फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ken-Betwa Link Project: अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर पथराव, अफसरों की गाड़ियां फोड़ीं

Wed, 13 May 2026 08:03 PM IST
छतरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: छतरपुर ब्यूरो Updated Wed, 13 May 2026 08:03 PM IST
सार

छतरपुर के ग्राम ढोडन में केन-बेतवा लिंक परियोजना के तहत अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। हिंसा में पुलिस वाहनों और जेसीबी को नुकसान पहुंचा। कुछ पुलिसकर्मी घायल हुए। वहीं एक युवक द्वारा लाल रंग डालकर खुद को घायल दिखाने का वीडियो भी सामने आया।

विज्ञापन
Ken-Betwa Link Project: Encroachment removal team pelted with stones, officers' vehicles vandalised
केन बेतवा लिंक परियोजना के लिए अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला हो गया। - फोटो : अमर उजाला
छतरपुर जिले में केन-बेतवा लिंक परियोजना के अंतर्गत ग्राम ढोडन में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान माहौल उस समय बेहद तनावपूर्ण हो गया, जब ग्रामीणों की उग्र भीड़ ने पुलिस और प्रशासनिक अमले पर अचानक हमला बोल दिया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी के बावजूद ग्रामीणों ने टीम पर जमकर पथराव किया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस हिंसक झड़प में एडिशनल एसपी की गाड़ी समेत पुलिस के लगभग आधा दर्जन वाहनों के कांच फूट गए और अतिक्रमण हटाने के काम में लगी जेसीबी मशीन को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया।



 
Ken-Betwa Link Project: Encroachment removal team pelted with stones, officers' vehicles vandalised
गुस्साए ग्रामीणों ने पथराव कर दिया, जिससे प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियां फूट गईं। - फोटो : अमर उजाला
मिली जानकारी के अनुसार, प्रशासन की टीम भारी पुलिस बल के साथ ग्राम ढोडन में चिन्हित किए गए अतिक्रमण को ढहाने पहुंची थी। कार्रवाई शुरू होते ही स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन प्रारंभ कर दिया, जो देखते ही देखते हिंसा में बदल गया। पथराव की इस घटना में कुछ पुलिसकर्मियों को मामूली चोटें आई हैं, हालांकि किसी के गंभीर रूप से घायल होने की खबर नहीं है। स्थिति बिगड़ती देख मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और वरिष्ठ अधिकारी खुद मोर्चा संभाले हुए हैं।

 
Ken-Betwa Link Project: Encroachment removal team pelted with stones, officers' vehicles vandalised
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रशासन की कार्रवाई में कुछ लोग घायल हुए हैं। - फोटो : अमर उजाला
डाला लाल रंग, बताया खून
इस पूरी घटना के बीच ग्रामीणों की एक चौंकाने वाली कलाकारी भी कैमरे में कैद हुई है। जिस मकान को गिराने की कार्रवाई की जा रही थी, वहां एक युवक खुद को घायल और खून से लथपथ दिखाने का नाटक करता नजर आया। वीडियो साक्ष्यों में स्पष्ट दिख रहा है कि एक अन्य युवक उस पर लाल रंग डाल रहा है, ताकि यह साबित किया जा सके कि वह पुलिसिया कार्रवाई में जख्मी हुआ है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ken-Betwa Link Project: Encroachment removal team pelted with stones, officers' vehicles vandalised
छतरपुर में अतिक्रमण हटाने पहुंची थी टीम - फोटो : अमर उजाला
प्रशासन ने बताया नाटकीय
प्रशासन ने इस नाटकीय घटनाक्रम और हमले को गंभीरता से लेते हुए उपद्रवियों की पहचान शुरू कर दी है। फिलहाल क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात है और पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है। केन-बेतवा लिंक परियोजना को लेकर क्षेत्र में लंबे समय से चल रहे विरोध के मद्देनजर अब प्रशासन और भी सतर्कता बरत रहा है।

ये भी पढ़ें- रिटायर्ड जिला एवं सत्र न्यायाधीश की गर्भवती बहू ने लगाई फांसी, भाई ने ससुराल वालों पर लगाए आरोप
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed