फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मध्य प्रदेश: रेत के अवैध परिवहन और खनन मामले में दिग्विजय के करीबी कांग्रेस नेता और रिश्तेदार का डंपर जब्त

Sat, 19 Feb 2022 12:30 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 19 Feb 2022 12:30 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के करीबी कांग्रेस नेता का डंपर रेत के अवैध खनन और परिवहन के मामले में जब्त किया गया है। इसे लेकर प्रदेश की सियासत गरमा गई है। 
 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Dumper of Congress leader close to Digvijay seized in illegal sand transportation and mining case
दिग्विजय सिंह के करीबी भरत मिलन पांडे, जिनके वाहन पकड़े गए। - फोटो : सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में रेत के अवैध खनन और परिवहन को लेकर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के करीबी भरत मिलन पांडे के रिश्तेदारों का डंपर अवैध खनन और परिवहन के मामले में जब्त हुआ है। यह वही भरत मिलन पांडे हैं, जिन्होंने पिछले दिनों दिग्विजय सिंह को पन्ना की खदानों का निरीक्षण करने बुलाया था। साथ ही राज्य के खनिज मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा पर अवैध खनन करने वालों को संरक्षण देने और मिलीभगत का आरोप लगाया था। 

 
Madhya Pradesh: Dumper of Congress leader close to Digvijay seized in illegal sand transportation and mining case
पन्ना में रेत के अवैध परिवहन करते डंपर को जब्त किया गया। - फोटो : सोशल मीडिया
जब्त के डंपर किए जाने पर खनिज मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि हमने चोरों की दुकान बंद कर दी थी। इस वजह से यह आरोप लगाए जा रहे थे। आज सामने आ गया है कि चोर कौन है और ईमानदार कौन? अब इस मसले पर खुद दिग्विजय सिंह को बयान देकर बताना चाहिए कि कौन सच बोल रहा है। इस कार्रवाई से सच सामने आ गया है। हम पन्ना समेत मध्य प्रदेश के किसी भी जिले में अवैध खनन बर्दाश्त नहीं करेंगे।  
Madhya Pradesh: Dumper of Congress leader close to Digvijay seized in illegal sand transportation and mining case
पन्ना एसपी धर्मराज मीणा - फोटो : सोशल मीडिया
पूरे क्षेत्र पर कांग्रेस नेता का दबदबा
कांग्रेस नेता एवं पूर्व जनपद अध्यक्ष भरत मिलन पांडे का इस क्षेत्र में अच्छा दबदबा है। कई वर्षों से इलाके में हो रहे अवैध खनन और परिवहन के आरोप पांडे और उनके परिजनों पर लगते रहे हैं। जैसे ही पांडे के परिवार की गाड़ियां और डंपर पकड़े गए, भाजपा ने इस मुद्दे को हाथोंहाथ लिया। भाजपा नेताओं का कहना है कि कांग्रेस के लोग ही अवैध खनन करते हैं और भाजपा को बदनाम करते हैं। 

कलेक्टर ने टीम बनाकर की कार्रवाई
पन्ना एसपी धर्मराज मीणा ने कहा कि अवैध खनन की शिकायत मिल रही थी। इस पर कलेक्टर ने टीम बनाई थी ताकि मामले की जांच की जा सकी। इस टीम ने ही गाड़ियों को पकड़ा है। वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed