सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Indore News: 56 दुकान पर 11 बजे तक बंटते रहे फ्री पोहे, इंदौरी बोले हम हर काम को सेलिब्रेट करना जानते हैं

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 13 May 2024 04:01 PM IST
सार

मतदान के बाद 56 दुकान पर शहरवासियों की खूब भीड़ जुटी, व्यापारियों ने भी दिल खोलकर जनता को पसंदीदा चीजें परोसी। 
 

विज्ञापन
MP Lok Sabha Election 4th Phase Voting Indore Lok Sabh Seat Voters Celebrate with Poha Dish
56 दुकान पर शहरवासियों का उत्साह। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
स्वच्छता में नंबर वन शहर इंदौर ने लोकतंत्र के महापर्व के दिन भी खूब रंग जमाया। इंदौर में सोमवार को मतदान के लिए गजब का उत्साह देखने को मिला। सुबह छह बजे से ही शहरवासी मतदान के लिए बूथ पर कतारों में दिखे। मतदान के बाद लोग 56 दुकान पर पहुंचना शुरू हुए और सात बजे से ही यहां की दुकानों पर लंबी लाइनें लगने लगी। 56 दुकान एसोसिएशन ने मतदान करके यहां पर आने वालों के लिए फ्री पोहा जलेबी का ऑफर रखा था। इसके साथ बुजुर्गों और पहली बार मतदान करने वालों को आइस्क्रीम और कोल्ड्रिंग्स भी फ्री दी जा रही थी। यह सभी ऑफर्स सुबह 9 बजे तक थे लेकिन शहरवासियों का गजब का उत्साह देखते हुए व्यापारियों ने 11 बजे तक फ्री पोहा जलेबी के काउंटर खुले रखे। 


प्रियंका तिवारी ने कहा कि यह दृश्य देखकर हम भी चौंक गए। इंदौरियों में गजब का उत्साह है। यहां पर देखकर लग रहा है कि लोग मतदान के लिए कितने जागरूक हैं। यह बेहद खुशी की बात है कि हम इंदौर में रहते हैं। 
Trending Videos
MP Lok Sabha Election 4th Phase Voting Indore Lok Sabh Seat Voters Celebrate with Poha Dish
सभी ने इंदौर के जज्बे की जमकर तारीफ की। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
दीपेश सिंह गेहलोत ने कहा कि सुबह से ही लोग मतदान करने के लिए लाइन में लग गए थे। यहां पर लग रही भीड़ से पता चलता है कि इंदौर के लोग अपने शहर के लिए कितने जागरूक हैं। यही जज्बा इंदौर को नंबर वन बनाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
MP Lok Sabha Election 4th Phase Voting Indore Lok Sabh Seat Voters Celebrate with Poha Dish
गुंजन शर्मा - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
56 दुकान एसोसिएशन के अध्यक्ष गुंजन शर्मा ने बताया कि विधानसभा चुनाव में भी हमने इसी तरह शहरवासियों को फ्री पोहा जलेबी खिलाए थे लेकिन इस बार हमने बुजुर्गों और फर्स्ट टाइन वोटर्स के लिए आइस्क्रीम और कोल्ड्रिंग्स भी रखे हैं। इंदौर स्वच्छता में नंबर वन है और हमारा प्रयास है कि हम इसे वोटिंग में भी नंबर वन बनाएं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed