{"_id":"6a05d1b535d507b22f05c140","slug":"ken-betwa-project-team-pelted-with-stones-for-second-day-police-fired-tear-gas-shells-2026-05-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ken-Betwa Project: दूसरे दिन भी टीम पर पथराव, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, अमित भटनागर समेत 200 पर FIR दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ken-Betwa Project: दूसरे दिन भी टीम पर पथराव, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, अमित भटनागर समेत 200 पर FIR दर्ज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: छतरपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 07:14 PM IST
सार
छतरपुर के ढोडन गांव में केन-बेतवा लिंक परियोजना विरोध के दौरान दूसरे दिन भी पुलिस-प्रशासन पर पथराव हुआ, जिसके बाद आंसू गैस छोड़ी गई। किसान नेता अमित भटनागर समेत 50 नामजद और 150 अन्य पर गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज हुई। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर गिरफ्तारी अभियान तेज किया है।
विज्ञापन
छतरपुर में पुलिस टीम को दूसरे दिन भी विरोध का सामना करना पड़ा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छतरपुर जिले के ढोडन गांव में केन-बेतवा लिंक परियोजना के विरोध के दौरान प्रशासनिक टीम पर लगातार दूसरे दिन भी पथराव हुआ है। पुलिस को स्थिति पर काबू करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। वहीं एक दिन पहले हुए हंगामे के बाद आंदोलन की अगुवाई कर रहे किसान नेता अमित भटनागर समेत 50 नामजद और करीब 150 अन्य महिला-पुरुषों के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने अब तक एक दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है, जबकि बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।
छतरपुर में पुलिस पर पथराव हो गया.
- फोटो : अमर उजाला
दूसरे दिन भी बिगड़ी स्थिति
छतरपुर में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गई पुलिस टीम पर एक बार फिर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। ग्रामीणों ने जमकर पथराव किया। पुलिस ने बचाव में आंसू गैस के गोले छोड़े, किशनगढ़ थाना क्षेत्र के ढोढन में तनावपूर्ण स्थिति बन गई।
जानकारी के मुताबिक प्रशासन और पुलिस की टीम परियोजना क्षेत्र में बुधवार को अतिक्रमण हटाने और एक मकान तोड़ने पहुंची थी। इसी दौरान ग्रामीणों और आंदोलनकारियों ने विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया और पुलिस-प्रशासन की टीम पर पथराव शुरू हो गया। घटना में प्रशासनिक वाहनों को नुकसान पहुंचा, वहीं अफसरों और पुलिसकर्मियों को भी जान बचाकर पीछे हटना पड़ा।
ये भी पढ़ें- Ken-Betwa Link Project: अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर पथराव, अफसरों की गाड़ियां फोड़ीं

इन लोगों पर दर्ज हुई FIR
पुलिस ने आंदोलन का नेतृत्व कर रहे अमित भटनागर निवासी बिजावर, दिव्या अहिरवार, हिसाबी राजपूत सहित ढोडन, पलकौहा, झमटुली और आसपास के गांवों के कई ग्रामीणों को नामजद आरोपी बनाया है। इनमें भरत आदिवासी, सुनील आदिवासी, लक्ष्मण आदिवासी, घनश्याम आदिवासी, छोटू यादव, गौरीशंकर यादव, मनोज आदिवासी, तुलसी कोंदर, हरप्रसाद कोंदर, महेश कोंदर, देवराज कोंदर, पप्पू कोंदर, करन कोंदर सहित कई नाम शामिल हैं।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 109, 190, 191(2), 191(3), 324(4), 125, 296(बी), 351(3) और 61(2) के तहत मामला दर्ज किया है। इनमें हत्या के प्रयास, बलवा, आपराधिक षड्यंत्र, शासकीय कार्य में बाधा और सरकारी-निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसी गंभीर धाराएं शामिल हैं।

कलेक्टर बोले- वीडियो से हो रही पहचान
छतरपुर कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने बताया कि प्रशासनिक टीम ढोडन गांव में कार्रवाई करने पहुंची थी, तभी कुछ लोगों ने अचानक पथराव शुरू कर दिया। पूरे घटनाक्रम के वीडियो और ड्रोन फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।
टीआई ने कहा- गिरफ्तारी के लिए बनाई गईं टीमें
किशनगढ़ थाना प्रभारी कमलजीत सिंह ने बताया कि मामले में 150 से अधिक लोगों पर केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की करीब आधा दर्जन टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। मामले की जांच जारी है।

कमेंट
कमेंट X