Hindi News
›
Photo Gallery
›
Madhya Pradesh
›
Burhanpur: By selling milk door to door collected money in coins, e-bike gifted to wife with 50 thousand in coins
{"_id":"6219be6686f53178c16ff562","slug":"burhanpur-by-selling-milk-door-to-door-collected-money-in-coins-e-bike-gifted-to-wife-with-50-thousand-in-coins","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बुरहानपुर: घर-घर जाकर दूध बेचकर पांच साल तक पैसे जोड़े, 50 हजार की चिल्लर से पत्नी को की ई-बाइक गिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुरहानपुर: घर-घर जाकर दूध बेचकर पांच साल तक पैसे जोड़े, 50 हजार की चिल्लर से पत्नी को की ई-बाइक गिफ्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Sat, 26 Feb 2022 11:15 AM IST
सार
मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में घर-घर जाकर दूध बेचने वाले दीपक ने पांच साल में 50 हजार रुपये जोड़े। पांच थैलों में चिल्लर लेकर इलेक्ट्रिक बाइक शोरूम पहुंचा और अपनी पत्नी को ई-बाइक गिफ्ट की।
विज्ञापन
1 of 3
बुरहानपुर में एक दूध विक्रेता पांच थैलों में सिक्के लेकर ई-बाइक खरीदने गया।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में घर-घर जाकर दूध बेचने वाले शख्स ने अपनी पत्नी को जन्मदिन पर अनूठा गिफ्ट दिया। गिफ्ट तो अपनी जगह ठीक ही है, पर जिस अंदाज से वह दिया, वह चर्चा का विषय बन गया है। बुरहानपुर के महाजन पेठ के रहने वाले दीपक घोड़से ने पत्नी भारती को उसके जन्मदिन पर ई-बाइक गिफ्ट की। यह बाइक खरीदने के लिए वह पांच बोरी में भरकर चिल्लर साथ ले गया।
यह कहानी दिलचस्प है। दीपक को लग रहा था कि न जाने ई-बाइक शोरूम संचालक उसकी चिल्लर स्वीकार करेगा या नहीं। तब वह पांच बोरियों में भरकर 50 हजार रुपये की चिल्लर शोरूम संचालक किशोर कामठे के सामने ले गया। उनसे कहा कि वह अपनी पत्नी को सरप्राइज गिफ्ट के तौर पर इलेक्ट्रिक बाइक देना चाहता है। अगर वह सिक्के स्वीकार करते हैं, तभी वह अपनी पत्नी को जन्मदिन पर शोरूम लेकर आएगा। किशोर कामठे ने यह स्वीकार कर लिया। तब दीपक अपनी पत्नी को लेकर शोरूम पहुंचा और उसे ई-बाइक गिफ्ट की। पति का यह अनूठा गिफ्ट पाकर भारती की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
2 of 3
ई-बाइक शोरूम संचालक को सिक्कों से भरे बैग सौंपता दूध विक्रेता।
- फोटो : अमर उजाला
5 साल में जोड़े 50 हजार रुपये
दीपक घर-घर जाकर दूध बेचता है। रोज जो भी चिल्लर मिलती है, उसे वह अलग रख देता था। इसी तरह पांच साल में कुल 50 हजार रुपये की चिल्लर हो सकी है।
3 of 3
बुरहानपुर में दूध विक्रेता ने सिक्कों से खरीदी ई-बाइक अपनी पत्नी को गिफ्ट दी।
- फोटो : सोशल मीडिया
पत्नी के प्रति प्रेम को मना नहीं कर सके
दीपक के पास चिल्लर में एक, दो, पांच और दस रुपये के सिक्के थे। शोरूम के छह कर्मचारियों को यह चिल्लर गिनने में दो घंटे का वक्त लग गया। किशोर कामठे ने बताया कि हमें थोड़ी परेशानी जरूर हुई, पर दीपक के पत्नी के प्रति प्रेम देखकर मना नहीं कर सके।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।