फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महेश्वर भ्रमण पर राज्यपाल: राजराजेश्वर मंदिर में की पूजा, अहिल्या बाई की राजगादी के दर्शन और बुनकरों से की भेंट

Sat, 12 Feb 2022 05:08 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगौन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sat, 12 Feb 2022 05:08 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल आज पर्यटन नगरी महेश्वर के भ्रमण पर पहुंचे, जहां उन्होंने देवी अहिल्या बाई के राजवाड़े का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने महेश्वर के प्रसिद्ध घाटों को देखा और साड़ी बनाने वाले बुनकरों से चर्चा की।

विज्ञापन
Governor on Maheshwar tour: Worship at Rajarajeshwara temple, visit to Ahilya Bai's throne and meet weavers
महेश्वर: देवी अहिल्या बाई की राजगादी के दर्शन करते राज्यपाल - फोटो : सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल शनिवार को खरगौन जिले की पर्यटन नगरी महेश्वर के भ्रमण पर पहुंचे, जहां उन्होंने ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण किया। राज्यपाल सबसे पहले मालवा की शासिका देवी अहिल्या बाई के दरबार में पहुंचे जहां उन्होंने अहिल्या बाई की राजगादी के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। राज्यपाल मंगूभाई ने राजवाड़े में स्थापित देवी अहिल्या बाई होलकर की अष्टधातु से निर्मित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।


 
Governor on Maheshwar tour: Worship at Rajarajeshwara temple, visit to Ahilya Bai's throne and meet weavers
महेश्वर: राज्यपाल ने देवी अहिल्या बाई की अष्टधातु से बनी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया - फोटो : सोशल मीडिया

राजगादी के दर्शन के बाद राज्यपाल ने राजवाड़े का अवलोकन किया। उन्होंने परिसर में मौजूद प्रसिद्ध और ऐतिहासिक राजराजेश्वर मंदिर और बाणेश्वर मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। राजवाड़ा परिसर में ही स्थित सोने के झूले को निहारा। किला परिसर और विश्व प्रसिद्ध घाटों को देखकर राज्यपाल मंगूभाई पटेल अभिभूत हो गए। 

 
Governor on Maheshwar tour: Worship at Rajarajeshwara temple, visit to Ahilya Bai's throne and meet weavers
महेश्वर: प्रसिद्ध राजराजेश्वर मंदिर में पूजा करते राज्यपाल - फोटो : सोशल मीडिया

राजवाड़े का भ्रमण करने के बाद राज्यपाल मालवा की शासिका देवी आहिल्या द्वारा स्थापित महेश्वरी साड़ी उद्योग को नजदीक से देखने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मां रेवा सोसाइटी में महेश्वरी साड़ी बनाने वाले बुनकरों से मुलाकात कर चर्चा की। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Governor on Maheshwar tour: Worship at Rajarajeshwara temple, visit to Ahilya Bai's throne and meet weavers
महेश्वर: बुनकरों से चर्चा करते राज्यपाल मंगूभाई - फोटो : सोशल मीडिया

प्रदेश की ऐतिहासिक धरोहरों, किले और घाटों को देखकर राज्यपाल मंत्रमुग्ध हो गए। पहली बार महेश्वर पहुंचे राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने कलेक्टर अनुग्रहा पी और एसपी सिद्धार्थ चौधरी से महेश्वर की जानकारी ली। इस दौरान अद्भुत नजारों को देखकर वह बहुत खुश हुए। उन्होंने विश्व प्रसिद्ध नर्मदा नदी के घाट में नौका विहार का आनंद लिया और मौजूद अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ फोटो खिंचाई।

 
विज्ञापन
Governor on Maheshwar tour: Worship at Rajarajeshwara temple, visit to Ahilya Bai's throne and meet weavers
महेश्वर: नर्मदा नदी में नौका विहार का आनंद लेते राज्यपाल - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें राज्यपाल मंगूभाई पटेल मांडू और महेश्वर के दो दिवसीय दौर पर हैं। इससे पहले वे शुक्रवार को मांडू के भ्रमण पर पहुंचे थे। जहां उन्होंने ऐतिहासिक महलों का भ्रमण किया था। साथ ही स्कूली बच्चों से मुलाकात कर उन्हें उपहार वितरित किया था और कागदीपुरा के ग्रामीणों से भी चर्चा की थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed