{"_id":"688256d81c372edfbb0ecfdf","slug":"mp-news-cm-dr-yadav-says-madhya-pradesh-will-become-a-leading-industrial-and-employment-state-2025-07-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"MP News: सीएम डॉ. यादव बोले- मध्यप्रदेश को औद्योगिक और रोजगार का अग्रणी राज्य बनाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सीएम डॉ. यादव बोले- मध्यप्रदेश को औद्योगिक और रोजगार का अग्रणी राज्य बनाएंगे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Thu, 24 Jul 2025 09:23 PM IST
सार
भोपाल के पास अचारपुरा में अब उद्योगों की रफ्तार और तेज होने वाली है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यहां 416 करोड़ रुपये के निवेश से शुरू होने जा रही 6 नई औद्योगिक इकाइयों का भूमि पूजन किया। उन्होंने कहा कि इन उद्योगों से प्रदेश के हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा और उन्हें रोजगारपरक कार्यों के लिए 5 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उद्यमियों को भूमि-आवंटन के आशय पत्र भी बांटे
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को भोपाल के पास अचारपुरा औद्योगिक क्षेत्र में 416 करोड़ रुपये के निवेश वाली 6 औद्योगिक इकाइयों का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश को एक औद्योगिक और रोजगार संपन्न राज्य बनाया जाएगा। उन्होंने उद्योगों को "मेहनत के मंदिर" बताते हुए कहा कि यह संस्थान आमजन के कष्टों को दूर करते हैं और समृद्धि का मार्ग खोलते हैं। उन्होंने उद्योगपतियों से संवाद करते हुए राज्य सरकार की उद्योग अनुकूल नीतियों का उल्लेख किया। प्रदेश के युवाओं को पलायन की आवश्यकता नहीं है, नए उद्योग शुरू होने से प्रदश में तेजी से समृद्धि आएगी। युवाओं को रोजगारपरक उद्योगों में प्रोत्साहन देते हुए 5 हजार रूपए की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अचारपुरा में गोकलदास गारमेंट इकाई का भ्रमण किया। उन्होंने यहां कार्य करने वाली बहनों से बातचीत भी की।
Trending Videos
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभाारंभ किया
- फोटो : अमर उजाला
एक सप्ताह के अंदर पुलिस चौकी स्थापित की जाएगी
मुख्यमंत्री ने अचारपुरा औद्योगिक क्षेत्र एक्सटेंशन फेज-3 (ग्राम हज्जामपुर) का भूमि पूजन भी किया, जो 31.21 हेक्टेयर क्षेत्र में विकसित होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने युवा उद्योगपतियों को भूमि आवंटन के आशय-पत्र भी वितरित किए। मध्यप्रदेश को औद्योगिक और रोजगार संपन्न राज्य बनाएंगे और मध्यप्रदेश देश का नंबर एक राज्य होगा। साथ ही उन्होंने घोषणा की कि अचारपुरा में एक सप्ताह के भीतर पुलिस चौकी स्थापित की जाएगी, जिसमें महिला अधिकारी भी पदस्थ की जाएंगी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव निरीक्षण करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
दीपावली के बाद महिलाएं को मिलेंगे 1500 रुपए
प्रदेश में सिंचाई का रकबा बढ़ाकर 55 लाख हेक्टेयर है जिसे बढ़ाकर 100 लाख हेक्टेयर करेंगे। प्रदेश की सभी पात्र लाड़ली बहनों को दीपावली के बाद 1500 रुपए की राशि हर माह दी जाएगी। सावन का महीना है, बहनों को शगुन की राशि भी देंगे। लाड़ली बहनों की राशि साल दर साल बढ़ाएंगे और इसे वर्ष 2028 तक बढ़ाकर 3000 रुपए तक ले जाएंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- फोटो : अमर उजाला
अचारपुरा बन बन रही जैकेट्स अमेरिका जा रहे
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश का औद्योगिक परिदृश्य पूरी दुनिया में मजबूत हुआ है। 2014 में भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया में 15वें नंबर पर थी, आज हम तीसरे स्थान की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश में प्रति व्यक्ति आय 20 वर्षों में 11 हजार से बढ़कर 1 लाख 52 हजार रुपये हो गई है और इसे और ऊपर ले जाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि अचारपुरा क्षेत्र में निर्मित जैकेट्स अमेरिका समेत अन्य देशों में निर्यात की जा रही हैं, जो राज्य की प्रतिभा और उत्पादन क्षमता को दर्शाती है। मुख्यमंत्री ने गोकुलदास गारमेंट्स यूनिट का भ्रमण भी किया और वहां काम कर रहीं महिलाओं से बातचीत कर उनका उत्साहवर्धन किया।

महिला सशक्तिकरण और निवेश का मॉडल बनेगा अचारपुरा
गोकुलदास एक्सपोर्ट्स प्रा.लि. के डायरेक्टर प्रभात सिंह ने जानकारी दी कि उनकी इकाई में वर्तमान में 2500 महिलाएं कार्यरत हैं और वे अचारपुरा में एक और यूनिट स्थापित कर और 2500 महिलाओं को रोजगार देंगे। उन्होंने कहा कि निवेश अनुकूल वातावरण, उद्योग नीति और शासन का सहयोग उन्हें इस क्षेत्र में और विस्तार के लिए प्रेरित कर रहा है।
120 करोड़ निवेश से हेल्थकेयर यूनिट स्थापित करेगा सिनाई
सिनाई हेल्थकेयर के निदेशक आदित्य शर्मा ने कहा कि अचारपुरा में उनकी कंपनी 120 करोड़ रुपये के निवेश से इकाई स्थापित करेगी। यहां का उत्पाद न केवल भारत बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी निर्यात होगा। उन्होंने सिंगल विंडो प्रणाली की सराहना की जिससे सभी अनुमतियां समय पर प्राप्त हो रही हैं।
अचारपुरा को चुना निवेश के लिए आदर्श स्थल
एसेड्स प्रालि. के निदेशक रौनक चौधरी ने कहा कि पूरे देश में भ्रमण के बाद उन्होंने सबसे अनुकूल स्थल के रूप में अचारपुरा को चुना। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में राजा भोज एयरपोर्ट की निकटता और बेहतरीन सड़कें इसे एक आदर्श औद्योगिक स्थल बनाती हैं। एमएसएमई और भोपाल जिले के प्रभारी मंत्री चेतन्य काश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य में रोजगार के नए द्वार खुले हैं। बैरसिया विधायक विष्णु खत्री ने कहा कि 280 हेक्टेयर में औद्योगिक विकास की योजना से क्षेत्र के हर घर तक इसका लाभ पहुंचेगा।

कमेंट
कमेंट X