{"_id":"67ae310d5baa2174be0d326f","slug":"gwalior-kidnapping-a-six-year-old-child-was-kidnapped-in-broad-daylight-2025-02-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Gwalior Kidnapping: मां की आंख में मिर्च डालकर छीन ले गए बच्चा, दिनभर घुमाया, रात में ईंट भट्टे के पास छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior Kidnapping: मां की आंख में मिर्च डालकर छीन ले गए बच्चा, दिनभर घुमाया, रात में ईंट भट्टे के पास छोड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 13 Feb 2025 11:21 PM IST
सार
ग्वालियर में अपहृत 6 वर्षीय शिवाय गुप्ता को पुलिस ने मुरैना के बंशीपुरा गांव से सुरक्षित बरामद किया। बदमाश मां की आंखों में मिर्च डालकर उसे उठाकर ले गए थे। एक ई-रिक्शा चालक ने बच्चे को पहचानकर सरपंच को सौंपा। मुख्यमंत्री ने पुलिस की तत्परता की सराहना की।
विज्ञापन
ग्वालियर में छह साल के शिवाय का अपहरण हो गया था
- फोटो : सोशल मीडिया
ग्वालियर में गुरुवार सुबह अपहृत छह साल का बालक शिवाय गुप्ता शाम को मिल गया। पुलिस ने गुरुवार रात में उसे मुरैना के माता बसैया इलाके से बरामद किया है। बाइक सवार बदमाश शिवाय को मुरैना के बंशीपुरा गांव में एक ईंट भट्टे के पास छोड़कर भाग गए थे। पुलिस ने बच्चे को अपनी निगरानी में लिया है। बच्चे की उसके मां-पिता से वीडियो कॉल पर बात भी कराई।
Trending Videos
ग्वालियर में छह साल के शिवाय का अपहरण हो गया था
- फोटो : सोशल मीडिया
मां की आंख में मिर्च डालकर छुड़ा ले गए थे
बता दें, गुरुवार सुबह करीब 8 बजे शिवाय का अपहरण हो गया था। इसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि बच्चे को उसकी मां स्कूल बस तक छोड़ने लेकर जा रही है। इसी दौरान बाइक पर दो बदमाश पीछे से आए। एक बदमाश महिला और बच्चे के पीछे उतर गया जबकि बाइक चला रहा युवक बाइक के साथ थोड़ी आगे जाकर रुका। इसके बाद बदमाश ने पीछे से आकर महिला की आंखों में मिर्ची डाली और बिजली की फुर्ति से बच्चे को उठाकर बाइक की ओर भागा। बच्चे को पकड़ने दौड़ी मां सड़क पर गिर गई। इस बीच दोनों बदमाश बच्चे को लेकर भाग निकले। मां किसी तरह उठी और शोर मचाने लगी। यह घटना मुरार थाना क्षेत्र की सीपी कॉलोनी में जैन मंदिर के सामने हुई थी।
परिजन पहुंच रहे मुरैना
शिवाय को लेने के लिए उसके परिजन मुरैना के माता बसैया के लिए रवाना हो गए हैं। शिवाय के पिता राहुल गुप्ता ने बताया कि बच्चे से उनकी बातचीत हो गई है। वह सकुशल है। उन्होंने पुलिस को तत्काल एक्शन पर धन्यवाद दिया और पुलिस की सराहना की है।

बच्चे को ईंट भट्टे से बरामद कर लिया गया
- फोटो : अमर उजाला
रोते बालक को ई रिक्शा वाले ने देखा
बंशीपुरा गांव में शिवाय एक जगह पर खड़ा था। वह रो रहा था। तभी वहां से एक टमटम (ई-रिक्शा) वाला निकला। उसने बच्चे को रोते हुए देखा। जब उसने बच्चे को गौर से देखा तो पहचान लिया कि यह तो ग्वालियर से अपहरण किया हुआ बच्चा ही है। उसने बच्चे को काजीबसई गांव के सरपंच को सौंप दिया। सरपंच ने बच्चे के माता-पिता से संपर्क किया। इसके बाद पुलिस वहां पहुंची।
मुख्यमंत्री ने की पुलिस की सराहना
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सुबह घटना होते ही ग्वालियर पुलिस ने बेहद तत्परतापूर्वक कार्रवाई की। सर्चिंग अभियान चलाया और पुलिस की मुस्तैदी से बच्चा मिल गया है। मुख्यमंत्री ने ग्वालियर पुलिस की तत्परता की सराहना की और ऐसी घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों पर सख्त से सख्त ठोस कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार कानून व्यवस्था के लिए जानी जाती है। मध्य प्रदेश की धरती पर कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।

कमेंट
कमेंट X