सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

MP Weather Update: भोपाल में भदभदा डैम के दो गेट खोले, राजगढ़ में इमारत ढही, छह संभागों के लिए ऑरेंज अलर्ट

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 23 Jul 2022 02:37 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में बारिश की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मालवा-निमाड़ से होकर अब बारिश का केंद्र पूर्वी मध्यप्रदेश में शिफ्ट हो गया है। मौसम विभाग ने शहडोल, सागर, नर्मदापुरम, भोपाल, चंबल एवं ग्वालियर संभाग के जिलों में तथा जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, देवास, शाजापुर, आगर, नीमच एवं मंदसौर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
MP Weather Update: Bhadbhada Dam Gates Opened Bhopal
भोपाल में भदभदा के दो गेट खोले गए। - फोटो : सोशल मीडिया

मध्यप्रदेश में अब तक सूखे रहे पूर्वी क्षेत्र में झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया है। पिछले 24 घंटे में भोपाल, शहडोल, जबलपुर, सागर, नर्मदापुरम, चंबल एवं ग्वालियर संभागों में जोरदार बारिश हुई। रीवा, इंदौर और उज्जैन संभागों में भी कुछ स्थानों पर अच्छी बारिश दर्ज की गई। भोपाल में तेज बारिश से बड़ा तालाब अपनी फुल टैंक क्षमता से अधिक भर गया है। इस वजह से भदभदा डैम के दो गेट खोले गए। 



मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक 15 सेमी बारिश गोरमी में हुई। इसी तरह ब्यावरा में 13, गंजबासौदा में 12, चाचौड़ा में 11, रैपूरा, मोहगांव, खरगापुर, पठारी में नौ-नौ, श्योपुर, छिंदवाड़ा में आठ-आठ, खुरई, छतरपुर, रेहली, नौगांव, विजयराघौगढ़, कुंभराज, पचमढ़ी और सबलगढ़ में सात-सात सेमी बारिश हुई है। 





भदभदा डैम के 2 गेट खुले
भोपाल में रात 8:30 बजे तक एक इंच से ज्यादा बारिश हुई। इससे बड़े तालाब का जलस्तर बढ़कर 1666.80 फीट के फुल टैंक लेवल को पार कर गया। इसके बाद चिकित्सा शिक्षा मंत्री कैलाश सारंग ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर में कहीं जलभराव की स्थिति न बने, इसके लिए भदभदा डैम के गेट खोले जाए। वह खुद भी गेट खोलते समय वहां मौजूद रहे। शनिवार दोपहर एक बजे गेट नंबर पांच और छह को खोला गया। भोपाल की नवनिर्वाचित महापौर मालती राय भी इस दौरान मौजूद रहीं।  

Trending Videos
MP Weather Update: Bhadbhada Dam Gates Opened Bhopal
ओंकारेश्वर डैम के गेट शनिवार सुबह खोले गए। - फोटो : सोशल मीडिया
ओंकारेश्वर डैम के दरवाजे खोले
नर्मदा, ताप्ती और शिप्रा के बाद अब चंबल नदी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। चंबल किनारे बसे गांवों में बाढ़ का खतरा है।  खंडवा जिले में स्थित ओंकारेश्वर डैम के छह गेट भी शनिवार सुबह खोले गए। बैकवॉटर इलाके में लगातार बारिश के कारण जलस्तर बढ़ रहा है। नर्मदापुरम में भी तवा डैम के पांच गेट खोलकर पानी छोड़ा जा रहा है। रात में सात गेट खोले गए थे। तवा डैम के गेट खुलने से इंदिरा सागर डैम का जलस्तर बढ़ने लगा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
MP Weather Update: Bhadbhada Dam Gates Opened Bhopal
राजगढ़ में दोमंजिला इमारत ढह गई। - फोटो : social media
राजगढ़ में दोमंजिला मकान ढहा 
बारिश की वजह से राजगढ़ जिले के खिलचीपुर में सूरजपोल क्षेत्र में दोमंजिला मकान ढह गया। हादसा तड़के चार बजे हुआ। मलबे में निर्दलीय पार्षद निशा की ननद सलीमन बी की दबने से मौत हो गई। पति से अलग होकर वह अकेले यहां रहती थीं। नरसिंहगढ के पास पनिया गांव के नाले में शुक्रवार देर शाम नाला पार करते समय एक युवक पानी के तेज बहाव में बह गया। शनिवार सुबह उसका शव बरामद हुआ। उसकी पहचान पनिया गांव निवासी फूलसिंह गुर्जर के रूप में हुई।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
मौसम विभाग ने शहडोल, सागर, नर्मदापुरम, भोपाल, चंबल एवं ग्वालियर संभाग के जिलों में तथा जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, देवास, शाजापुर, आगर, नीमच एवं मंदसौर जिलों में कही-कही भारी से अति भारी वर्षा की संभावना जताई है। इसके लिए यहां ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। वहीं, रीवा, सागर, जबलपुर, भोपाल, नर्मदापुरम, चंबल एवं ग्वालियर संभाग के जिलों में गरज के साथ बिजली गिरने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed