{"_id":"6a04bd3ba695ce7e6c01ae05","slug":"heat-waves-disrupt-life-in-indore-with-temperatures-reaching-43-6-degrees-for-the-second-consecutive-day-2026-05-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तप रहा इंदौर: गर्म थपेड़ों से जनजीवन आहत, लगातार दूसरे दिन पारा 43.6 डिग्री, कुछ दिनों यूं रहेगी तपन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तप रहा इंदौर: गर्म थपेड़ों से जनजीवन आहत, लगातार दूसरे दिन पारा 43.6 डिग्री, कुछ दिनों यूं रहेगी तपन
सार
मालवा-निमाड़ भीषण गर्मी की चपेट में हैं। इंदौर में लगातार दूसरे दिन तापमान 43.6 डिग्री दर्ज हुआ, जबकि 30.2 डिग्री के साथ सबसे गर्म रात रही। गर्म हवाओं, बिजली-पानी संकट और बढ़ती उमस से जनजीवन प्रभावित है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी राहत नहीं मिलने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
इंदौर में गर्मी का रौद्र रूप चल रहा है। बचने के लिए लोग अपने-अपने इंतजाम कर रहे हैं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मालवा-निमाड़ प्रचंड गर्मी से झुलस रहा है। इंदौर में लगातार दूसरे दिन बुधवार को अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री रहा। वहीं, मंगलवार की रात इंदौर में प्रदेश की सबसे गर्म रात रही। इस रात न्यूनतम तापमान 30.2 रहा, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा था।
Trending Videos
पानी के फव्वारों के पास लोगों को राहत मिल रही है।
- फोटो : अमर उजाला
सामान्य से चार डिग्री ज्यादा
मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। यह सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक था, वहीं न्यूनतम तापमान 30.2 दर्ज किया गया। यह सामान्य से 6 डिग्री अधिक था। इस तरह 12 मई को प्रदेश की सबसे गर्म रात इंदौर की रही है। इसी तरह बुधवार 13 मई को भी शहर का अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह भी सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक था।
रात का पारा पांच डिग्री उछला
सोमवार रात का न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री था, जो मंगलवार को उछलकर 30.2 दर्ज किया गया, यानि एक दिन में रात्रि के तापमान में 5.4 डिग्री का उछाल दर्ज किया गया। जब किसी शहर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री से अधिक रहे और न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री से 6.4 डिग्री अधिक रहे तो वह गर्म रात्रि कहलाती है। न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री से अधिक रहे तो वह भीषण गर्म रात्रि कहलाती है। मंगलवार को इंदौर का न्यूनतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस अधिक था, इसलिए यहां मंगलवार की रात प्रदेश की सबसे गर्म रात्रि रही।

जरूरी काम होने पर ही लोग बाहर निकल रहे हैं। वो भी अपने आप को ढंककर।
- फोटो : अमर उजाला
25 मई 1994 को पारा रहा था 46 डिग्री
इंदौर में मई महीने में दिन के साथ रातें भी गर्म होती हैं। दिन का तापमान अधिक रहता है और लू का प्रकोप रहता है। मई महीने में सर्वाधिक तापमान 25 मई 1994 को 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं मई में सबसे ठंडी रात 3 मई 1881 को दर्ज की गई थी। उस दिन न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
पिछले साल मई में आठ इंच वर्षा
मई माह में सर्वाधिक बारिश का रिकॉर्ड 1886 का था, लेकिन यह 2025 में टूट गया। 1886 में 107.7 मिलीमीटर यानी करीब चार इंच वर्षा दर्ज की गई थी, जबकि पिछले वर्ष 2025 में 207.9 मिमी यानी आठ इंच बारिश हुई थी। पिछले एक दशक में सर्वाधिक तापमान 2024 में 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

गर्मी से बचने के लिए पानी में मस्ती करते बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
गर्मी ने बढ़ाया बिजली और पानी का संकट
शहर में करीब 600 टैंकरों से जल की आपूर्ति की जा रही है। इंदौर इस समय भीषण जल संकट का सामना कर रहा है। शहर की कई कॉलोनियों में लोग पानी को लेकर परेशान हैं। गर्मी के कारण बिजली की आंख मिचौनी से लोग परेशान हैं। बिजली की मांग में भी बढ़ोतरी दर्ज हो रही है। कूलरों, पंखों और एयर कंडीशनर को आराम ही नहीं मिल पा रहा है।
राजस्थान और गुजरात की गर्म हवाओं का कहर
मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में मौसम इसी तरह गर्म रहने की संभावना है। गर्मी में राहत के कोई संकेत नहीं हैं। राजस्थान और गुजरात से आने वाली गर्म हवाएं मालवा और निमाड़ में गर्मी का कहर बरपा रही हैं। भारतीय पंचांग के अनुसार 25 मई से 2 जून तक नौतपा रहेगा यानि गर्मी इस दौरान अपने तेवरों के साथ रहेगी।
मई में दशक में तीसरी बार सर्वाधिक तापमान

| तारीख | अधिकतम तापमान |
|---|---|
| 19 मई 2016 | 44.5°C |
| 23 मई 2024 | 44.5°C |
| 12 और 13 मई 2026 | 43.6°C |

कमेंट
कमेंट X