फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indore News: बाढ़ के बीच सैटेलाइट की तस्वीरों ने चौंकाया, मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट, 5 दिन मुश्किल

Sat, 06 Sep 2025 05:47 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 06 Sep 2025 05:47 PM IST
सार

Indore News: लगातार हो रही बारिश के बीच मौसम विभाग ने फिर से बड़ा अलर्ट जारी किया है, देश के कई हिस्सों में अभी भी हालात सामान्य नहीं हो पाए हैं और लोग बाढ़ और जलभराव से उबरने की कोशिश कर रहे हैं। इंदौर में कई बस्तियों में पानी भरा है।

विज्ञापन
indore news heavy rainfall alert mp weather imd mausam barish
भारत के सैटेलाइट मैप पर बादल छाए हुए हैं। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
देशभर में मानसून छाया हुआ है। कई राज्यों में बाढ़ और जलभराव के बीच हालात लगातार मुश्किल होते जा रहे हैं। इन सबके बीच मौसम विभाग ने बड़ा अलर्ट जारी किया है। सैटेलाइट तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि अभी मप्र के ऊपर बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। इससे मध्यप्रदेश में एक बार फिर बाढ़ जैसे हालात बन रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को उज्जैन समेत 12 जिलों में भारी बारिश हो सकती है। जिन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है, उनमें उज्जैन, नीमच, मंदसौर, रतलाम, आगर-मालवा, झाबुआ, धार, शाजापुर, राजगढ़, गुना और श्योपुर शामिल हैं। यहां अगले 24 घंटे में ढाई से साढ़े 4 इंच तक पानी गिर सकता है।
indore news heavy rainfall alert mp weather imd mausam barish
इंदौर में मेट्रो के नीचे ही नदियां बह निकली हैं। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
5 से 7 दिन और अच्छी बारिश का अनुमान
मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार सुबह का मौसम मिला-जुला रहा। कहीं-कहीं बूंदाबांदी हुई और फिर धूप निकल आई। पिछले 20 दिनों में हुई तेज बारिश ने जुलाई और अगस्त की कमी की भरपाई कर दी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 से 7 दिन तक मप्र में और अच्छी बारिश होने का अनुमान है। लोगों को नदियों, तालाबों से दूर रहने और सावधान रहने का कहा गया है। 
indore news heavy rainfall alert mp weather imd mausam barish
कई बस्तियों में लोगों के घरों में पानी भरा हुआ है। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
इंदौर में संभलेंगे हालात
एक ओर जहां मप्र के कई जिलों में हालात बिगड़ते जा रहे हैं वहीं इंदौर में आज से हालात सामान्य होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक इंदौर में आज हल्की बारिश की संभावना है और कल से थोड़ी राहत मिल सकती है। इंदौर में एक सप्ताह से लगातार हो रही बारिश के चलते लोग बहुत परेशान हैं। शुक्रवार को दोपहर बाद तेज बारिश शुरू हुई जो शनिवार सुबह तक जारी रही। इस दौरान सिरपुर तालाब के पास अम्मार नगर में एक तीन मंजिला मकान भी ढह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
indore news heavy rainfall alert mp weather imd mausam barish
लोग बारिश में भीगते हुए काम कर रहे हैं। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अब सिर्फ 4.5 इंच बारिश की और जरूरत
शुक्रवार सुबह 8:30 से लेकर शाम 5:30 बजे तक डेढ़ इंच बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके सहित इस सीजन की 33.5 इंच बारिश हो चुकी है। इस सीजन का औसत कोटा 38 इंच है, ऐसे में अब सिर्फ 4.5 इंच बारिश की और जरूरत है। सितंबर के अभी 25 दिन बाकी हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि बाकी का कोटा आसानी से पूरा हो जाएगा, बल्कि औसत से ज्यादा बारिश भी हो सकती है।
विज्ञापन
indore news heavy rainfall alert mp weather imd mausam barish
पर्यटक स्थलों पर पुलिस तैनात है। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
एक दिन में ही 7 इंच गिरा
बुधवार रात से गुरुवार तक लगभग 7 इंच बारिश दर्ज की गई थी। जबकि सितंबर का औसत कोटा 6 इंच का होता है। यानी केवल चार दिनों में ही सितंबर महीने का औसत कोटा पूरा हो गया है।

इंदौर जिले के स्कूलों में आज छुट्टी घोषित
जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते शनिवार को जिले के सभी शासकीय अशासकीय, शिक्षण संस्थाओं में अवकाश रहेगा। कलेक्टर आशीष सिंह ने अवकाश की घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि 12वीं कक्षा तक के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों की छुट्टी घोषित की गई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed