Hindi News
›
Photo Gallery
›
Madhya Pradesh
›
Chhatarpur: While building a house 5-feet iron rod injured a labourer, Doctors performed a surgery to remove it
{"_id":"620f9d1e347b747ad0584ce3","slug":"chhatarpur-while-building-a-house-5-feet-iron-rod-injured-a-labourer-doctors-performed-a-surgery-to-remove-it","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"छतरपुर: घर बनाते समय 5 फीट लंबा सरिया हुआ मजदूर के पेट के आर-पार, डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर निकाला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छतरपुर: घर बनाते समय 5 फीट लंबा सरिया हुआ मजदूर के पेट के आर-पार, डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर निकाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Fri, 18 Feb 2022 06:50 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के छतरपुर में मकान बनाते समय हादसा हो गया। पांच फीट लंबा सरिया मजदूर के पेट से आर-पार हो गया। बड़ी मुश्किल में लोडिंग वाहन में डालकर उसे अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर सरिया निकाला। मरीज की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
1 of 3
छतरपुर में छज्जा गिरने से घायल हुआ मजदूर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर में मकान बनाते समय छज्जा गिरने से एक मजदूर हादसे का शिकार हो गया। इस दौरान युवक गिरा तो करीब पांच फीट लंबा लोहे का सरिया उसके पेट में आर-पार हो गया। परिजन उसे लोडिंग वाहन में डालकर जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर सरिया तो निकाल लिया, पर हालत अब भी गंभीर बनी हुई है।
2 of 3
जिस सरिये से मजदूर घायल हुआ, वह पांच फीट लंबा है।
- फोटो : अमर उजाला
प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला किशनगढ़ का है। बाबूलाल अहिरवार, उम्र-35 वर्ष, मकान बना रहा था। तभी छज्जा टूट गया और बाबूलाल नीचे गिर गया। वहां रखा एक सरिया उसके पेट के आर-पार निकल गया। परिजन उसे स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां से छतरपुर के जिला अस्पताल रैफर किया गया। जिला अस्पताल में ड्यूटी डॉक्टर मनोज चौधरी और अभय सिंह ने तत्काल ऑपरेशन किया और पेट से सरिया बाहर निकाला। युवक ट्रॉमा वार्ड में भर्ती है और इस समय उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
3 of 3
सर्जरी के बाद ट्रॉमा वार्ड में भर्ती मजदूर।
- फोटो : अमर उजाला
एंबुलेंस में नहीं ले जा सके
सरिया बड़ा था, इस वजह से बाबूलाल को अस्पताल ले जाने में एंबुलेंस का इस्तेमाल न हो सका। तब खुले और बड़े वाहन के तौर पर पिकअप (लोडिंग वाहन) में अस्पताल लेकर गए। डॉक्टरों के मुताबिक बाबूलाल होश में है। उसकी सेहत की निगरानी की जा रही है। फिलहाल उसे खतरे से बाहर नहीं कहा जा सकता। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।