{"_id":"620784dca0d3201bfa375c7d","slug":"gift-to-farmers-in-mp-distribution-of-rs-7618-crore-of-pm-crop-insurance-scheme-farmers-expressed-happiness-by-dancing-dandiya","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"MP में किसानों को सौगात: PM फसल बीमा योजना के 7618 करोड़ रुपये की राशि का वितरण, किसानों ने डांडिया नृत्य कर जताई खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP में किसानों को सौगात: PM फसल बीमा योजना के 7618 करोड़ रुपये की राशि का वितरण, किसानों ने डांडिया नृत्य कर जताई खुशी
Sat, 12 Feb 2022 03:59 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sat, 12 Feb 2022 03:59 PM IST
सार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज बैतूल जिले से प्रदेश के किसानों को 49 लाख 85 हजार दावों का प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 7 हजार 618 करोड़ रुपये की राशि का सिंगल क्लिक के माध्यम से भुगतान किया।
विज्ञापन
बैतूल में सिंगल क्लिक के माध्यम से दावा राशि का वितरण करते सीएम चौहान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को बैतूल जिले से प्रदेश के किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 49 लाख 85 हजार दावों का 7 हजार 618 करोड़ रुपये की राशि का सिंगल क्लिक के माध्यम से भुगतान किया।
बैतूल में किसानों को संबोधित करते सीएम चौहान
- फोटो : अमर उजाला
बीते दिनों प्रदेश के कई जिलों में हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि पर सीएम ने कहा कि पिछले दिनों ओलावृष्टि से जिन किसानों की फसलों को नुकसान हुआ है। बहुत जल्द उन किसान भाइयों के खातों में भी राहत राशि डाली जाएगी।
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सीएम ने कहा कि जब कांग्रेस की सरकार थी, तब किसानों को बीमा क्यों नहीं मिलता था। सोनिया को, राहुल को, दिग्विजय-कमलनाथ को जवाब देना पड़ेगा। वे प्रीमियम का पैसा जमा नहीं करते थे। दिग्विजय सिंह ने मध्य प्रदेश को तबाह करने का पाप किया। उनके कार्यकाल में दस साल में 8 करोड़ रुपये मिले थे। कमलनाथ ने सर्वे ही नहीं करवाया।
सीएम ने कहा हमें 10494 करोड़ सिर्फ खरीफ फसल का पैसा मिला है। 22 महीने में हमने यह किया। जीरो प्रतिशत पर ब्याज दिया, तो उसका ब्याज मामा भरता है। पूर्व सीएम कमलनाथ पर तंज कसते हुए सीएम चौहान ने कहा कि किसानों को 29 हजार 834 करोड़ रुपये बिजली कनेक्शन के लिए दिए। हमने 5 HP का कनेक्शन लेने पर 30 हजार करोड़ रुपये सस्ती बिजली के लिये अनुदान दिया है। कांग्रेस ने कभी किसान सम्मान निधि नहीं दी।

बैतूल में हितग्राही किसान को प्रतीकात्मक चैक प्रदान करते सीएम
- फोटो : सोशल मीडिया
सीएम शिवराज ने कहा कि मैं चौथी बार मुख्यमंत्री बना, चार हजार रुपये सम्मान निधि भी मैंने दी। खरीफ की फसलों पर पिछले साल जो नुकसान हुआ उसका पैसा दिया। सहकारी बैंकों को पैसा दिया गया। सोलर पंप योजना में 72 करोड़ रुपये हमने जमा किए। गेहूं, धान, चना सरसों के साथ अन्य फसलों की खरीदी पर 75 हजार करोड़ रुपये खातों में डाले गए।
गांव में अधोसंरचना और कोल्ड स्टोरेज वैन की आवश्यकता महसूस की गयी, एक लाख करोड़ कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए प्रावधान किया गया है। मध्य प्रदेश बड़ी छलांग लगा सकता है। कृषि को नयी तकनीक से जोड़ने की जरूरत है। ड्रोन पालिसी के नियम बनाए। ड्रोन की पढ़ाई करने वाले छात्रों को भी 4-5 लाख रुपये अनुदान का प्रावधान केंद्र ने किया है। उन्होंने किसानों से फसल बीमा का लाभ उठाने और सभी किसानों का बीमा सुनिश्चिच कराने की बात कही।
