{"_id":"67b87fea8baafdb9700f8f35","slug":"shivraj-son-wedding-shivraj-s-beloved-son-kartikeya-will-take-seven-rounds-in-jodhpur-s-umaid-bhawan-2025-02-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shivraj Son wedding: जोधपुर के उम्मेद भवन में सात फेरे लेंगे शिवराज के बड़े बेटे कार्तिकेय, जानें क्यों है खास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shivraj Son wedding: जोधपुर के उम्मेद भवन में सात फेरे लेंगे शिवराज के बड़े बेटे कार्तिकेय, जानें क्यों है खास
Fri, 21 Feb 2025 07:00 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 21 Feb 2025 07:00 PM IST
सार
शादी के लिए जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस को बुक किया गया है। 6 मार्च को शादी समारोह का रिसेप्शन का आयोजन होगा। उम्मेद भवन पैलेस को देश का दूसरा ताजमहल भी कहा जाता है।
विज्ञापन
जोधपुर का उम्मेद भवन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र में कृषि मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे की शादी समारोह का आयोजन जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में आयोजित होने जा रहा है। माना जा रहा है कि मार्च के पहले सप्ताह में शादी समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री सहित देश के सभी दलों के दिग्गज नेता शामिल हो सकते हैं।
शिवराज के बड़े बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान की सगाई अक्टूबर में हो चुकी है.
- फोटो : अमर उजाला
शादी आयोजन की तैयारी अभी से शुरू कर दी गई है। सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं और सुरक्षा को लेकर खास इंतजाम किए जा रहे हैं। माना जा रहा है इसके लिए जोधपुर सांसद और केंद्र में संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी आयोजन को लेकर मॉनिटरिंग कर रहे हैं। साथ ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी आयोजन और सुरक्षा को लेकर दिशा निर्देश दिए हैं। शादी में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, राजस्थान के मुख्यमंत्री समेत मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और उनके मंत्री परिषद सहित केंद्र के कई मंत्री शामिल हो सकते हैं
शिवराज सिंह के बेटे की शादी जोधपुर के इसी उम्मेद भवन में होगी।
- फोटो : अमर उजाला
दुनिया की सबसे महंगी जगह में से एक
शादी के लिए जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस को बुक किया गया है। 6 मार्च को शादी समारोह का रिसेप्शन का आयोजन होगा। उम्मेद भवन पैलेस को देश का दूसरा ताजमहल भी कहा जाता है। छितर के पत्थरों से बना लाल ताजमहल का अनुभव उम्मेद भवन देता है, जिसके एक भाग में आज भी शाही परिवार निवास करता है तो दूसरे भाग को होटल की तरह संचालित किया जाता है। जिसे ताज ग्रुप चलाता है। यह दुनिया की सबसे महंगी होटल में से एक है। जिसे पहले से इसकी कैटेगरी में रखा गया है। यहां पर एक रात का कमरे का किराया लाखों रुपए है। ट्रिप एडवाइजर सहित कई नामी संस्थाओं द्वारा उम्मेद भवन को बेस्ट हेरिटेज पैलेस का अवार्ड दिया जा चुका है।
शादी के लिए जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस को बुक किया गया है। 6 मार्च को शादी समारोह का रिसेप्शन का आयोजन होगा। उम्मेद भवन पैलेस को देश का दूसरा ताजमहल भी कहा जाता है। छितर के पत्थरों से बना लाल ताजमहल का अनुभव उम्मेद भवन देता है, जिसके एक भाग में आज भी शाही परिवार निवास करता है तो दूसरे भाग को होटल की तरह संचालित किया जाता है। जिसे ताज ग्रुप चलाता है। यह दुनिया की सबसे महंगी होटल में से एक है। जिसे पहले से इसकी कैटेगरी में रखा गया है। यहां पर एक रात का कमरे का किराया लाखों रुपए है। ट्रिप एडवाइजर सहित कई नामी संस्थाओं द्वारा उम्मेद भवन को बेस्ट हेरिटेज पैलेस का अवार्ड दिया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
शिवराज के बड़े बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान की सगाई अक्टूबर में हो चुकी है.
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान की शादी कारोबारी अनुपम बंसल की बेटी अमानत बंसल से होने जा रही है। अमानत ने साइकोलॉजी में अपनी पढ़ाई पूरी की है। उन्होंने लंदन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ाई की है। दोनों की सगाई पिछले वर्ष 17 अक्टूबर को हुई थी।
ब्लू सिटी डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए फेमस
जोधपुर जिसे दूसरा वेनिस भी कहा जाता है और पूरे विश्व में ब्लू सिटी के नाम से प्रसिद्ध है। यहां पर कई डेस्टिनेशन वेडिंग की जाती है। कई नामी गिरामी लोग की शादी का साक्षी यह उम्मेद भवन पैलेस रह चुका है। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी भी इसी उम्मेद भवन पैलेस में हुई थी। इसके साथ ही हॉलीवुड के सितारे लिज हर्ले की शादी और हाल ही में मुकेश अंबानी ने अपनी पत्नी नीता अंबानी का जन्मदिन भी उम्मेद भवन में मनाया था। उद्योगपति अरुण नायर की शादी भी इसी उम्मेद भवन में हुई थी।

उम्मेद भवन के एक हिस्से में आज भी राजपरिवार रहता है।
- फोटो : अमर उजाला
शिवराज ने खुद देखकर चुना
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान दिसंबर में परिवार के साथ जोधपुर के दौरे पर आए थे। अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान उन्होंने उम्मेद भवन पैलेस जाकर सभी व्यवस्थाओं का जायजा खुद से लिया था। शिवराज सिंह चौहान के दो पुत्र हैं, बड़े बेटे का नाम कार्तिकेय वहीं छोटे बेटे का नाम कुणाल है। कुणाल की शादी 7 दिन पूर्व भोपाल में हुई है। अब बड़े बेटे कार्तिकेय की शादी जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में आयोजित की जाएगी। 6 मार्च को शादी के बाद 12 मार्च को भोपाल में रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा। वहीं 18 मार्च को दिल्ली के एयरफोर्स ग्राउंड में भी रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा।