सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

दो जिलों में पुलिस की गुंडई: युवक को मर्सिडीज से घसीटा, भोपाल में पीटा; युवतियों से ASI बोला- तेरे जैसी कई आईं

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर/भोपाल Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 19 Jul 2025 11:18 PM IST
सार

MP Police Brutality: ग्वालियर में एएसआई ने युवक को मर्सिडीज के बोनट पर लटकाकर 500 मीटर तक घसीटा। भोपाल में एक अन्य एएसआई ने युवक को मुक्का मारा और युवतियों को गालियां दीं। दोनों घटनाओं के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं। 

विज्ञापन
Police Brutality in Madhya Pradesh: ASIs Assault Civilians in Gwalior and Bhopal
ये एमपी पुलिस के एएसआई या फिर गुंडे। - फोटो : अमर उजाला

Police Brutality in Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश पुलिस सिर्फ अपराधियों और गुंडों को पकड़ने का ही काम नहीं करती है। कभी-कभी पुलिस के अफसर खुद गुंडे बन जाते हैं, फिर ये यह भी नहीं सोचते कि क्या कर रहे हैं। प्रदेश के ग्वालियर जिले और राजधानी भोपाल से कुछ ऐसे ही वीडियो सामने आई हैं। जिन्हें देखकर यह नहीं कहा जा सकता है कि इस तरह खुलेआम गुंडई करने वाले मप्र पुलिस के एएसआई हैं। एक तरफ ग्वालियर में एएसआई ने युवक को अपनी मर्सिडीज कार के बोनट पर लटकाकर घसीटा। वहीं, दूसरी तरफ भोपाल में एक एएसआई ने मामूली बात पर युवक के साथ मारपीट की। उसके पेट में मुक्का मार दिया। साथ ही लड़कियों के साथ गाली-गलौज की। आइए, विस्तार से जानते हैं दोनों मामले...।   


 

Trending Videos
Police Brutality in Madhya Pradesh: ASIs Assault Civilians in Gwalior and Bhopal
सब इंस्पेक्टर प्रशांत शर्मा। - फोटो : अमर उजाला

ग्वालियर में क्या हुआ? जानें पूरा मामला 
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ग्वालियर पुलिस का वीडियो जिले के यूनिवर्सिटी थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर (एएसआई) प्रशांत शर्मा का है। गुरुवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के दौरे के दौरान पटेल नगर में जाम लग गया था। इस दौरान होटल बेल्व्यू के बाहर अंकित जादौन की कार खड़ी थी। सब इंस्पेक्टर प्रशांत शर्मा ने कार हटाने के लिए कहा, लेकिन कुछ देर तक कोई नहीं आया। आरोप है कि इससे नाराज होकर एएसआई शर्मा ने कार का कांच फोड़ दिया। इस दौरान अंकित वहां आ गया, उसने कार का कांच तोड़ने का विरोध किया तो एएसआई ने अपनी मर्सिडीज में बैठ गए और स्टार्ट कर दी। लेकिन, अंकित कार के आगे आकर खड़ा हो गया। इसके बाद एएसआई ने अपनी गाड़ी आगे बढ़ा दी और अंकित को बोनट पर लटकाकर करीब 500 मीटर तक घसीटा। इस दौरान अंकित के दोस्त और परिचित कार के पीछे दौड़ते रहे। हालांकि, घटना का सीसीटीवी वायरल होन के बाद मामला गरमा गया। डीजीपी कैलाश मकवाना ने मामले पर संज्ञान लेते हुए प्रशांत शर्मा को लाइन हाजिर कर दिया गया। आईजी अरविंद सक्सेना ने भी माना कि प्रथम दृष्टया एएसआई की गलती है। किसी के साथ सार्वजनिक स्थान पर इस तरह का व्यवहार अनुचित है। उन पर तत्काल कार्रवाई की गई है।

ये भी पढ़ें:   तीन मौत और प्रेम कहानी का अंत, प्रेमिका के आखिरी बोल-सुकेश ने जहर दिया; दो साल के बेटे को भी मारा

विज्ञापन
विज्ञापन
Police Brutality in Madhya Pradesh: ASIs Assault Civilians in Gwalior and Bhopal
एएसआई बृजेश मिश्रा ने की बदसलूकी। - फोटो : अमर उजाला

भोपाल: ASI ने युवक को मारा मुक्का, युवतियों को दी गालियां
दूसरा मामला राजधानी भोपाल के बागसेवनिया थाने में पदस्थ एएसआई बृजेश मिश्रा से जुड़ा है। सोशल मीडिया पर एक  वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एएसआई मिश्रा युवक को मुक्का मारते नजर आ रहे हैं। साथ ही युवक के साथ मौजूद युवतियों को भद्दी गालियां देते हुए और एक युवती को मुक्का भी मार देते हैं। हैरानी की बात यह है कि ये सब सिर्फ एक मामूली बात पर हुआ। बताया जा रहा है कि एक युवक और तीन युवतियां के साथ दुकान पर चाय पीने आया था। इस दौरान युवक का पैर एएसआई बृजेश मिश्रा से हल्का सा टच हो गया। इसी बात पर वह भड़क गए और युवक को पड़क लिया। युवक ने छूटने का प्रयास किया तो एएसआई मिश्रा ने उसके पेट में मुक्का मार दिया। बीच-बचाव के लिए युवतियां आईं तो एएसआई मिश्रा ने उनसे भी झूमाझटकी की। साथ ही गंदी-गंदी गालियां देकर उन्हें थाने में बंद करने की धमकी तक दे डालीं। वायरल वीडियो में एएसआई मिश्रा युवतियों से यह भी कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि तेरे जैसी कई आईं हैं। हालांकि, इस मामले में एएसआई मिश्रा के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। 

ये भी पढ़ें: 30 फीट तक खुदाई, नहीं मिला शिवलिंग का अंत, तब आपस में मिल जाते हैं शिव-पार्वती मंदिर के ध्वज; तस्वीरें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed