{"_id":"6643827a44e23133f90ba05f","slug":"air-quality-index-and-clean-city-indore-news-2024-05-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Indore News: शुद्ध वायु की हकीकत खोलती तस्वीरें... स्वच्छता के बाद अब पर्यावरण से भी ध्यान हटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: शुद्ध वायु की हकीकत खोलती तस्वीरें... स्वच्छता के बाद अब पर्यावरण से भी ध्यान हटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Tue, 14 May 2024 08:55 PM IST
सार
सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में अब वायु शुद्धता के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। हालांकि जमीन पर स्थिति इसके उलट है।
विज्ञापन
1 of 2
गंगा बगीची में दिनभर जलता है कचरा।
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में अब वायु शुद्धता के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। जनप्रतिनिधि, प्रशासन और सभी जिम्मेदार इन दिनों शहर को बेहतर पर्यावरण देने का दावा कर रहे हैं। हालांकि दावों के उलट जमीनी हकीकत कुछ और ही नजर आती है। स्वच्छता के दृश्य भी अब कम नजर आते हैं और जगह जगह गंदगी पसरी नजर आती है। वहीं दूसरी तरफ जगह जगह लोग खुले में कचरा जलाते नजर आते हैं। कई क्षेत्रों में को कचरे को जलाने की वजह से घंटों तक वायु प्रदूषण दिखाई पड़ता है। आसपास के रहवासी भी इससे परेशान नजर आते हैं।
दिनभर जलता रहता है कचरा
ये शहर का गंगा बगीची का क्षेत्र है। यहां पर लोग गंदगी में रहने को मजबूर हैं। यहां आसपास से कई नाले निकलते हैं और इस गंदगी के बीच में ही रहने को मजबूर हैं। यहां आसपास के क्षेत्रों से बड़ी मात्रा में कचरा लाया जाता है और बाहर ही फेंक दिया जाता है। जब यह कचरा बहुत अधिक इकट्ठा हो जाता है तो आसपास के लोग इसे जला देते हैं।
नौ महीने पहले ही इंदौर ने स्वच्छता में एक और उपलब्धि हासिल कर ली थी। शहर की हवा भी देश में सबसे साफ आई थी। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2023 में इंदौर को पहले स्थान पर रखा था। 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में इंदौर ने 200 में से 187 अंक हासिल किए थे। हालांकि इन दृश्यों को देखते हुए मुश्किल ही लगता है कि इंदौर यह मुकाम हासिल कर पाएगा।
Trending Videos
2 of 2
आईटीआई क्षेत्र में पसरी गंदगी।
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
जहां देखो कचरा नजर आता है
ठीक इसी तरह आईटीआई रोड के आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों कचरे के ढेर नजर आ रहे हैं। यहां पर कई सरकारी दफ्तर भी बने हैं। इन दफ्तरों की इमारतों के आसपास भी कचरा पड़ा दिखाई देता है। आसपास के लोगों का कहना है कि निगम में कई बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन कोई भी साफ सफाई करने के लिए नहीं आता है। यहीं पर रहने वाले विजय वर्मा ने बताया कि कचरे की वजह से दूर दूर तक बदबू आती है। अभी बारिश होने पर तो और भी परेशानी बढ़ जाएगी। हम कई बार पार्षद को भी बोल चुके हैं पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X