फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देवास: इंदौर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष के खिलाफ देवास पुलिस थाने में शिकायत, पड़ोसी ने लगाए मकान क्षतिग्रस्त करने के आरोप

Tue, 05 Apr 2022 04:23 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Tue, 05 Apr 2022 04:23 PM IST
सार

इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा के खिलाफ देवास निवासी व्यक्ति ने पुलिस थाने में आवेदन दिया है। जनसुवाई में भी शिकायत की है। आरोप है कि चावड़ा के मकान में तोड़फोड़ के दौरान पड़ोसी के मकान को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। 

विज्ञापन
Dewas: Complaint against Indore Development Authority chairman in Dewas police station, neighbor accused of damaging the house
इस तरह क्षतिग्रस्त हुआ है पड़ोसी का मकान - फोटो : सोशल मीडिया
 इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा के खिलाफ देवास के सिविल लाइंस पुलिस थाने में शिकायत की गई है। आरोप है कि देवास स्थित चावड़ा के मकान में तोड़फोड़ के दौरान ठेकेदार ने ध्यान नहीं रखा और पड़ोसी के मकान को क्षतिग्रस्त कर दिया। 
Dewas: Complaint against Indore Development Authority chairman in Dewas police station, neighbor accused of damaging the house
परिवार ने थाने पहुंचकर की शिकायत - फोटो : सोशल मीडिया

जानकारी के मुताबिक देवास के राजाराम नगर निवासी धनराज वर्मा ने सिविल लाइंस थाने में आवेदन दिया है। इसमें बताया कि मेरे पड़ोसी जयपाल सिंह चावड़ा द्वारा जेसीबी से अपने मकान को तुड़वाने का काम किया जा रहा था। इस दौरान मेरे मकान की पिलर व छत में नुकसान हो गया। इसमें दरार बढ़ती जा रही है। इससे कभी भी दुर्घटना हो सकती है। पड़ोसी जयपाल सिंह को बुलाने पर भी उनके द्वारा कोई भी बात नहीं की जा रही है। ठेकेदार प्रवीण सोलंकी भी बात नहीं कर रहा है। उसी की लापरवाही से यह हुआ है। इसके चलते पुलिस थाने में आवेदन दिया है। कलेक्टर से भी शिकायत की गई है। आवेदक का कहना है कि उसे उसका मकान उसी स्थिति में चाहिए जिस स्थिति में पहले था। बताया जा रहा है कि यह घटना आठ दिन पहले की है, जब मकान क्षतिग्रस्त हुआ था। तब जयपाल सिंह चावड़ा ने आश्वासन दिया था कि रिपेयर करवा देंगे, लेकिन अब कोई सुध नहीं ली जा रही। इसके चलते शिकायत की है। पड़ोसी को रात में अस्थायी चद्दर लगाकर सोना पड़ रहा है। इस मामले में जयपाल सिंह चावड़ा से संपर्क करने की कोशिश की मगर उन्होंने फोन नहीं उठाया। 
Dewas: Complaint against Indore Development Authority chairman in Dewas police station, neighbor accused of damaging the house
पुलिस थाने में दिया गया शिकायती आवेदन - फोटो : सोशल मीडिया

नियुक्ति के बाद हुआ था चावड़ा का विरोध
बता दें कि जयपाल सिंह चावड़ा का देवास कनेक्शन ही उनकी नियुक्ति में विरोध की वजह बना था। इंदौर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष के लिए इंदौर के नेताओं की उपेक्षा कर जब चावड़ा पर भरोसा जताया गया तो इंदौर के दूसरे नेता मायूस हो गए। उन्होंने दबीजुबान इसकी शिकायत की थी। मप्र के संगठन महामंत्री रहे सुहास भगत से नजदीकियों के चलते चावड़ा का नियुक्ति की बात कही गई थी, लेकिन अब भगत को भी संघ ने वापस बुला लिया है। ऐसे में चावड़ा के राजनीतिक भविष्य की अटकलें भी शुरू हो गई हैं। हालांकि राजनीतिक जानकारों की मानें तो चावड़ा समन्वय में माहिर है। इंदौर के संगठन मंत्री रहते हुए उन्होंने समन्वय से ही इंदौर के विपरीत गुटों को साधकर संगठन मजबूत किया था। सीएम से भी उनके मधुर संबंध हैं। ऐसे में विरोध के बावजूद वे डटे हुए हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed