Hindi News
›
Photo Gallery
›
Madhya Pradesh
›
MP News: Mika Singh arrives in Indore to find a bride, meets girls for his show Swayamvar Mika: The Vote
{"_id":"62b079a27457f25428630090","slug":"mp-news-mika-singh-arrives-in-indore-to-find-a-bride-meets-girls-for-his-show-swayamvar-mika-the-vote","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"MP News: इंदौर में दुल्हन तलाशने पहुंचे सिंगर मीका सिंह, अपने शो स्वयंवर मीका दी वोटी के लिए मिले लड़कियों से","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
MP News: इंदौर में दुल्हन तलाशने पहुंचे सिंगर मीका सिंह, अपने शो स्वयंवर मीका दी वोटी के लिए मिले लड़कियों से
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Tue, 21 Jun 2022 04:16 PM IST
सार
बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह इंदौर पहुंचे। उन्होंने यहां दुल्हन तलाशी। दरअसल अपने शो स्वयंवर मीका दी वोटी के लिए वे इंदौर आए और करीब पांच लड़कियों से मिले। उनसे सवाल पूछे और टास्क करवाए।
विज्ञापन
1 of 2
शो की शूटिंग के दौरान मीका सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
बॉलीवुड गायक मीका सिंह इन दिनों इंदौर में दुल्हन की तलाश रहे हैं। करीब पांच लड़कियों से मिलकर उनसे अलग-अलग तरह के सवाल पूछे। टास्क करवाए। खास बात ये है कि इस दौरान कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला के परिजन बरातियों की भूमिका में नजर आ रहे हैं।
दरअसल मामला ये है कि सिंगर मीका सिंह अपने टीवी शो स्वयंवर मीका दी वोटी के लिए इंदौर आए थे। शहर में इसकी शूटिंग हुई। इसके लिए मनीषपुरी स्थित टाउनशिप के लिए फ्लैट में शो का सेट लगाया गया था। प्रवेश द्वार को फूलों से सजाया गया था। रविवार देर रात तक शो की शूटिंग चली।
Trending Videos
2 of 2
मीका सिंह के साथ आकांक्षा
- फोटो : सोशल मीडिया
इस शो में मीका के परिवार को भी दिखाया गया है और बरातियों में इंदौर के महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला के भतीजे यश शुक्ला व अन्य परिजन भी शामिल हैं। वे भी शो में नजर आएंगे। कहा जा रहा है कि यश शुक्ला की पत्नी मीका की मैनेजर रही हैं और उनसे पारिवारिक रिश्ता है। इस कारण दो महीने पहले यश-डिम्पल की शादी में मीका ने अपनी प्रस्तुति भी दी थी। अब अपने शो में बरातियों के रूप में मीका सिंह ने इन्हें शामिल किया है। इंदौर की मॉडल और अभिनेत्री आकांक्षा पुरी के साथ भी मीका की नजदीकियां हैं। दोनों की कुछ तस्वीरें भी वायरल हो चुकी हैं। आकांक्षा पुरी भी इस शो की 12 प्रतिभागियों में शामिल हैं। वे भी मीका को शादी करने के लिए प्रभावित करतीं नजर आएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।