{"_id":"65e966b5f9f0aceeb70307b8","slug":"damoh-news-turmeric-offered-to-lord-jogeshwaranath-marriage-procession-will-take-place-tomorrow-2024-03-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Damoh News: भगवान जोगेश्वरनाथ को चढ़ी हल्दी, कल निकलेगी बरात, रात में होगा शिव-पार्वती विवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: भगवान जोगेश्वरनाथ को चढ़ी हल्दी, कल निकलेगी बरात, रात में होगा शिव-पार्वती विवाह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Thu, 07 Mar 2024 12:33 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के दमोह में भगवान जागेश्वरनाथ को गुरुवार को हल्दी चढ़ाई गई। शुक्रवार को महाशिवरात्रि पर दिन में भगवान भोलेनाथ की बरात निकाली जाएगी। रात में जोगेश्वरधाम बांदकपुर में शिव-पार्वती विवाह संपन्न होगा।
विज्ञापन
1 of 2
जोगेश्वरनाथ मंदिर में चढ़ाई गई हल्दी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
महाशिवरात्रि पर्व के एक दिन पूर्व गुरुवार को भगवान जागेश्वरनाथ जी को हल्दी चढ़ाई गई। बड़ी संख्या में सुबह से महिलाएं बांदकपुर पहुंची और भोलेनाथ को हल्दी का लेपन किया। जिस प्रकार से शादी में दूल्हे को हल्दी लगाते समय महिलाएं गीत गाती हैं, उसी तरह जागेश्वरनाथ जी को भी हल्दी लगाते समय महिलाएं गीत गाती नजर आई। 'बना को चढ़ रव हरदी तेल बना मोरो पीरो पर गओ री' इस तरह के गीत गाए गए।
दमोह और समूचे बुंदेलखंड के प्रसिद्ध तीर्थ क्षेत्र जागेश्वर धाम बांदकपुर में महाशिवरात्रि का पर्व आठ मार्च को धूमधाम से मनाया जाएगा। दिन में भगवान भोलेनाथ की बरात निकेलगी और रात को शिव-पार्वती का विवाह धूमधाम से होगा। पूरे प्रदेश से कावाड़ियों के पहुंचने का क्रम जारी है। जिले के प्रमुख तीर्थ क्षेत्र देव श्री जागेश्वरनाथ धाम बांदकपुर के अलावा जटाशंकर धाम, मड़कोलेश्वर धाम, बड़ी देवी मंदिर, शिव शनि हनुमान मंदिर, फुटेरा तालाब स्थित प्राचीन शिव मंदिर, हटा नगर के गौरीशंकर मंदिर सहित अन्य मंदिरों में महाशिवरात्रि पर्व की तैयारियां जोरों से चल रहीं हैं। मंदिरों में रंग-रोगन किया गया है। जिलेभर में भगवान भोलेनाथ की बरात निकाली जाएगी। तीर्थ क्षेत्र बांदकपुर धाम में दमोह के अलावा आसपास के ग्रामीण अंचलों से एक दर्जन से अधिक बरातें पहुंचेंगी। जहां पर भगवान शिव व माता पार्वती का विवाह धूमधाम से मनाया जाएगा। यहां पर मंदिर के पुजारियों द्वारा पूरे विधि-विधान एवं वैदिक रश्मों के साथ शिव-पार्वती के विवाह की रस्में पूरी कराई जाएगी। भगवान के विवाह समारोह को देखने के लिए रातभर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा रहता है। लोग इस क्षण को देखने के लिए दूर-दूर से आते हैं।
2 of 2
जोगेश्वरनाथ मंदिर में चढ़ाई गई हल्दी।
- फोटो : अमर उजाला
एक लाख कांवड़ चढ़ने पर मिलेंगे शिव-पार्वती मंदिर के ध्वज
तेरहवें ज्योतिर्लिंग के रूप में विख्यात भगवान जागेश्वर धाम बांदकपुर मंदिर में महाशिवरात्रि पर लाखों कांवड़ यात्री नर्मदा जल लेकर पहुंचते हैं। इस दिन जब एक लाख कांवड़ भगवान शिव को अर्पित हो जाती हैं तब शिव और पार्वती मंदिर के ध्वज आपस में मिलकर एक हो जाते हैं। इस नजारे को देखने प्रदेश भर से श्रद्धालु बांदकपुर पहुंचते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।