फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छतरपुर: ओबीसी समाज का छतरपुर में प्रदर्शन, बाबा के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज होने का विरोध, सांसद-विधायक निशाने पर

Sun, 27 Feb 2022 06:36 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 27 Feb 2022 06:36 PM IST
सार

छतरपुर शहर के मेलाग्राउंड में पिछड़ा वर्ग समाज ने फर्जी दुष्कर्म मामलों के खिलाफ जंगी प्रदर्शन किया। जहां मंच से सार्वजनिक तौर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा पर षड्यंत्र रचने के आरोप लगाए हैं।
 

विज्ञापन
Chhatarpur: Demonstration of OBC society in Chhatarpur, protest against registration of rape case against Baba, MP-MLA on target
छतरपुर शहर के मेलाग्राउंड में पिछड़ा वर्ग समाज ने प्रदर्शन किया। - फोटो : अमर उजाला
छतरपुर शहर के मेलाग्राउंड में पिछड़ा वर्ग समाज ने फर्जी दुष्कर्म मामलों के खिलाफ जंगी प्रदर्शन किया। जहां मंच से सार्वजनिक तौर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा पर षड्यंत्र रचने के आरोप लगाए हैं।

 
बता दें कि राजनगर विधानसभा क्षेत्र में बाबा के खिलाफ महिला ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। जहां 2 दिन बाद ही पीड़ित महिला के पति सहित 2 अन्य पर 376D का मामला दर्ज किया गया था। जहां से यह विरोध पनपा है।
 
सांसद-विधायक मुर्दाबाद के नारे लगे
रैली के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो सांसद वीडी शर्मा के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। तो वहीं महाराजपुर से कांग्रेस विधायक नीरज दीक्षित पर भी लोगों को आंदोलन में आने से रोकने के आरोप लगाने पर मंच से सार्वजनिक तौर पर मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। छतरपुर से कांग्रेस विधायक आलोक चतुर्वेदी को भी आड़े हाथों लिया।
Chhatarpur: Demonstration of OBC society in Chhatarpur, protest against registration of rape case against Baba, MP-MLA on target
प्रदर्शन में करीब पांच हजार लोगों के आने का दावा किया गया। - फोटो : अमर उजाला
भाजपा कांग्रेस दोनों को कोसा
इस कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग के दूर-दूर से पदाधिकारी आए और उन्होंने मंच के माध्यम से अपनी-अपनी बात रखी। और भाजपा कांग्रेस दोनों को एक ही थाली का चट्टा-बट्टा बताते हुए इन्हें आने वाले समय में सीख देने की बात कही है। इस आंदोलन के दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष लखन पटेल, कांग्रेस युवा मोर्चा की जिला अध्यक्ष लोकेंद्र वर्मा, कांग्रेस से सांसद प्रत्याशी किरण अहिरवार, कीर्ति विश्वकर्मा, गायत्री कुशवाहा सहित अन्य कांग्रेसी मौजूद रहे।

मेलाग्राउंड पर हुए कार्यक्रम के बाद लोग शहर के छत्रसाल चौराहे से महल रोड, चौक बाजार, बस स्टैंड, भाजपा कार्यालय, सर्किट हाउस तिराहा, आकाशवाणी तिराहा अहाते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां उन्होंने कलेक्टर के न मिलने पर कलेक्टर ऑफिस प्रांगण के अंदर और बाहर धरना प्रदर्शन कर सड़क पर जाम लगा दिया। एक घंटे बाद 1 घंटे तक चले आंदोलन धरना प्रदर्शन और जाम के बाद छतरपुर कलेक्टर संदीप जीआर को ज्ञापन सौंपा गया और मामले की निष्पक्ष जांच सहित जो SIT गठित की गई है उसकी ब्लेक & व्हाईट कॉपी की मांग की है।
 
Chhatarpur: Demonstration of OBC society in Chhatarpur, protest against registration of rape case against Baba, MP-MLA on target
मंच से ओबीसी नेताओं ने भाजपा कांग्रेस दोनों को एक ही थाली का चट्टा-बट्टा बताया। - फोटो : अमर उजाला
मामले में कलेक्टर संदीप जीआर ने बताया कि ज्ञापन दिया गया है, जिसमें विभिन्न मांगें रखी गईं हैं। उन मांगों के हिसाब से जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। अखिल भारतीय यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश यादव (दादा), भाजपा विधायक प्रदुमन सिंह के रिश्ते के भाई वैभव सिंह, यादव महासभा के जिला महासचिव शिवसिंह यादव, ओबीसी महासभा के महेंद्र लोधी, ओबीसी कार्यकारी प्रदीप चौरसिया, जनता दल का ऋषिराज सिंह यादव, बसपा नेता विनोद पटेल, भाजपा नेता पूरन कुशवाहा सहित विभिन्न ओबीसी समाज के तमाम बड़े पदाधिकारी मौजूद रहे।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed