फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

70 वर्षीय वृद्धा की रुलाने वाली दास्तां: जमीन, पेंशन, गहने बेटे ने छीने, खाना मांगने पर थप्पड़ मारती है बहू

Thu, 31 Mar 2022 05:27 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 31 Mar 2022 05:27 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के राजगढ़ में एक वृद्ध महिला थाने में अपने बेटे और बहू की शिकायत करने पहुंची। महिला ने बताया कि गहने, पेंशन और जमीन उसके बेटे ने छीन ली है, वहीं, बहू खाना मांगने पर थप्पड़ मांगती है।

विज्ञापन
Crying story of 70-year-old old woman: sons snatched land, pension, jewelry, daughter-in-law beats for asking for food
रोड़ी बाई - फोटो : सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में लाचार, बूढ़ी और बेबस एक वृद्ध महिला बुधवार को खिलचीपुर थाने में अपने बेटे और बहू की शिकायत लेकर पहुंची। उम्र के जिस पड़ाव में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला को अपने बेटे और बहू की सबसे ज्यादा जरूरत है उस वक्त बेटे-बहू ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। 
Crying story of 70-year-old old woman: sons snatched land, pension, jewelry, daughter-in-law beats for asking for food
टीआई से शिकायत करती वृद्धा। - फोटो : सोशल मीडिया
खाना मांगने पर थप्पड़ मारती है बहू
गंदे और फटे कपड़ों में लाठी को टेकते हुए थाने पहुंची खिलचीपुर के जैतपुरा खुर्द गांव की 70 वर्षीय रोड़ी बाई ने टीआई को अपनी आपबीती सुनाई, जिसे सुनकर वहां मौजूद लोगों की आंखे भर आईं। वृद्धा ने बताया कि खाना मांगने पर उसकी बहू थप्पड़ मारती है। खाना नहीं देती। वृद्ध महिला अपने घर से पॉलीथिन में दो रोटी बांधकर ले गई थी। टीआई ने पहले उसे खाना खिलाया फिर उसकी शिकायत दर्ज की। 
Crying story of 70-year-old old woman: sons snatched land, pension, jewelry, daughter-in-law beats for asking for food
TI ने वृद्धा को खाना खिलाया। - फोटो : सोशल मीडिया
जमीन, पेंशन बेटे ने छीना, बहू ने गहने छीने
वृद्धा ने थाना प्रभारी मुकेश गौड़ को बताया कि उसके दो बेटे हैं, छोटा रामबाबू और उसकी पत्नी रेखा बाई पचोर में रहते हैं, बड़ा बेटा राधेश्याम और पत्नी अयोध्या बाई जैतपुरा गांव में महिला के साथ रहते हैं। वृद्धा के  पास दो बीघा जमीन थी, जो राधेश्याम ने ले ली है। महिला ने बताया बहू ने मेरे पैर के तीन पाव के चांदी के कड़े छीन लिए हैं वहीं, वृद्धावस्था पेंशन भी बेटा ही रख लेता है। इस उम्र में भी वह मारपीट करता है। पुलिस ने वृद्धा की शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed