam, inundation in many areas
यशवंत सागर डैम के गेट खुले। - फोटो : अमर उजाला
खंडवा में पहली से आठवीं कक्षा तक स्कूल बंद
खंडवा जिले में आबना नदी में उफान पर है। जिसके चलते किशोर कुमार के समाधि स्थल और इंदौर रोड तक पानी आ गया है। मौसम को देखते हुए खंडवा प्रशासन ने मंगलवार को कक्षा 1 से 8वीं तक के बच्चों की छुट्टी घोषित कर दी।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed