{"_id":"69357d88cc9a9b2a730d8c68","slug":"mp-news-cs-inspected-construction-work-in-orchha-said-develop-it-as-a-world-class-tourist-destination-2025-12-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"MP News: CS ने ओरछा में निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया,बोले-विश्वस्तरीय पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: CS ने ओरछा में निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया,बोले-विश्वस्तरीय पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित करें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sun, 07 Dec 2025 06:43 PM IST
सार
मुख्य सचिव अनुराग जैन ने ओरछा में चल रहे विकास और निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया और इन्हें समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाए ताकि यहां आने वाले पर्यटकों को बेहतर अनुभव मिल सके।
मुख्य सचिव अनुराग जैन रविवार को पर्यटन नगरी ओरछा पहुंचे, जहां उन्होंने विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित किया जाए। साथ ही शहर के आर्थिक और सामाजिक विकास को ध्यान में रखते हुए इंटीग्रेटेड मास्टर प्लान तैयार करने के भी निर्देश दिए।
Trending Videos
2 of 3
सीएस अनुराग जैन
- फोटो : अमर उजाला
मुख्य सचिव जैन ने निर्माण एजेंसियों को सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरी गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने को कहा। उन्होंने ओरछा के प्रसिद्ध श्रीराम राजा सरकार मंदिर में दर्शन किए तथा जुझार महल और हरदौल वाटिका का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि वेंडर जोन का विकास इस तरह किया जाए कि पर्यटकों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। जैन ने कहा कि खजुराहो महोत्सव को ध्यान में रखते हुए बुंदेलखंड सांस्कृतिक महोत्सव आयोजित करने की कार्ययोजना तैयार की जाए। आर्कियोलॉजिकल पार्क निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओरछा का मास्टर प्लान शीघ्र तैयार करने और पीपीपी मोड में चल रहे कार्यों में स्थानीय नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार प्राप्त हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 3
मुख्य सचिव अनुराग जैन दुकानदारों से बात करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
संरक्षित धरोहरों की स्थिति पर विस्तृत चर्चा की
मुख्य सचिव कंचना घाट पहुंचे और बेतवा नदी पर बन रहे नवीन पुल के निर्माण को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कंचना घाट पर संचालित पिंक टॉयलेट के संचालन की जिम्मेदारी सेल्फ हेल्प ग्रुप को सौंपे जाने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संरक्षित धरोहरों की स्थिति, पर्यटकों की सुविधा और रखरखाव संबंधी उपायों पर अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की। मुख्य सचिव ने कहा कि इन विरासत स्थलों का संरक्षण हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने राय प्रवीण महल, तुलसी घाट और जहांगीर महल का भी अवलोकन किया।
एडवेंचर स्पोर्ट्स को बढ़ावा दें
होटल बेतवा रिट्रीट में उन्होंने श्रीराम राजा लोक और ओरछा में चल रहे सभी निर्माण एवं विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि वर्तमान तथा भविष्य में बढ़ती पर्यटन संभावनाओं को देखते हुए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाए। शहर के होटलों की स्टार रेटिंग कराए जाने और जुझार सिंह महल को बुंदेलखंड सांस्कृतिक केंद्र की तर्ज पर विकसित करने के निर्देश भी दिए। मुख्य सचिव ने एडवेंचर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने, बुंदेली कला, पेंटिंग और टेराकोटा उत्पादों की मार्केटिंग एवं ब्रांडिंग को मजबूत करने तथा इन्हें ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराने की बात कही। निरीक्षण के दौरान जिले के अधिकारी और कंसल्टेंट भी मौजूद रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X