सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

MP News: दुबई से स्पेन की सात दिवसीय यात्रा में 11,119 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, सीएम बोले-ऐतिहासिक रही यात्रा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 20 Jul 2025 10:21 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपनी सात दिवसीय दुबई और स्पेन यात्रा पूरी कर रविवार को भोपाल लौटे। इस यात्रा को उन्होंने ऐतिहासिक, अत्यंत सफल बताया। मुख्यमंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस दौरे में प्रदेश को कुल 11,119 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिससे 14,208 लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। उन्होंने कहा कि यह केवल आर्थिक दृष्टिकोण से नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और वैश्विक दृष्टि से भी प्रदेश को एक नई पहचान दिलाने वाला दौरा रहा।

विज्ञापन
MP News: Rs 11,119 crore investment proposal, 14,000 job opportunities in Spain's seven-day trip from Dubai
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपनी सात दिवसीय दुबई और स्पेन यात्रा के बाद रविवार को भोपाल लौटे। एयरपोर्ट पर विधायकों और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने यात्रा को ऐतिहासिक और अत्यंत सफल बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दौरे से मध्य प्रदेश के लिए निवेश, पर्यटन, फिल्म निर्माण और सांस्कृतिक आदान-प्रदान जैसे कई क्षेत्रों में नए अवसर प्राप्त हुए हैं। दोनों देशों की यात्रा में प्रदेश को 11 हजार 119 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव मिले है। इससे 14 हजार 208 लोगों को रोजगार प्राप्त होगा।  

 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मुझे इस बात का आनंद है कि दुबई-स्पेन यात्रा का समापन भोपाली अंदाज में हुआ है। कल हम जब भोजन करने के लिए गए तो कालरा बंधुओं ने वहां अलग-अलग रेस्टोरेंट खोला है। एक ने अपने रेस्टोरेंट का नाम खाना-खजाना रखा है। वहां खाना खाते वक्त भोपाल की याद आई। उस दौरान एक और जानकारी गौरवांवित करने वाली है। उन्होंने बताया कि उनके 90 फीसदी ग्राहक गैर-भारतीय हैं जो भारतीय भोजन कर रहे हैं। हमने दुबई में एक अलग ही माहौल देखा। प्रदेश सरकार कपास उत्पादक किसानों की आय बढ़ाने एवं उत्पादन बढ़ाने के लिए उन्हें अत्यधिक कंपनियों में प्रशिक्षण  प्रदान करेगी। बर्सिलोना में सबमर कंपनी के साथ डाटा सेंटर स्थापित करने के लिए एमओयू साइन किया है। यह करीब 3800 करोड़ का है। हमारी सरकार ने 22 अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के साथ रणनीतिक साझेदारी के लिए एमओयू साइन किए। दुबई-स्पेन की यात्रा में कुल 11000 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। 
 
 
Trending Videos
MP News: Rs 11,119 crore investment proposal, 14,000 job opportunities in Spain's seven-day trip from Dubai
विदेश दौरे से लौटने पर सीएम का मंत्री ओर विधायकों ने स्वागत किया - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने कहा कि दुबई एक छोटी दुनिया है। वहां सभी देशों के नागरिक भी रहे हैं, व्यापारी भी रह रहे हैं। हमारे प्रधानमंत्री भी व्यापार व्यवसाय की वृद्धि के लिए 7 बार दुबई की यात्रा कर चुके हैं। हमारी दुबई यात्रा की शुरुआत अनंतारा होटल से हुई। यहां अरब संसद के अध्यक्ष मोहम्मद अल यामाही से मुलाकात हुई। हमने उनके साथ शिक्षा,युवा सहभागिता, सांस्कृतिक आदान-प्रदान सहित भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा की। यामाही ने इन बातों पर उत्सुकता भी दिखाई। हमने जब बीएपीएस के महाराज से चर्चा की तो उन्होंने बताया कि यहां सभी धर्मों के लोग आते हैं। दुबई के इस मंदिर का मॉडल बाकी दुनिया भी अपना रही है। सर्वे भवन्तु सखिनः की भावना सबके दिलों दिखाई दे रही है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
MP News: Rs 11,119 crore investment proposal, 14,000 job opportunities in Spain's seven-day trip from Dubai
सीएम का भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने स्वागत किया - फोटो : अमर उजाला
भारत से मिलत-जुलता है स्पेन
सीएम ने कहा कि हमने जब फ्रेंड्स ऑफ एमपी के भरतवंशियों के सम्मेलन में भाग लिया तो उनका उत्साह देखते ही बनता था। हमे 24 घंटे के अंदर रजिस्ट्रेशन रोकने पड़े। पता चला कि 42 लाख से ज्यादा भारतीय वहां हैं। वे सब अपनी अलग पहचान बनाए हुए हैं। वहां इंदौरी लोगों का अलग संगठन इंदौर इंटरनेशनल बिजनेस है। उन्होंने वहां अपनी अलग साख बना रखी है। 14 जुलाई को इंवेस्ट इन मध्यप्रदेश के माध्यम से बिजनेस फोरम का आयोजन हुआ। 30 से ज्यादा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के साथ वन-टू-वन मीटिंग की। प्रमुख निवेश की बात करें तो दुबई यात्रा के दौरान हमको 5701 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इनमें बीएमडब्ल्यू डेवेलपर्स के 2750 करोड़, कोनारेस मेटल के 640 करोड़, स्पेन कम्युनिकेशन और अल्फा मिया के 500 करोड़, सराफ ग्रुप और रिलायंस डिफेंस के 250-250 करोड़ शामिल हैं। 
 
