सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

MP Election 2023: योगी बोले- कांग्रेस ने पढ़ाया अकबर महान, हमारे लिए तो छत्रपति शिवाजी और महाराणा प्रताप महान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास/शाजापुर Published by: रवींद्र भजनी Updated Tue, 07 Nov 2023 05:14 PM IST
सार

MP Election 2023: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शाजापुर और देवास जिले में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अकबर महान पढ़ाती थी। भाजपा छत्रपति शिवाजी व महाराणा प्रताप महान पढ़ाती है।

विज्ञापन
MP Election 2023: Yogi aDityanath Says Akbar is great for Congress, For Us Shivaji and Maharana Pratap
योगी आदित्यनाथ ने देवास और शाजापुर में चुनावी सभाओं को संबोधित किया। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस का नाम ही समस्या है। देश में नक्सलवाद, उग्रवाद और भ्रष्टाचार के लिए कांग्रेस पार्टी जिम्मेदार है। देश के बच्चों को कांग्रेस अकबर महान पढ़ाती है, भारतीय जनता पार्टी छत्रपति शिवाजी और महारायणा प्रताप को महान पढ़ाती है। कांग्रेस के लिए भारत का इतिहास केवल नेहरू से प्रारंभ होता है। कांग्रेस के नेता खुद को एक्सीडेंटल कहते हैं। एक्सीडेंट हुआ और कांग्रेसी पैदा हो गए।



देवास और शाजापुर में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में योगी आदित्यनाथ ने चुनावी सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारत की 142 करोड़ जनता को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एक परिवार मानते हैं। काशी विश्वनाथ में जाइए तो नई काशी का दर्शन होता है। केदारपुरी जाइए तो भगवान केदारनाथ का भव्य दर्शन होता है। उज्जैन में महाकाल महालोक आने पर आपको एक नई अनुभूति होती है। अब तो अयोध्या पुरी भी तैयार हो चुकी है। आने वाली 22 जनवरी को भगवान रामलला अयोध्या के भव्य मंदिर में विराजमान हो जाएंगे। कांग्रेस तो वह पार्टी है, जिसने भगवान राम और श्रीकृष्ण के अस्तित्व को भी नकार दिया था। योगी आदित्यनाथ ने शाजापुर जिले के शुजालपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा इंदर सिंह परमार के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। योगी ने कालापीपल, खातेगांव और सोनकच्छ में भी जनसभाओं को संबोधित किया। 
 

Trending Videos
MP Election 2023: Yogi aDityanath Says Akbar is great for Congress, For Us Shivaji and Maharana Pratap
योगी की सभा में सैकड़ों लोगों ने उपस्थिति दर्ज कराई। - फोटो : अमर उजाला

हमारे पूर्वजों ने किया राम मंदिर के लिए संघर्ष
शुजालपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर निर्माण के लिए हमारे पूर्वजों ने संघर्ष किया है। 500 वर्षों के विवाद का समाधान भी भाजपा की डबल इंजन की सरकार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हुआ है। भारत की जनता को गुलामी की दृष्टि से देखने वाली कांग्रेस पार्टी फिर से भारत को गुलामी की ओर ले जाना चाहती है। वहीं भाजपा भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण की परंपरा को आगे ले जाने का कार्य कर रही है। राम मंदिर के लिए बलिदान हुआ था। भारत के लोगों ने राम मंदिर के लिए बलिदान दिया, साधना की। आज वह मनोकामना पूरी होते देख रहे हैं। हम अपने पूर्वजों की मनोकामनाओं को मूर्त रूप लेते हुए देख रहे हैं, इसलिए मैं कहता हूं कि हम सब सौभाग्शाली हैं कि भगवान रामलला के भव्य मंदिर निर्माण के साक्षी हैं।

भारत का इतिहास नेहरू से प्रारंभ होता था
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के लिए भारत का इतिहास केवल नेहरू से प्रारंभ होता है। वे अबकर को महान पढ़ाते हैं, भाजपा छत्रपति शिवाजी और महाराणा प्रताप महान पढ़ाती है। देश में भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण की परंपरा को आगे ले जाने के लिए देश में डबल इंजन की सरकार चाहिए। पहले उत्तर भारत के उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान और बिहार बीमारू राज्यों की श्रेणी में आते थे। मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में कार्य करते हुए बीमारू राज्य से बाहर अग्रणी राज्यों की पंक्ति में खड़ा है। उत्तर प्रदेश ने भी जाति-पांति से ऊपर उठकर मतदान किया और भाजपा की सरकार बनाई, वहां की भी स्थिति पूरी तरह से बदल चुकी है। लेकिन राजस्थान और बिहार अभी भी बीमारू राज्यों में शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
MP Election 2023: Yogi aDityanath Says Akbar is great for Congress, For Us Shivaji and Maharana Pratap
चुनावी सभा के दौरान योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

जब अपने साथ छोड़ दिए थे, मोदी जी जनता के साथ खड़े थे
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने करोड़ों शौचालय बनवाकर व सफाई अभियान चलाकर एक क्रांति लाई है। उज्ज्वला योजना को लागू करके घरेलू महिलाओं के आंसू पोछने का कार्य किया है। कोरोना संकटकाल में जब अपने साथ छोड़ रहे थे, तब मोदी जी ने देश की गरीब जनता को मुफ्त में प्रति व्यक्ति पांच किलो राशन दिया। दुनिया की उच्च कोट की दो वक्सीन का निर्माण कराकर देश की जनता को मुफ्त में कोरोना के टीके लगवाए। उन्होंने जनता का आह्वान करते हुए कहा कि एक तरफ भाजपा सरकार में शिक्षा व संस्कार मिलते हैं, दूसरी तरफ शराब और बर्बादी और भ्रष्टाचार।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed