{"_id":"6339c2f3cce1b725276d14ec","slug":"indore-devotees-thronged-in-chunari-yatra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Indore: चुनरी यात्रा में उमड़ा भक्तों का सैलाब, ढाई किमी लंबी चूनर को लेकर निकली यात्रा का पग-पग पर हुआ स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: चुनरी यात्रा में उमड़ा भक्तों का सैलाब, ढाई किमी लंबी चूनर को लेकर निकली यात्रा का पग-पग पर हुआ स्वागत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 02 Oct 2022 10:27 PM IST
सार
कोरोना काल के कारण दो सालों से यह यात्रा नहीं निकल सकी थी। इस वर्ष इस यात्रा में उमड़े भक्तों के सैलाब ने सारी कसर पूरी कर दी। बड़े गणपति से बिजासन माता मंदिर तक यात्रा करीब 12 सालों से निकल रही है। रविवार को आस्था का अलग ही उत्साह था।
विज्ञापन
1 of 3
चुनरी यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंदौर के पश्चिमी इलाके में रविवार को अलग ही माहौल रहा। नवरात्रि के पावन अवसर पर भक्तों का सैलाब सड़कों पर नजर आ रहा था। दरअसल दो साल के विराम के बाद बड़ा गणपति से बिजासन माता मंदिर तक चुनरी यात्रा निकाली गई। ढाई किलोमीटर लंबी इस यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया।
बता दें कि कोरोना काल के कारण दो सालों से यह यात्रा नहीं निकल सकी थी। इस वर्ष इस यात्रा में उमड़े भक्तों के सैलाब ने सारी कसर पूरी कर दी। यात्रा करीब 12 सालों से निकल रही है। रविवार को आस्था का अलग ही उत्साह था। लाल-पीली व केसरियां साड़ियों में महिलाएं और पुरुष श्वेत वेशभूषा में कतारबद्ध चल रहे थे। यात्रा मार्ग पर सिख बोहरा, वाल्मीकि, प्रजापत, साहू, पालीवाल सहित दो दर्जन समाजों के अतिरिक्त विभिन्न धार्मिक व राजनैतिक संगठनों के स्वागत मंचों से फूल बरसाए जा रहे थे।
2 of 3
नासिक से 50 सदस्यीय ढोल पार्टी आकर्षण का केंद्र था।
- फोटो : सोशल मीडिया
यात्रा संयोजक सुदर्शन गुप्ता ने बताया कि महाराष्ट्र के नासिक से ढोल पार्टी के 50 सदस्य खासतौर पर यात्रा के लिए इंदौर पहुंचे थे। यात्रा की तैयारियों के लिए तीन महीने का वक्त लगा था। इसके लिए 400 से ज्यादा बैठकें की गईं, तब यात्रा को भव्य स्वरूप प्रदान किया जा सका। भजन गायक गन्नू महाराज भजनों के माध्यम से मां बिजासन की स्तुति कर रही थी। स्वयं सेवक कार्यकर्ता यात्रा के पीछे सफाई करते हुए चल रहे थे। यात्रा अग्रसेन चौराहा, बीएसएफ चौराहा, शिक्षक नगर, कालानी नगर चौराहा, विद्याधाम मंदिर से एरोड्रम रोड़ होते हुए बिजासन माता मंदिर पहुंची।
3 of 3
यात्रा में लोग लाल-पीले वस्त्रों में शामिल हुए थे।
- फोटो : सोशल मीडिया
बड़ा गणपति चौराहा पर बने मंच से मध्यप्रदेश भाजपा के प्रभारी मुरलीधर राव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी. शर्मा, संत उत्तम स्वामी महाराज, राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार, मंत्री तुलसीराम सिलावट, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार, आयडीए अध्यक्ष जयपालसिंह चावडा, प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदीवे आदि चुनरी यात्रा की शुरुआत की।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।