सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Chhindwara News: पत्नी की चाहत पूरी करने भिखारी ने खरीदी मोपेड, 4 साल में 90 हजार रुपये जोड़कर दिया गिफ्ट

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: रवींद्र भजनी Updated Tue, 24 May 2022 02:46 PM IST
सार

मध्य प्रदेश का छिंदवाड़ा अजब-गजब भिखारियों के लिए प्रसिद्धि पा रहा है। पहले एक भिखारी ने बार कोड से भीख मांगकर चौंकाया था। अब एक भिखारी ने अपनी पत्नी की चाहत पूरी करने चार साल में 90 हजार रुपये जोड़कर मोपेड खरीदी है।  

विज्ञापन
Chhindwara News: Beggar bought a moped to fulfill his wife's wish, gave a gift by adding 90 thousand rupees in 4 years
छिंदवाड़ा के भिखारी संतोष साहू ने पत्नी की दिक्कतों को कम करने यह मोपेड खरीदी है। - फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में प्यार की एक अनूठी कहानी सामने आई है। भिखारी ने चार साल में 90 हजार रुपये जोड़े और मोपेड खरीदी। पहले उसके पास एक ट्राइसिकल थी, जिसे धक्का लगाने में पत्नी को परेशानी होती थी। उसकी परेशानी दूर करने के लिए भिखारी ने चार साल में 90 हजार रुपये जोड़े। शनिवार को नगद पैसों से मोपेड खरीदी। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। 


छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा में रहने वाले संतोष साहू दोनों पैरों से दिव्यांग है। वह और उनकी पत्नी मुन्नी सड़कों पर भीख मांगते हैं। छिंदवाड़ा बस स्टैंड पर रोजाना दोनों भीख मांगकर गुजारा करते हैं। पहले संतोष ट्राइसिकल चलाते थे, जिसे मुन्नी को धक्का लगाना पड़ता था। मंदिर और दरगाह तक जाकर भीख मांगते थे। संतोष के मुताबिक भीख में उन्हें रोज 300 से 400 रुपये मिल जाते हैं। दोनों वक्त का खाना भी लोगों से ही मिल जाता है। अब हम मोपेड से इंदौर-भोपाल जाकर भी भीख मांग सकते हैं। पहले छिंदवाड़ा के मंदिर-मस्जिद जाने में भी दिक्कत होती थी। 



 
Trending Videos
Chhindwara News: Beggar bought a moped to fulfill his wife's wish, gave a gift by adding 90 thousand rupees in 4 years
छिंदवाड़ा के संतोष साहू ने चार साल में 90 हजार रुपये जोड़कर यह मोपेड खरीदी है। - फोटो : अमर उजाला
घाट वाले रास्तों पर आती थी परेशानी
छिंदवाड़ा के घाट वाले रास्तों पर संतोष ट्राइसिकल नहीं चढ़ा पाता था। पत्नी मुन्नी ट्राइसिकल को धक्का लगाती थी। संतोष को यह बात अच्छी नहीं लगती थी। इस पर पत्नी ने ही मोपेड खरीदने को कहा था। चार साल पहले संतोष ने मोपेड खरीदने का मन बनाया। धीरे-धीरे रुपये जुटाना शुरू किए। इस तरह उन्होंने 90 हजार रुपये जुटा लिए।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Chhindwara News: Beggar bought a moped to fulfill his wife's wish, gave a gift by adding 90 thousand rupees in 4 years
छिंदवाड़ा के इस भिखारी ने बार कोड लेकर सुर्खियां बटोरी थी। - फोटो : सोशल मीडिया
छिंदवाड़ा का डिजिटल भिखारी भी बटोर चुका है सुर्खियां  
इससे पहले छिंदवाड़ा का एक डिजिटल भिखारी हेमंत सुर्यवंशी भी सुर्खियों में आया था। नगर पालिका का कर्मचारी नौकरी छूटने पर भीख मांगता था। छुट्टे न होने का बहाना बनाने वालों से भीख लेने के लिए उसने बारकोड लिया था। अब लोगों से भीख लेकर दोपहिया वाहन खरीदने वाले भिखारी दंपती सुर्खियों में है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed