फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कटनी: संत रविदास जी के विचारों को धरातल पर साकार कर रही भाजपा सरकार- विष्णुदत्त शर्मा

Wed, 16 Feb 2022 06:50 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 16 Feb 2022 06:50 PM IST
सार

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने बुधवार को कटनी में संत रविदास जयंती पर आयोजित समारोह को संबोधित किया। उन्होंने संत शिरोमणि रविदास महाराज की जयंती पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
 

विज्ञापन
Katni: BJP government is realizing the thoughts of Sant Ravidas ji on the ground - Vishnudutt Sharma
कटनी में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने संत रविदास जयंती के आयोजन में भाग लिया। - फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने बुधवार को कटनी में संत रविदास जयंती पर आयोजित समारोह को संबोधित किया। उन्होंने संत शिरोमणि रविदास महाराज की जयंती पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।


वीडी शर्मा ने कहा कि संत रविदास जी जन्मोत्सव के पुण्य अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र सरकार और प्रदेश सरकार जनकल्याण के अभियान में जुटी हुई है। पीड़ित मानवता की सेवा और समाज के वंचितों को आगे लाने का काम भाजपा की सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में शासन द्वारा प्रदेश भर में जिला केन्द्रों पर आयोजन हुए और पंचायत स्तर तक संत रविदास की जयंती मनी। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा इस कार्यक्रम की सफलता में जुटा रहा।
 
Katni: BJP government is realizing the thoughts of Sant Ravidas ji on the ground - Vishnudutt Sharma
वीडी शर्मा ने कन्या पूजन भी किया - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने सामाजिक उत्थान को मिशन बनाया है। वंचितों को उनके अधिकार मिले और सरकार की योजनाएं अंत तक पहुंचें। इस लक्ष्य के साथ सरकार अपनी जिम्मेदारी निभा रही है। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी सदैव कर्म की प्रधानता को प्रमुखता देते थे। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने संत शिरोमणि के महान विचारों को आत्मसात किया है।
 
Katni: BJP government is realizing the thoughts of Sant Ravidas ji on the ground - Vishnudutt Sharma
प्रदेश अध्यक्ष ने समाजजनों के साथ समरसता भोज किया। - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कार्यक्रम के पश्चात रंगनाथ मंदिर पहुंचकर संत रविदास जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जिसके पश्चात प्रदेश अध्यक्ष ने संत रविदास कल्याण समिति रंगनाथ मंदिर के सदस्यों एवं समाजजनों के साथ समरसता भोज किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास जी के सिद्धांतों का अनुसरण ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता को अपने जीवन मे उतार कर हम समाजिक बदलाव ला सकते हैं। इसी समरसता का सन्देश हमें संत शिरोमणि ने दिया। शर्मा ने कहा कि रविदास समाज के लोगों के साथ भोजन करना हमें गौरव प्राप्त कराता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Katni: BJP government is realizing the thoughts of Sant Ravidas ji on the ground - Vishnudutt Sharma
आयोजन में कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे। - फोटो : अमर उजाला
कटनी में आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष रामरतन पायल, विधायक संजय पाठक, संदीप जायसवाल, पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश सोनी, पीताम्बर टोपनानी, अनुसूचित जन जाति के जिलाध्यक्ष इंजीनियर राजेन्द्र कोल, पूर्व पार्षद शोभा, संत रविदास कल्याण समिति रंगनाथ नगर अध्यक्ष संतोष सहित पदाधिकारी उपस्थित थे।      
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed