Hindi News
›
Photo Gallery
›
Madhya Pradesh
›
Indore: Congress came out on the streets due to rising inflation, roti made outside BJP office, raised gas cylinders on the head ..
{"_id":"62459a3e56703a1ca01a2ffa","slug":"indore-congress-came-out-on-the-streets-due-to-rising-inflation-roti-made-outside-bjp-office-raised-gas-cylinders-on-the-head","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इंदौर: बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस उतरी सड़कों पर, भाजपा कार्यालय के बाहर बनाई रोटी, सिर पर उठाए गैस सिलेंडर..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस उतरी सड़कों पर, भाजपा कार्यालय के बाहर बनाई रोटी, सिर पर उठाए गैस सिलेंडर..
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Thu, 31 Mar 2022 05:40 PM IST
सार
बढ़ती महंगाई के विरोध में गुरुवार को कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। राजबाड़े पर भाजपा के महंगाई पेड़ लगाया तो गैस सिलेंडर सिर पर उठाए। भाजपा कार्यालय के सामने कांग्रेस नेत्रियों ने रोटियां सेंकी। केंद्र और राज्य सरकार को घेरा।
विज्ञापन
1 of 4
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिर पर उठाए गैस सिलेंडर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
महंगाई बढ़ने के विरोध में कांग्रेस ने गुरुवार को प्रदर्शन किया। शहर के अलग-अलग चौराहों पर कांग्रेसजन पहुंचे और विरोध जताया। राजबाड़ा क्षेत्र में कांग्रेसजनों ने पेड़ को भाजपा की महंगाई का रूप दिया। इसके फल के रूप में गैस सिलेंडर, सोयाबीन तेल के डिब्बे, पेट्रोल पंप के नोजल आदि के पोस्टर लगाए।
2 of 4
भाजपा कार्यालय के बाहर महिलाओं ने बनाई रोटी
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल महंगाई के विरोध में गुरुवार को कांग्रेस ने प्रदेशव्यापी प्रदर्शन किया। मप्र के लगभग सभी जिलों में कांग्रेसजनों ने धरना देकर विरोध जताया। भाजपा कार्यालय के बाहर कांग्रेस की महिला नेत्रियों ने प्रदर्शन किया। कार्यालय के सामने की तरफ रोड किनारे बैठकर महिलाओं ने अपना विरोध जताते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। ढोलक और मंजीरे बजाते हुए महिलाओं ने अपना विरोध जताते हुए महंगाई डायन खाए जात है...गीत भी गाया। इसके साथ ही उन्होंने गैस सिलेंडर को हार पहनाया और सिगड़ी पर रोटी सेंकते हुए विरोध जताया।
3 of 4
गैस सिलेंडर को पहनाई माला और नीचे रखी शराब की बोतलें
- फोटो : सोशल मीडिया
जताया। इसी तरह शहर के गीता भवन, राजमोहल्ला, मरीमाता, बड़ा गणपति, बाणगंगा, परदेशीपुरा, पाटनीपुरा, छावनी सहित अन्य चौराहों पर एक साथ बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। गैस सिलेंडर पर सिर पर उठाए तो वाहनों को पैदल धकाकर ले गए। ढोल-मंजीरे भी बजाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
प्रदर्शन में बड़ी संख्या में शामिल हुए कांग्रेसजन
- फोटो : सोशल मीडिया
लगाया भाजपा का महंगाई पेड़
राजबाड़ा पर कांग्रेस नेताओं ने अनूठा प्रदर्शन किया। यहां उन्होंने एक पेड़ को भाजपा महंगाई पेड़ बताया। इसके साथ ही उन्होंने उसके फल के रूप में गैस सिलेंडर, सोयाबीन तेल के डिब्बे, पेट्रोल पंप की नोजल के पोस्टर लगाकर अपना विरोध जताया। कांग्रेस नेताओं ने इसके माध्यम से बताने की कोशिश की है कि भाजपा को वोट देने का फल एक हजार रुपये गैस की टंकी, 112 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल, 60 रुपये लीटर दूध जनता को मिल रहा है। चुनाव खत्म होते ही जनता से लूट शुरु हो गई है। सिर्फ 9 दिन में 6 रुपये लीटर पेट्रोल-डीजल पर बढ़ गए है। शहर कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता विवेक खंडेलवाल, अनूप शुक्ला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी महंगाई का म बोलने से डर रहे है। जबकि सीएम शिवराज सिंह चौहान रोज पौधे लगा रहे हैं, उनको महंगाई का पौधा लगाना चाहिए जो लगातार बढ़ता और बहुत जल्द बिना पानी, खाद के मोदी और भाजपा सरकार में बड़ा हो जाता।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।