{"_id":"636e4f732b927f334356448b","slug":"cm-shivraj-s-announcement-there-will-be-a-provision-to-speak-the-full-names-of-great-men-in-mp","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Madhya Pradesh: सीएम शिवराज का एलान- एमपी में महापुरुषों का पूरा नाम बोले जाने का होगा प्रावधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Madhya Pradesh: सीएम शिवराज का एलान- एमपी में महापुरुषों का पूरा नाम बोले जाने का होगा प्रावधान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 11 Nov 2022 07:09 PM IST
सार
Madhya Pradesh: सीएम शिवराज का एलान- एमपी में महापुरुषों का पूरा नाम बोले जाने का होगा प्रावधान CM Shivraj's announcement - There will be a provision to speak the full names of great men in MP
विज्ञापन
1 of 3
सीएम शिवराज अभाविप के प्रांतीय अधिवेशन में शामिल हुए।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मध्य प्रदेश में सरकार जल्द ही आदेश निकालने जा रही है कि मध्यप्रदेश की धरती पर सभी नाम हिंदी में लिखे जाएंगे। साथ ही महापुरुषों का पूरा नाम बोलने जाने का प्रावधान किया जाएगा। दरअसल महापुरुषों का नाम शॉर्ट किए जाने से सीएम नाराज दिखे।
बता दें कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को ग्वालियर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्रांत अधिवेशन में शामिल हुए थे। यहां संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कई जगह, कई संस्थानों के नाम महापुरुषों के नाम पर रखे गए हैं, लेकिन उसे शॉर्टकट में बुलाया जाने लगा है। उदाहरण देते हुए सीएम ने कहा कि भोपाल में तात्याटोपे नगर को लोग टीटी नगर कहने लगे हैं। महारानी लक्ष्मीबाई एमएलबी हो गईं।
2 of 3
ग्वालियर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 55वां प्रांत अधिवेशन चल रहा है
- फोटो : सोशल मीडिया
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यक्रम से ऐलान किया है कि मध्य प्रदेश में प्रदेश में हिंदी को सबसे अधिक बढ़ावा दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने ऐलान किया कि सरकार की तरफ से यह आदेश निकलेगा मध्यप्रदेश की धरती पर सभी नाम हिंदी में लिखे जाएंगे। सीएम ने कहा कि हम अपनी मातृभाषा को पूरे विश्व भर में प्रचलित करेंगे। इसके लिए मध्यप्रदेश से शुरुआत हो चुकी है।
3 of 3
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
- फोटो : सोशल मीडिया
सभी सिक्योरिटी को किया बाहर
गौरतलब है कि ग्वालियर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 55वां प्रांत अधिवेशन चल रहा है और इस अधिवेशन में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए। शिवराज ने भोपाल के हबीबगंज थाना स्टेशन का नाम बदलने का भी एलान किया, उन्होंने कहा कि जल्द हबीबगंज स्टेशन का नाम भी बदला जाएगा। सीएम शिवराज सिंह चौहान इस कार्यक्रम में उपस्थित हुए तो उन्होंने अपनी सभी सिक्योरिटी और पुलिस बल से कार्यक्रम से बाहर रहने का आदेश कर दिया और सभी को कार्यक्रम से बाहर भगा दिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।