MP News: Rs 11,119 crore investment proposal, 14,000 job opportunities in Spain's seven-day trip from Dubai
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
दुबई से भोपाल के लिए शुरू होगी फ्लाइट 
अमीरात एयरलाइंस ने तो यहां तक कहा कि अमीरात और भोपाल की उड़ान को तुरंत चालू कर दें। एविएशन विभाग अगर अनुमति दे तो हम तुरंत अपना विमान मध्यप्रदेश से जोड़ना चाहेंगे। एयर इंडिया और इंडिगो ने भी फ्लाइट का आश्वासन दिया है। हमारी एविएशन पॉलिसी देश में सबसे ज्यादा आकर्षक है। अगर अंतरराष्ट्रीय उड़ान मध्यप्रदेश में उड़ान भरेगी मध्यप्रदेश सरकार एक ट्रिप में 15 लाख से उसकी मदद करेगी। यह अपने आप में आकर्षक है। हमारी एयर एंबुलेंस की योजना भी सभी को आकर्षक लगी। हर शख्स ने प्रदेश में निवेश करने में रुचि दिखाई। हम 16 जुलाई को स्पेन गए। स्पेन भारत से मिलता-जुलता देश है। वहां विरासत से विकास दिखाई देता है। स्पेन भारत का 6वां भागीदार है। स्पेन सभी क्षेत्रों में काम कर रहा है। स्पेन के साथ फिल्म निर्माण के लिए एमओयू किया गया है। स्पेन के फिल्म निर्माता मध्यप्रदेश में फिल्म निर्माण करेंगे। 17 जुलाई को इंडिटेक्स सिटी का दौरा किया। हमने यहां जारा इंडस्ट्री का दौरा किया। कंपनी ग्रीन एनर्जी पर फोकस कर रही है। जब हमने उन्हें बताया कि हम तो पहले से ग्रीन एनर्जी को लेकर नई -नई चीजें कर रहे हैं तो उन्होंने कहा कि हम आपको सारा ऑर्डर देने को तैयार हैं। 
 
विकास के लिए अंतरराष्ट्रीय निवेश की जरूरत
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार कपास उत्पादक किसानों की आय बढ़ाने एवं उत्पादन बढ़ाने के लिए उन्हें अत्यधिक कंपनियों में प्रशिक्षण  प्रदान करेगी। बार्सिलोना में सबमर कंपनी के साथ डाटा सेंटर स्थापित करने के लिए एमओयू साइन किया है। यह करीब 3800 करोड़ का है। 22 अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के साथ रणनीतिक साझेदारी के लिए एमओयू साइन किया गया है। इस दौरे में कुल 11000 करोड़ से अधिक के एमओयू साइन हुए। हमारी सरकार बनने के बाद हमने पांच देशों की यात् की और निवेशकों को आकर्षित किया। आरआईसी के माध्यम से 4.50 लाख करोड़, ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के माध्यम से 30.77 लाख करोड़ का निवेश प्राप्त हुआ। मध्यप्रदेश की दीर्घकालिक योजना के निर्माण के लिए हमें अंतरराष्ट्रीय निवेश की आवश्यकता है। यह न केवल आर्थिक विकास पर केंद्रित हो, बल्कि सांस्कृतिक एवं विरासत को भी आगे बढ़ाए। वर्ष 2026 को भारत और मध्य प्रदेश सरकार ने भारत और स्पेन के बीच सांस्कृतिक वर्ष के रूप में घोषित किया है। उन्होंने कहा कि स्पेन का फ्लेमिंगो डांस एक प्रकार से भारतीय कालबेलिया नृत्य जैसा है। ऐसा लगता है की फ्लेमिंगो की भारत से ही स्पेन पहुंचा हो।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed