{"_id":"624aeebb78b8e05e967d5833","slug":"madhya-pradesh-congress-took-to-the-streets-against-inflation-staged-a-protest-in-indore-funeral-procession-in-ujjain-rally-in-dewas-with-inflation-witch","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"महंगाई के खिलाफ सड़कों पर मप्र कांग्रेस: इंदौर में धरना, उज्जैन में शवयात्रा, देवास में महंगाई डायन के साथ निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई के खिलाफ सड़कों पर मप्र कांग्रेस: इंदौर में धरना, उज्जैन में शवयात्रा, देवास में महंगाई डायन के साथ निकाली रैली
Mon, 04 Apr 2022 06:42 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Mon, 04 Apr 2022 06:42 PM IST
सार
महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने पुरजोर प्रदर्शन किया। इंदौर में धरना दिया तो उज्जैन में महंगाई का शवयात्रा निकाली। देवास में विशाल रैली निकाली गई और ज्ञापन दिया। इस दौरान केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि दारू सस्ती और बाकी सब महंगा।
विज्ञापन
उज्जैन में कांग्रेस ने निकाली महंगाई की शवयात्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस अब आक्रामक रूप में नजर आने लगी है। हाईकमान से मिले निर्देशों के बाद अब सिलसिलेवार प्रदर्शन हो रहे हैं। मालवा के इंदौर, उज्जैन और देवास में कांग्रेस पुरजोर तरीके से सत्तारुढ़ भाजपा को घेर रही है। इस क्रम में इंदौर में कांग्रेसियों ने महंगाई मुक्त भारत के लिए धरना दिया तो उज्जैन में महंगाई की शवयात्रा निकाली। देवास में विशाल रैली निकालकर कांग्रेसियों ने हुंकार भरी।
इंदौर में धरने पर बैठे कांग्रेसजन
- फोटो : सोशल मीडिया
जानकारी के मुताबिक इंदौर में शहर कांग्रेस ने गैस, पेट्रोल-डीजल, खाने का तेल,खाद्य पदार्थ एवं जरूरी सामानों की कीमतों में हो रही बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ रीगल चौराहा स्थित सिंगापुर मार्केट के नीचे धरना दिया। हालांकि कांग्रेस के अधिकांश बड़े नेता इस धरने में नहीं दिखे। कुछ भोपाल में थे कुछ दूसरी जगह। इसके चलते जो इंदौर में थे उन्होंने ही धरना दिया। धरना-प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह धरना प्रदर्शन उस दिहाड़ी मजदूर के लिए है, जो कड़ी धूप में गड्ढे खोदता है और अपने बच्चों का पेट नहीं भर पा रहा है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने कहा कि मोदी और शिवराज सरकार कुंभकरण की नींद सो रही है। उन्हें जगाने की कोशिश की जा रही है। आने वाले समय में हम आम जनता के साथ इस महंगाई के विरोध में सड़क पर लड़ाई लड़ेंगे। इधर प्रदर्शन के दौरान कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता अपने हाथों में बैनर पोस्टर लेकर बैठे। अलग-अलग पोस्टरों पर कांग्रेस नेताओं ने कई प्रकार के स्लोगन लिखे थे। एक पोस्टर पर कांग्रेसियों ने लिखा खा गए राशन पी गए तेल देखो देखो मोदी शिवराज का खेल। मोदी राज करे महल की तैयारी प्रजा बेचारी महंगाई की मारी।
देवास में रैली में शामिल कांग्रेसजन
- फोटो : सोशल मीडिया
उज्जैन: कांग्रेस ने निकाली महंगाई की शवयात्रा
उज्जैन में शहर कांग्रेस कमेटी ने महंगाई के खिलाफ अभियान की शुरुआत की। केंद्र सरकार के खिलाफ रैली निकालते हुए प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को सड़क से संसद तक विरोध प्रदर्शन कर इनकी सच्चाई को जनता के सामने लाना ही हमारा उद्देश्य है। मप्र कांग्रेस के प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव मुकुल वासनिक, सह प्रभारी कुलदीप इंदौरा, पूर्व मंत्री जीतू पटवारी, पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल, उज्जैन के प्रभारी विधायक विशाल पटेल उज्जैन पहुंचे और अभियान के तहत रैली निकाली। महंगाई की शवयात्रा निकालते हुए कांग्रेस कार्यालय से विशाल रैली निकाली गई जहां सभी कांग्रेसी के हाथ में झंडे और महंगाई को लेकर हाथों में तख्तियां और केंद्र सरकार के खिलाफ कड़ा रोष था। रैली नई सड़क से सती गेट होते हुए गोपाल मंदिर पहुंची जहां सभा को सभी कांग्रेस नेताओं ने संबोधित किया। प्रदेश प्रभारी मुकुल वासनिक ने कहा कि देश में रोजाना महंगाई की मार हर व्यक्ति पर पड़ रही है। खाद्य वस्तुएं रसोई गैस बिजली सहित रोज काम आने वाली जरूरत की चीजें के भाव रोजाना बढ़ाए जा रहे हैं। चुनाव के समय गरीबों की बात करने वाली इस भाजपा की नरेंद्र मोदी सरकार का महंगाई पर बिल्कुल लगाम नहीं है। आमजन को बरगला कर वोट मांगने वाली भाजपा की इस झूठी निकम्मी सरकार का महंगाई पर बिल्कुल कंट्रोल नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
देवास में कांग्रेस की रैली में महंगाई डायन हुई शामिल
- फोटो : सोशल मीडिया
देवास में कांग्रेस के आयोजन में महंगाई की झांकी भी शामिल रही। कुछ लोग महंगाई डायन का रूप धरकर रैली में शामिल हुए। ये सबके आकर्षण का केंद्र बने रहे।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता मुकुल वासनिक और अन्य वाहन पर सवार होकर हुए रैली में शामिल
- फोटो : सोशल मीडिया
देवास: पहले शिवराज फिर मोदी से निपटेंगे
देवास में भी लंबे समय बाद कांग्रेस ने बड़ा आंदोलन किया। यहां कांग्रेस प्रभारी मुकुल वासनिक, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा समेत अन्य कांग्रेस नेता शामिल हुए। कांग्रेस कार्यालय से शहर में रैली निकाली। शहर के अलग-अलग मार्गों से होते हुए रैली कलेक्टोरेट पहुंची। यहां कांग्रेस के बड़े नेताओं के भाषण हुए। मुकुल वासनिक ने कहा कि मोदी सरकार की महंगाई से पूरा देश परेशान है। खाद की कीमतों में इतनी बढ़ोतरी कर दी कि किसान परेशान हो गए। किसानों पर 7500 करोड़ रुपये का बोझ डाला गया। पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छूने लगी हैं। जब पेट्रोल 70 रुपये लीटर था तो मोदी कहते थे कि मनमोहन सिंह पेट्रोल की कीमत नियंत्रित नहीं रख सकते तो सत्ता में रहने का अधिकार नहीं। आज पेट्रोल के भाव 115 से 120 प्रति लीटर तक है। नरेंद्र मोदी को शर्म नहीं आती कि ये किस तरह की व्यवस्था हिंदुस्तान को दे रहे हैं।
घरेलू गैस सिलेंडर, कमर्शियल गैस सिलेंडर, सीएनजी से लेकर ईंट, सीमेंट, दवाइयों तक हर चीज की कीमतें बढ़ रही हैं। लोगों की जान मोदी की नजर में सस्ती हो गई है। हर चीज मंहगी मगर दारू सस्ती। मैं कहता हूं कि हम सभी को गली मोहल्ले गांव-गांव में ये आंदोलन पहुंचना है। आपका संघर्ष जरूर रंग लाएगा। हम 2023 में शिवराज और 2024 में मोदी से निपटेंगे। पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने बोतल में पेट्रोल डालकर बताया कि मैंने शीशी में पेट्रोल इकट्ठा कर लिया है क्योंकि आने वाले समय में एक हजार रुपये प्रति लीटर बिकेगा। इसलिए खरीदकर रख लिया। मोदी को बताना चाहता हूं कि देख लो पेट्रोल ऐसा होता है क्योंकि आने वाले दिनों में बढ़ती कीमतों के कारण देखना भी दूभर होगा। प्रदर्शन के दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी समेत अन्य कांग्रेस नेता उपस्थित रहे।
