{"_id":"62cb0f44a07bbc56d7229406","slug":"cm-in-morena-cm-shivraj-said-kamal-nath-is-a-non-serious-leader-he-has-lost-faith-in-congress","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"CM in Morena: सीएम शिवराज बोले- कमलनाथ नॉन सीरियस नेता, उनका कांग्रेस से विश्वास उठ गया है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM in Morena: सीएम शिवराज बोले- कमलनाथ नॉन सीरियस नेता, उनका कांग्रेस से विश्वास उठ गया है
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 11 Jul 2022 12:53 PM IST
सार
CM in Morena: सीएम शिवराज बोले- कमलनाथ नॉन सीरियस नेता, उनका कांग्रेस से विश्वास उठ गया है
विज्ञापन
1 of 3
मुरैना में सीएम शिवराज के साथ, वीडी शर्मा और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी थे।
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
मध्य प्रदेश के निकाय चुनावों में बीजेपी पूरी ताकत लगाने में जुटी हुई है। प्रदेश के मुखिया और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंबल की सबसे हॉट सीट मानी जाने वाली मुरैना में थे। बीजेपी महापौर प्रत्याशी के समर्थन में रविवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर सहित तमाम नेता एकजुट हुए।
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने महापौर प्रत्याशी के समर्थन में आम सभा को संबोधित किया और रोड शो में हिस्सा लिया। सीएम शिवराज ने मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्व सीएम कमलनाथ पर एक के बाद एक जुबानी हमले बोले। शिवराज ने कहा कि कमलनाथ नॉन सीरियस नेता हैं और ऐसी ही उनकी पार्टी है। ये वही कमलनाथ है जो विधानसभा में कहते थे कि मैं यहां बैठ कर अपना समय बर्बाद क्यों करूं, लेकिन उन्होंने कह दिया है कि मैं मतदान करके समय बर्बाद क्यों करूं। जो आदमी सबसे यह कह रहा है कि घर से निकलें और कांग्रेस को वोट डालें, लेकिन खुद ही वोट डालने के लिए नहीं गया। यह लोकतंत्र के साथ नाइंसाफी है।
Trending Videos
2 of 3
सीएम को सुनने बड़ी संख्या में लोग जमा थे।
- फोटो : सोशल मीडिया
कमलनाथ पर लगातार पलटवार करते हुए सीएम शिवराज ने कहा कि कमलनाथ जी अजब नेता हैं लोगो वोट डालने के लिए कहते हैं और खुद ही नहीं डालते है। और जब हम सवाल पूछते हैं तो उसका भी दायां-बायां जवाब देते है। और अब इस नगर निगम के चुनाव में जगह-जगह यह कहते नजर आ रहे है कि मैं इस चुनाव में कोई रुचि नहीं रखता हूं। कमलनाथ जी जनता वोट डाले, कार्यकर्ता मेहनत करें और तुम केवल राज्य करो। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैं मानता हूं लोकतंत्र का अपमान करने के साथ-साथ कमलनाथ जी का कांग्रेस में भी विश्वास खत्म हो गया है इसलिए वे खुद भी कांग्रेस को वोट नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 3
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी कमलनाथ पर जुबानी हमला बोला।
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके साथ ही बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी कमलनाथ पर पलटवार करते हुए कहा कि 15 महीने में कमलनाथ जी जो अटल जी का सपना था "चंबल एक्सप्रेस वे" को भी उसको रोकने का काम किया था। गरीब के हक को चुनने का काम किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस में कमलनाथ और सिंह अंतरराष्ट्रीय झूठेले हैं जो हमेशा झूठ बोलते रहते हैं। और यही कारण है कि उन्होंने झूठ बोलकर 15 महीने प्रदेश में सरकार चलाई और गरीबों का हक छीना था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X