{"_id":"67c32db818fe6569560077bd","slug":"mp-news-vidya-bharti-s-all-india-full-time-practice-class-in-bhopal-more-than-700-workers-will-participate-2025-03-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"MP News: विद्या भारती का अखिल भारतीय पूर्णकालिक अभ्यास वर्ग भोपाल में, 700 से अधिक कार्यकर्ता होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: विद्या भारती का अखिल भारतीय पूर्णकालिक अभ्यास वर्ग भोपाल में, 700 से अधिक कार्यकर्ता होंगे शामिल
न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश
Published by: आनंद पवार
Updated Sat, 01 Mar 2025 09:24 PM IST
सार
विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा आयोजित तीन मार्च से आठ मार्च 2025 तक भोपाल में एक महत्वपूर्ण कार्यकर्ता अभ्यास प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में देशभर के 700 से अधिक पूर्णकालिक कार्यकर्ता भाग लेंगे।
विज्ञापन
1 of 3
विद्या भारतीय का कार्यकर्ता अभ्यास प्रशिक्षण 3 मार्च से
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान का कार्यकर्ता अभ्यास प्रशिक्षण वर्ग तीन मार्च से भोपाल में आयोजित हो रहा है। इसमें देशभर के 700 से अधिक पूर्णकालिक कार्यकर्ता शामिल होंगे। 8 मार्च तक चलने वाले प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं को संगठन, नेतृत्व और समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। यह आयोजन विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान, नई दिल्ली द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जो भोपाल के सरस्वती विद्या मंदिर उमा आवासीय विद्यालय, शारदा विहार, केरवा बांध मार्ग पर होगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को राष्ट्र निर्माण, संगठनात्मक कौशल, अनुशासन और सांस्कृतिक पुनर्जागरण के लिए प्रेरित करना है।
2 of 3
विद्या भारती के कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण की तैयारी
- फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम का संरचनात्मक विभाजन
इस आयोजन का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को वैचारिक स्पष्टता, संगठनात्मक दक्षता और नेतृत्व कौशल से सशक्त बनाना है। कार्यक्रम को दो श्रेणियों, छह समूहों और 11 कार्य क्षेत्रों में बांटा गया है। प्रत्येक समूह की जिम्मेदारी तय की जाएगी और इन्हें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विद्या भारती के वरिष्ठ अधिकारी मार्गदर्शन देंगे।
3 of 3
कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण 3 से 8 मार्च तक चलेगा
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को प्रेस वार्ता का आयोजन
इस अभ्यास वर्ग की रूपरेखा, प्रमुख गतिविधियां और व्यवस्थाएं मीडिया के माध्यम से अधिकतम लोगों तक पहुंचाने के लिए रविवार को प्रेस वार्ता आयोजित की गई है। जिसे भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान नई दिल्ली के महामंत्री अवनीश भटनागर संबोधित करेंगे। प्रेस वार्ता का आयोजन दोपहर तीन बजे सरस्वती विद्या प्रतिष्ठान हर्षवर्धन नगर भोपाल में होगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।