किसान मोर्चा संगठन ने सीएम को भेंट किया हल
फसल बीमा दावा राशि के भुगतान से प्रदेश के किसान बेहद खुश नजर आए। बैतूल में दावा राशि पाकर खुश किसान मोर्चा संगठन के सदस्यों ने मुख्यमंत्री चौहान को हल भेंट कर फसल बीमा राशि वितरण के लिए आभार व्यक्त किया।

बैतूल में सीएम को हल भेंट करते किसान मोर्चा संगठन के सदस्य
- फोटो : सोशल मीडिया
किसानों ने डांडिया नृत्य कर जताई खुशी
सीहोर जिले में प्रधानमंत्री फसल बीमा दावा राशि के वितरण के लिए कृषि उपज मंडी प्रागंण में आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में किसान पहुंचे और बीमा राशि मिलने पर खुश दिखे। वहीं जिले के भरतपुर चंदेरी में किसानों ने अनूठे अंदाज में फसल बीमा की राशि मिलने का जश्न मनाया। किसानों ने मिलकर डांडिया नृत्य किया और अपनी खुशी व्यक्त की। किसानों ने कहा कि हमारी बीमा राशि की मांग आज पूरी हुई है, इस बात को लेकर हम अनोखे तरीके से खुशी मना रहे हैं, डांडिया नृत्य कर रहे हैं। बता दें बीते दिनों सीहोर के दर्जनों गांव के किसानों ने 2020 की फसल बीमा राशि देने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के खिलाफ आंदोलन व प्रदर्शन किसान किया था।
विज्ञापन
सीहोर के भरतपुर चंदेरी में डांडिया नृत्य कर जश्न मनाते किसान
- फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश के लिए ऐतिहासिक दिन: केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना दावा राशि के वितरण अवसर पर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर वर्चुअल रूप से कार्यक्रम में जुड़े, उन्होंने कहा कि आज का यह अवसर मध्य प्रदेश के लिए ऐतिहासिक है। 49 लाख दावों का किसानों को 7618 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा रहा है। पिछले 15 वर्षों में मुख्यमंत्री चौहान के नेतृत्व में कृषि के क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है। मुख्यमंत्री की नीयत हमेशा से किसानों के कल्याण की रही है। केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश में कृषि के क्षेत्र और केंद्र सरकार की योजना और अपनी योजना में क्रियान्वयन की स्थिति बहुत अच्छी है। प्रदेश में खाद्यान्न, बागवानी, दुग्ध उत्पादन में उल्लेखनीय प्रदर्शन कर रहा है।
फसल बीमा का लाभ पहले भी किसानों को मिलता रहा है। 2003 से पहले मध्य प्रदेश में कृषि उत्पादन कम था, सीएम शिवराज ने किसान हितैषी नीतियां बनाई, किसानों की पीड़ा को समझा, कृषि सुधार किए, बिजली उपलब्धता बढ़ाई, शून्य ब्याज पर लोन दिया। कृषि लाभ का धंधा बने इसलिए परिवर्तन किया। देश में कृषि की बात चलती है, तो उन्नत कृषकों और उत्पादन में मध्य प्रदेश का नाम आता है। यह गर्व की बात है। मध्य प्रदेश की ताकत गांव, गरीब, दलित, किसान, युवा का विकास हो। केंद्र सरकार की कोशिश रहती है कि नई योजना बनती जाएं। किसान सम्मान निधि की किसी ने मांग नहीं की थी, लेकिन 11 करोड़ किसानों को इसका लाभ मिल रहा है, जो कि प्राकृतिक प्रकोप के दौरान किसानों के पास एक मजबूत सुरक्षा कवच के रूप में दिखा। 21 हजार करोड़ रुपये प्रीमियम जमा हुआ, जबकि आज तक 1.15 हजार करोड़ रुपये भुगतान कर दिया गया है।