{"_id":"65e4b72040b8b1243405879d","slug":"a-few-minutes-of-rain-and-storm-caused-havoc-in-damoh-district-dozens-of-trees-and-electricity-poles-fell-2024-03-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Damoh Rain: दमोह जिले में चंद मिनट की बारिश और आंधी ने मचाई तबाह, दर्जनों पेड़-बिजली पोल गिरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh Rain: दमोह जिले में चंद मिनट की बारिश और आंधी ने मचाई तबाह, दर्जनों पेड़-बिजली पोल गिरे
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, दमोह
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 03 Mar 2024 11:15 PM IST
सार
दमोह जिले में रविवार दोपहर अचानक मौसम बिगड़ गया और आंधी चलने के साथ बारिश होने लगी। जबेरा जनपद के रोंड़, बनवार अंचल सहित आसपास के क्षेत्र में चंद मिनट की अचानक से आंधी, तूफान, ओलावृष्टि और तेज बारिश ने भारी तबाही मचाई है।
विज्ञापन
1 of 2
दमोह में ओलावृष्टि हुई, आंधी से कई पेड़ भी गिरे
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दमोह जिले में रविवार दोपहर अचानक मौसम बिगड़ गया और आंधी चलने के साथ बारिश होने लगी। जबेरा जनपद के रोंड़, बनवार अंचल सहित आसपास के क्षेत्र में चंद मिनट की अचानक से आंधी, तूफान, ओलावृष्टि और तेज बारिश ने भारी तबाही मचाई है। हवा की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि दर्जन भर से ज्यादा पेड़, बिजली पोल उखड़ गए वहीं ओलावृष्टि तेज बारिश से किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। तबाही का मंजर इतना भयानक था कि तैयार फसल बर्बाद हो गई।
लोगों का कहना है अचानक से तेज हवा, आंधी तूफान आया। लोग समझ पाते इससे पहले तेज बारिश शुरू हो गई। तेज हवाओं के चलने से खेतों में खड़ी गेहूं की फसल बिछ गई है। हवाओं ने चंद मिनट में खेतों की फसलों को उखाड़ कर दूसरे खेतों में पहुंचा दिया। वहीं घरों के छप्पर तेज हवाओं में उड़ते हुए दिखाई दिए। दलहन फसलों को भारी नुकसान हुआ है जहां फूलते हुए पेड़ों के फूल झड़ गए हैं वहीं चना, मसूर की घेटियां टूटकर खेतों में बिखर गई हैं। घटेरा- बनवार मार्ग पर के पेड़ गिरने की वजह से मार्ग पूरी तरह से बंद रहा। बनवार ग्राम के नदिया हार में बिजली के तीन पोल टूट कर खेतों में गिर गए हैं जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
2 of 2
दमोह में आंधी से कई पेड़ गिरे हैं।
- फोटो : सोशल मीडिया
कुसमी अंचल में भी भारी तबाही
बे मौसम बरसात एवं भयानक तूफान से अनेक पेड़ गिरे। सगोनी, शांति नगर, गाड़ाघाट, पटेरिया, कुसमी क्षेत्र में भयानक आंधी तूफान एवं जोरदार बारिश से जहां किसानों की खड़ी गेहूं, चना की फसल खेतों में गिर गए। वहीं तूफान से पटेरिया से कुसमी के बीच अनेक बड़े पेड़ रोड पर उखड़ कर गिर गए। जनपद सदस्य पंडित गोविंद तिवारी, शांति नगर सलोनी के ग्रामीण संजय परिहार, वीरू राजपूत, लक्ष्मी दुबे ने बताया की खेतों की फसल को बहुत नुकसान हुआ है। हल्के ओले भी गिरे हैं। बिजली सप्लाई पूरी तरह प्रभावित हो गई है। सलैया बगलवारा से भोलू यादव, सुरेंद्र यादव गांधी ने बताया कि जिन किसानों की कटाई चल रही थी उनकी चना आदि जो फसलें कटी रखी थी वह तूफान में उड़ गई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।