{"_id":"633dc2c2270b53253c420429","slug":"indore-played-the-tradition-thousands-of-people-reached-ravana-s-effigy-burning","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Indore Dussehra 2022: इंदौर ने निभाई परंपरा, कहीं जला 111 फीट का 'दंभ' तो कहीं लंपी वायरस रूपी रावण का हुआ अंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore Dussehra 2022: इंदौर ने निभाई परंपरा, कहीं जला 111 फीट का 'दंभ' तो कहीं लंपी वायरस रूपी रावण का हुआ अंत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 05 Oct 2022 11:15 PM IST
सार
Indore Dussehra 2022: इंदौर ने निभाई परंपरा, कहीं जला 111 फीट का 'दंभ' तो कहीं लंपी वायरस रूपी रावण का हुआ अंत Indore Dussehra 2022: Indore played the tradition, somewhere the 'conceit' of 111 feet burnt and somewhere the end of the lumpy virus of Ravana
विज्ञापन
1 of 3
इंदौर के दशहरा मैदान का रावण दहन।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्सव प्रेमी शहर कहे जाने वाले इंदौर में दशहरा भी जबरदस्त उत्साह के साथ मनाया गया। बारिश का जोर भी उत्साह को कम नहीं कर सका। अलग-अलग इलाकों में रावण का पुतला जलाकर परंपरा का निर्वहन किया गया। कोरोना काल के दो साल के समय के बाद इस दशहरे का उल्लास देखने काबिल था। शहर पर बुराई के प्रतीक रावण के पुतले को जलाने का जोश भी दिखा। शहर के मशहूर दशहरा मैदान पर 111 फीट रावण और उसकी लंका का दहन किया गया। चिमनबाग में वाटर प्रूफ रावण बनाया गया था। तिलक नगर में जोरदार आतिशबाजी की गई। श्री कृष्ण टॉकिज के सामने लंपी वायरस रूपी रावण का दहन किया गया।
इंदौर के दशहरा मैदान पर जबरदस्त भीड़ थी। महूनाका से ही वाहनों का प्रवेश रोक दिया गया था। हजारों लोग रावण दहन का कार्यक्रम देखने पहुंचे थे। शानदार आतिशबाजी की गई। परंपरा अनुसार शोभायात्रा निकाली गई थी। यहां 111 फीट ऊंचे पुतले का दहन किया
लंपी वायरस रूपी रावण का हुआ दहन
इस बार यहां अलग ही रूप दिया गया। श्री कृष्ण टॉकिज के सामने संस्था सूर्य मंच द्वारा लंपी वायरस रूपी रावण बनाया गया था। रावण के हाथ में वायरस रूपी गदा भी थमाई गई थी। संस्था द्वारा सोशल साइट और फेसबुक पेज पर रावण दहन का ऑनलाइन प्रसारण किया था। आयोजन के बाद 151 किलो गिलकी के भजिए का प्रसाद भी बांटा गया।
छाता लगाकर खड़े रहे लोग
तिलक नगर के मैदान में भी रावण का पुतला दहन किया गया। हजारों लोग यहां पहुंचे थे। बारिश से बचने के लिए लोग छाता लगाकर खड़े रहे। जोरदार आतिशबाजी के बाद रावण दहन किया गया। एकता सहयोग समिति का यह रावण दहन का 37वां साल रहा। इस बार भारी बारिश को देखते हुए शाही स्नान कराने वाला 51 फीट का रावण तैयार किया गया था। रावण अपने दोनों हाथों से ब्रह्म चक्र लिए शाही स्नान कराते नजर आया।
3 of 3
तिलक नगर में रावण दहन किया गया।
- फोटो : सोशल मीडिया
101 फीट ऊंचा रावण
चिमनबाग मैदान पर वॉटर प्रूफ रावण तैयार किया गया था। दशहरा उत्सव समिति 48 सालों से चिमनबाग मैदान पर पुतला दहन का कार्यक्रम करती आ रही है। इस बार 101 फीट ऊंचा रावण तैयार किया गया था। मैदान में आकर्षक रंग बिरंगी आतिशबाजी की गई। बड़ी संख्या में लोग यहां रावण दहन देखने पहुंचे थे। इसके अलावा भी शहर में कई स्थानों पर रावण का पुतला जलाया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।