{"_id":"62dadfbc0106c87ae9602e44","slug":"burhanpur-became-the-first-district-in-the-country-where-every-household-water-scheme-was-100-complete","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Madhya Pradesh: बुरहानपुर देश का पहला जिला बना, जहां हर घर जल योजना शत-प्रतिशत पूरी, पीएम मोदी ने दी बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Madhya Pradesh: बुरहानपुर देश का पहला जिला बना, जहां हर घर जल योजना शत-प्रतिशत पूरी, पीएम मोदी ने दी बधाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 22 Jul 2022 11:14 PM IST
सार
Madhya Pradesh: बुरहानपुर देश का पहला जिला बना, जहां हर घर जल योजना शत-प्रतिशत पूरी, पीएम मोदी ने दी बधाई
विज्ञापन
बुरहानपुर को देश का पहला सर्टिफाइड 'हर घर जल' वाला जिला बनने पर मोदी ने बधाई दी है।
- फोटो : सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश का बुरहानपुर अब ऐसा जिला बन गया है, जहां 'हर घर जल' योजना प्रमाणित रूप से 100 प्रतिशत पूरी हो चुकी है। यानी इस जिले के हर परिवार को पीने का साफ पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। यह दावा जल शक्ति मंत्रालय ने किया है। इसके बाद प्रधानमंत्री, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री, मुख्यमंत्री ने भी ट्वीट कर बुरहानपुर के लोगों को बधाई दी है।
Trending Videos
हर घर नल योजना
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2019 में हर परिवार को पीने का साफ पानी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 'हर घर जल' योजना शुरू की थी। लगभग तीन साल बाद जल शक्ति मंत्रालय ने दावा किया है मध्य प्रदेश का एक जिला ऐसा है जिसमें 'हर घर जल' योजना 100 प्रतिशत पूरी हो चुकी है। मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि हर घर जल योजना के तहत पानी पहुंचाने का काम तेजी से चल रहा है। जल शक्ति मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, 15 अगस्त 2019 को सिर्फ़ 3 करोड़ 23 लाख 62 हजार 838 परिवारों तक ही पीने के पानी का कनेक्शन था। अब यह संख्या बढ़कर 9 करोड़ 85 लाख 93 हजार 119 परिवारों तक पहुंच गई है। सरकार के मुताबिक, देश के कुल 19 करोड़ परिवारों में से आधे से ज्यादा तक पीने के पानी का कनेक्शन पहुंचा दिया गया है।
मंत्रालय की वेबसाइट पर दिए गए डेटा के मुताबिक, गोवा, तेलंगाना, अंडमान-निकोबार, पुडुचेरी, दादरा-नगर हवेली और हरियाणा में हर घर जल योजना 100 प्रतिशत का लक्ष्य हासिल कर चुकी है। हालांकि, अभी इन राज्यों के सभी जिलों को प्रमाणित नहीं किया गया है। मध्य प्रदेश का बुरहानपुर जिला ही देश का पहला जिला बना है जो प्रमाणित रूप से 100 फीसदी का लक्ष्य हासिल कर चुका है।

शिवराज सिंह चौहान
- फोटो : अमर उजाला
क्या है हर घर जल मिशन
मोदी सरकार ने जल जीवन मिशन या हर घर जल योजना की घोषणा की थी। इसका उद्देश्य ग्रामीण भारत के सभी घरों में 2024 तक घरेलू नल कनेक्शन के माध्यम से स्वच्छ और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराना है। इस योजना पर सरकार 3.5 लाख करोड़ रुपये खर्च कर रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए बुरहानपुर के भाइयों और बहनों को बधाई। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री और जोधपुर के सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी बधाई देते हुए ट्वीट किया कि अगस्त 2019 में सिर्फ 37 फीसदी घरों से तीन साल से भी कम समय में 100% तक, मध्य प्रदेश का बुरहानपुर देश का पहला हर घर जल प्रमाणित जिला बन गया है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इस उपलब्धि पर आज पूरा मध्यप्रदेश गौरवान्वित है। एमपी में अब तक हर घर तक नल से जल उपलब्ध कराने के लक्ष्य की ओर मध्यप्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है। मिशन के अंतर्गत अब तक 51 लाख 15 हजार से अधिक ग्रामीण परिवारों को नल से जल उपलब्ध कराया गया है। भारत सरकार द्वारा बुरहानपुर को हर घर जल सर्टिफाइड जिला घोषित किया गया है। जिले के समस्त 254 ग्राम "हर घर जल" प्रमाणित है। इस उपलब्धि पर आज पूरा मध्यप्रदेश गौरवान्वित है।

कमेंट
कमेंट X