सांवेर में नर्मदा जल पहुंचा। उत्साह के वातावरण के बीच चामुंडा माता मंदिर से महिलाओं ने नगर के प्रमुख मार्गों से कलश यात्रा निकाली। जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने यात्रा के पूर्व कलश पूजन किया। उन्होंने सांवेर में लगभग 26 करोड़ से अधिक की लागत से हो रहे विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण तथा भूमिपूजन किया।
2 of 5
सांवेर में आया नर्मदा का जल
- फोटो : सोशल मीडिया
सांवेर में को नर्मदा जल पहुंचा। इसे देखने सैकड़ों लोग पहुंचे। मंत्री सिलावट ने पूजन किया।
3 of 5
संबोधित करते मंत्री तुलसी सिलावट
- फोटो : सोशल मीडिया
बाजार चौक में हुई सभा में मंत्री सिलावट ने कहा कि आज का दिन सांवेर के लिए ऐतिहासिक है। मां नर्मदा के जल से सांवेर के कंठ तृप्त होंगे। बरसों पहले देखा गया सपना आज सच हो गया है। आज का दिन उनके लिए सर्वाधिक उपलब्धि वाले दिनों में से प्रमुख है। मंत्री ने सांवेर के लिए ग्राम चित्तोड़ा से सांवेर तक नर्मदा पेयजल लाइन का लोकार्पण किया। इस कार्य की लागत एक करोड़ 54 लाख 64 हजार रुपये है।
4 of 5
कार्यक्रम के दौरान हुई सभा में सैकड़ों लोग पहुंचे
- फोटो : सोशल मीडिया
इसी तरह उन्होंने नगर परिषद सांवेर में एक हजार नवीन नल कनेक्शनों की सौगात दी। इस कार्य पर 22 लाख 50 हजार रुपये खर्च किए गए हैं। नगर परिषद सांवेर के वार्ड क्रमांक 1 से 15 तक 4 करोड़ 66 लाख रुपये लागत के सीसी रोड, नाली एवं विभिन्न निर्माण, सांवेर के वार्ड क्रमांक 2 एवं 13 में 25 लाख रुपये लागत के गार्डन निर्माण कार्य, साढ़े तीन लाख रुपये लागत से श्री गणेश मंदिर तोरण द्वार निर्माण कार्य, 12 लाख 14 हजार रुपये की लागत से ट्रेंचिंग ग्राउण्ड पर एफएसटीपी निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। सांवेर विधानसभा में निर्मित सड़कों का लोकार्पण भी किया गया।
5 of 5
कार्यक्रम में अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे
- फोटो : सोशल मीडिया
कार्यक्रम में सांसद शंकर लालवानी, इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, पूर्व विधायक डॉ. राजेश सोनकर, मधु वर्मा, कृष्ण मुरारी मोघे आदि उपस्थित थे।
कमेंट
कमेंट X