सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

MP Election 2023: मालवा-निमाड़ से खुलता है सत्ता का द्वार, मोदी के चेहरे पर मिल सकती है जीत

Kamlesh Sen कमलेश सेन
Updated Mon, 09 Oct 2023 11:47 AM IST
सार

प्रदेश की कुल 230 सीटों में से 148 सामान्य, 35 अनुसचित जाति और 47 अनुसचित जनजाति के लिए आरक्षित है। प्रदेश के अंचल में सर्वाधिक 66 सीटें मालवा-निमाड़ से आती हैं, जो प्रदेश की कुल सीटों का 28.7 प्रतिशत है। 

विज्ञापन
MP Election 2023: Malwa-Nimar opens the door to power, victory can be on Modi's face
MP Elections 2023 - फोटो : Amar Ujala
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों की घोषणा भले ही नहीं हुई हो, पर चुनावी हलचल काफी समय से तेज हो गई है। देश और प्रदेश के बड़े नेताओं के दौरे, चुनावी सभाएं, घोषणाओं की भरमार और कई नई योजनाएं घोषित हो रही हैं, जो चुनावी आहट की सूचना देती हैं। 


बता दें कि प्रदेश की कुल 230 सीटों में से 148 सामान्य, 35 अनुसचित जाति और 47 अनुसचित जनजाति के लिए आरक्षित है। प्रदेश के अंचल में सर्वाधिक 66 सीटें मालवा-निमाड़ से आती हैं, जो प्रदेश की कुल सीटों का 28.7 प्रतिशत है। इसे ऐसा भी कहा जा सकता है कि मालवा-निमाड़ से ही मध्य प्रदेश में सत्ता का द्वार खुलता है। प्रदेश की राजधानी भले ही भोपाल है, लेकिन आर्थिक राजधानी का केंद्र बिंदु मालवा-निमाड़ ही है। प्रदेश के विकास के साथ-साथ राजनीतिक भूमिकाओं में मालवा-निमाड़ का महवपूर्ण योगदान रहता है। 
एक नवंबर 1956 को मध्य प्रदेश बना और उसके बाद मालवा-निमाड़ से अब तक छह मुख्यमंत्री प्रदेश में रहे हैं। इस क्षेत्र का राजनीतिक प्रभाव संपूर्ण प्रदेश पर दिखता है।    

2018 में मालवा-निमाड़ में कांग्रेस ने कुल आरक्षित सीटों में 21 तो भाजपा ने नौ सीटें जीती थीं। सामान्य सीटों में भाजपा को 20 सीटें तो कांग्रेस को 13 सीटों पर संतोष करना पड़ा था। तीन विधायक अन्य पार्टियों से थे। 
 
  •  
Trending Videos
MP Election 2023: Malwa-Nimar opens the door to power, victory can be on Modi's face
मध्यप्रदेश में वर्गवार सीटें - फोटो : अमर उजाला
भाजपा को मिले थे ज्यादा वोट
2018 के विधानसभा चुनाव में मालवा-निमाड़ में मतदान 77.12 प्रतिशत हुआ था। इसमें भी भाजपा को 44.25 प्रतिशत और कांग्रेस को 43. 97 प्रतिशत वोट मिले थे। कांग्रेस को मत कम थे लेकिन 34 विधानसभा सीटें जीतने में उसे कामयाबी मिली थी। भाजपा को 29 स्थानों पर ही संतोष करना पड़ा था। लोकसभा चुनावों में यह ट्रेंड अलग रहा। 2019 के लोकसभा चुनाव में मालवा-निमाड़ की आठ लोकसभा सीटों पर विधानसभा क्षेत्र अनुसार भाजपा को 58.46 प्रतिशत तो कांग्रेस को 37.34 प्रतिशत मत मिले थे। मालवा-निमाड़ प्रदेश के विधानसभा चुनाव में हमेशा ही निर्णायक भूमिका निभाता रहा है। इसी वजह से सभी राजनीतिक दलों का इस पर विशेष फोकस रहेगा।

मालवा निमाड़ कुछ रोचक जानकारी : विधानसभा 2018 
  • सर्वाधिक मतदान बदनावर में 86.11 प्रतिशत, सबसे कम जोबट में 52.71 प्रतिशत
  • सबसे कम मतों से जीत- हरदीप सिंह डंग, कांग्रेस, सुवासरा में 350 मतों से जीते थे
  • सर्वाधिक मतों में जीत- सुरेन्द्रसिंह बघेल, कांग्रेस, कुक्षी में 62930 मतों से जीते थे
  • मालवा-निमाड़ में नोटा में डाले गए मत 184170 थे, कुल मतदान का 1.60 प्रतिशत था।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed