फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मध्य प्रदेश: सीएम शिवराज के 'एक पौधा रोज' संकल्प का एक साल पूरा, 365 दिनों में 470 से ज्यादा पौधे लगाए

Fri, 18 Feb 2022 05:24 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 18 Feb 2022 05:24 PM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के एक पौधा रोज संकल्प को एक साल पूरा हो गया। सीएम चौहान ने 365 दिनों में देशभर में 470 से ज्यादा पौधे लगाए। पहला पौधा 19 फरवरी को पत्नी साधना सिंह के साथ अमरकंटक में लगाया था।

विज्ञापन
Chief Minister Shivraj Singh Chouhan's tree plantation campaign one plant a day completed one year,
पत्नी साधना सिंह के जन्मदिन पर पचमढ़ी में उनके साथ पौधरोपण करते सीएम - फोटो : सोशल मीडिया
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के 'वन प्लांट अ डे' संकल्प का एक साल पूरा हो गया। 19 फरवरी 2021 को सीएम चौहान ने अमरकंटक में पत्नी साधना सिंह के साथ पौधरोपण कर इस अभियान की शुरुआत की थी। हर दिन एक पौधा लगाने के संकल्प को सीएम चौहान ने हर परिस्थिति में पूरा किया। कोरोना संक्रमित होने के बाद भी वे अपने संकल्प को पूरा करने से पीछे नहीं हटे और होम आइसोलेशन के दौरान सीएम हाउस के गार्डन में नियमित पौधरोपण करते रहे।




 
Chief Minister Shivraj Singh Chouhan's tree plantation campaign one plant a day completed one year,
भोपाल के स्मार्ट पार्क में पौधरोपण करते सीएम चौहान - फोटो : सोशल मीडिया

अपने दौरों के दौरान सीएम प्रदेश के चाहे जिस जिलें में रहें वे वहां पौधारोपण जरूर करते हैं। रोज एक पौधा लगाना सीएम चौहान की दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा है। वह अपने दिन की शुरुआत एक पौधा लगाकर करते हैं। पौधरोपण के 365 दिनों में सीएम चौहान पीपल, बरगद, आम, करंज, नारियल, साल, आवंला, मौलश्री, सप्तपर्णी, गुलमोहर, केसिया, बादाम, देवदार, गूलर, कचनार, अमरूद, बीजा, फाइकस, बकुला के पौधे लगा चुके हैं। 



 
Chief Minister Shivraj Singh Chouhan's tree plantation campaign one plant a day completed one year,
हरिद्वार में स्वामी अवधेशानंद के साथ पौधरोपण करते सीएम - फोटो : सोशल मीडिया
 
मुख्यमंत्री चौहान ने आने वाले सालों में भी इस अभियान को जारी रखने का संकल्प लिया है। सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उन्होंने लिखा कि पर्यावरण की रक्षा व धरती मां की सेवा के लिए 1 वर्ष पहले 19 फरवरी 2021 को अमरकंटक में मैंने रोज एक पेड़ लगाने का संकल्प लिया था। अपनी धर्मपत्नी के साथ वहां पेड़ लगाया था। 19 फरवरी 2021 से 18 फरवरी 2022 तक रोज वृक्षारोपण करते हुए पूरा एक साल हो गया। कहीं भी रहा पेड़ जरूर लगाए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Chief Minister Shivraj Singh Chouhan's tree plantation campaign one plant a day completed one year,
सोशल मीडिया में पोस्ट शेयर कर जानकारी दी - फोटो : अमर उजाला

सीएम ने लिखा कि वृक्षारोपण के इस अभियान से लोग लगातार जुड़ते चले गए। कई संस्थाओं और समाज के प्रमुख लोगों ने भी मेरे साथ पेड़ लगाए। कम से कम दो पेड़ रोज लगे, कभी-कभी तो कई पेड़ लगे। आज मेरा मन आत्मसंतोष से भरा हुआ है। एक पवित्र काम से लोग जुड़ रहे हैं। 19 फरवरी को मैं उन संस्थाओं के साथ भोपाल में पेड़ लगाने वाला था, जिन्होंने मेरे साथ पेड़ लगाए। किन्तु मुझे कोविड होने के कारण अब मैं 24 फरवरी को अपने ऐसे सभी साथियों के साथ वृक्षारोपण करूंगा।

उन्होंने आगे लिखा कि पेड़ लगाते हुए मैं उनसे एकात्म हो गया हूं। पेड़ मनुष्यों को तो जीवन देते ही हैं, पशु-पक्षी, जीव-जन्तु, कीट-पतंगों को भी आश्रय और जीवन देते हैं। धरती आने वाली पीढ़ियों के रहने योग्य बनी रहे, इसलिए वृक्षारोपण जरूरी है। अगले साल भी वृक्षारोपण का यह अभियान जारी रहेगा। एक नहीं कम से कम दो पेड़ प्रतिदिन लगाएंगे। सीएम ने लोगों से पौधरोपण की अपील करते हुए कहा कि आप भी साथ आइये, हर शुभ अवसर पर पेड़ लगाइए।  
 
विज्ञापन
Chief Minister Shivraj Singh Chouhan's tree plantation campaign one plant a day completed one year,
गणतंत्र दिवस समारोह में जाने से पूर्व पौधरोपण करते सीएम - फोटो : अमर उजाला

आज लगाया 471वां पौधा
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज निवास परिसर में नारियल का पौधा रोपा, जो कि इस अभियान में लगाया गया उनका 471 वां पौधा है। इस मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया में लिखा कि नारियल का पेड़ पर्यावरण संरक्षण, सौंदर्य और धार्मिक रूप से महत्वपूर्ण है। हम सभी धरा को हरा-भरा बनाने का संकल्प ले लें, तो पर्यावरण को होने वाली क्षति को रोका जा सकता है। आप भी शुभ अवसरों पर पौधरोपण अवश्य करें। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed