सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Accident in Indore: खड़े डंपर से टकराई थी कार, आठ की मौत के बाद सामने आईं तस्वीरें बयां कर रही हादसे की भीषणता

अमर उजाला, न्यूज डेस्क, इंदौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 16 May 2024 09:03 AM IST
सार

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि कार MP 43 BD 1005 में नौ लोग सवार थे। जो तेज रफ्तार में थी, सड़क किनारे रेत से भरा डंपर खड़ा था, जिससे कार पीछे से जा भिड़ी। 

विज्ञापन
Accident in Indore: Car collided with a parked dumper, pictures surfaced showing gruesomeness of the accident.
इंदौर हादसे की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
इंदौर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर हुए बुधवार रात हुए भीषण हादसे की तस्वीरें सामने आई हैं। इन्हें देखकर हादसे की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है। आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। 


 
Trending Videos
Accident in Indore: Car collided with a parked dumper, pictures surfaced showing gruesomeness of the accident.
इंदौर हादसे की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि हादसा बुधवार रात करीब साढ़े दस घाटाबिल्लौद के पास हुआ था। पुलिस को रात में सूचना मिली थी। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि कार MP 43 BD 1005 में नौ लोग सवार थे। जो तेज रफ्तार में थी, सड़क किनारे रेत से भरा डंपर खड़ा था, जिससे कार पीछे से जा भिड़ी। हादसा इतना खतरनाक था कि कार पूरी तरह पिचक गई। उसमें बैठे लोग उसी में फंस गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को निकालने की कोशिश शुरू की। शव इतनी बुरी तरह फंसे थे, कि उन्हें निकालने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत की गई। शवों की तस्वीरें भयावह थी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Accident in Indore: Car collided with a parked dumper, pictures surfaced showing gruesomeness of the accident.
इंदौर हादसे की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश पुलिस ने बताया कि इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर घाटाबिल्लौद के पास एक जीप की अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) रूपेश कुमार द्विवेदी ने बताया, हादसे में आठ लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल है। आशंका है कि डंपर रेती से भरा हुआ था, क्योंकि घटना स्थल पर रेती बिखरी हुई है। 

 
Accident in Indore: Car collided with a parked dumper, pictures surfaced showing gruesomeness of the accident.
इंदौर हादसे की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने बताया कि जानकारी मिली है कि ये लोग बाग टांडा से गुना जा रहे थे, तभी हादसे का शिकार हो गए। घटना के बाद जिस वाहन से कार टकराई थी वो वाहन चालक भाग निकला। मृतक में शामिल एक शख्स कमलेश के पास से पुलिस का कार्ड भी मिला है। इसमें शिवपुरी में पोस्टिंग होने की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।

 
विज्ञापन
Accident in Indore: Car collided with a parked dumper, pictures surfaced showing gruesomeness of the accident.
मृतकों की शिनाख्ती का प्रयास करती पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला
एक पुलिस कॉन्स्टेबल की भी मौत
डीएसपी ग्रामीण उमाकांत चौधरी ने बताया कि हमें बेटमा पुलिस स्टेशन सीमा में इंदौर-अहमदाबाद हाईवे पर एक कार दुर्घटना की सूचना मिली थी। एक बोलेरो एसयूवी दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी और कार में सवार 9 लोगों में से 8 की मौत हो गई है। सभी लोग गुना की ओर जा रहे थे। हादसे में एक पुलिस कॉन्स्टेबल की भी मौत हो गई है। मौके पर मौजूद जवानों ने सभी शवों को इंदौर भेजा है। जीप की जिस गाड़ी से भिड़ंत हुई, वह वाहन मौके पर मौजूद नहीं है। माना जा रहा है कि हादसे के बाद चालक गाड़ी समेत फरार हो गया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed