सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

MP News: सांप्रदायिक घटनाओं पर शिवराज का बड़ा बयान, कहा-अपन तो आएंगे-जाएंगे, समाज में खाई नहीं बनना चाहिए 

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 24 May 2022 03:49 PM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार सुबह बड़वानी और राजगढ़ जिले की समीक्षा बैठकें कीं। इस दौरान उन्होंने सांप्रदायिक घटनाओं पर कहा कि अपन तो आएंगे और जाएंगे। समाज यही रहने वाला है। इसमें अगर खाई पैदा हुई तो वह समाज के लिए घातक होगा।
 

विज्ञापन
MP News: Shivraj's big statement on communal incidents, said - I will come and go, there should not be a gap in the society
बड़वानी जिले के अधिकारियों के साथ बैठक लेते सीएम शिवराज। - फोटो : सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार सुबह बड़वानी और राजगढ़ जिले की समीक्षा बैठकें कीं। इस दौरान उन्होंने सांप्रदायिक घटनाओं पर कहा कि अपन तो आएंगे और जाएंगे। समाज यही रहने वाला है। इसमें अगर खाई पैदा हुई तो वह समाज के लिए घातक होगा। 




मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश में खरगोन, सेंधवा (बड़वानी) और अन्य जगहों पर सांप्रदायिक घटनाओं पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने अफसरों से कहा कि 'अपन (सरकार) तो आएंगे और जाएंगे। समाज यही रहने वाला है। अगर इसमें किसी तरह खाई पैदा हुई तो वह समाज के लिए घातक होगा। समाज को तोड़ने वालों और समुदायों के बीच खाई पैदा करने वाली की साजिश को विफल करें।'
Trending Videos
MP News: Shivraj's big statement on communal incidents, said - I will come and go, there should not be a gap in the society
राजगढ़ के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में सीएम। - फोटो : सोशल मीडिया
मुख्यमंत्री ने सोमवार सुबह बड़वानी और राजगढ़ जिलों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान बड़वानी जिले के सेंधवा में रामनवमी पर हुए बवाल की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि सभी धर्मों और जातियों के लोग हमारे भाई हैं। इनमें किसी प्रकार का भेद नहीं है। कुछ असामाजिक तत्व हैं, जो भ्रम फैलाकर समाज को बांटते हैं। इन्हें पहचाने और इनसे सतर्क रहे। इनके बहकावे में न आए और न किसी को आने दे। दलित, गैर-दलित क्यों हो, दलित भी अपने भाई हैं और गैर-दलित भी अपने हैं। देखो, अपन तो आएंगे और जाएंगे लेकिन समाज तो यही रहने वाला है। इसमें अगर खाई पैदा हो गई तो वह समाज के लिए घातक है। मेरा केवल इतना कहना है कि एक सोशल अभियान चलना चाहिए और गांव-गांव में जहा ऐसी चीजें होती हैं, बैठकें हो जाना चाहिए। ताकि इस तरह का माहौल न बने। उकसाने वाली चीजें भी नहीं होनी चाहिए। प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि आपसी सद्भाव बनाने के लिए दोनों पक्षों के साथ बैठकें करें। उन्हें समझाइश दें। अगर थोड़ी-सी बातचीत हो जाएगी, लोग समझ जाएंगे और घटनाएं बंद हो जाएंगी। लॉ एंड ऑर्डर की क्या स्थिति है? सेंधवा में अप्रिय स्थिति बनी थी लेकिन हमने कंट्रोल किया। हम बेहतर माहौल बनाने और सद्भाव पैदा करने के लिए काम कर रहे हैं। कुछ संगठन मौके ढूंढते हैं लेकिन काफी कुछ कंट्रोल में हैं। माफिका के खिलाफ कार्रवाई जारी रखें। रोजगार दिवस के माध्यम से लोगों को जोड़ें। छात्रावासों में प्रवेश दिलाएं, उसमें सकारात्मक संवाद करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
MP News: Shivraj's big statement on communal incidents, said - I will come and go, there should not be a gap in the society
सीएम चौहान ने राजगढ़ और बड़वानी जिले के अधिकारियों के साथ वीसी के माध्यम से समीक्षा बैठक की। - फोटो : सोशल मीडिया
बड़वानी में प्रशासन को दिए अहम निर्देश 
बड़वानी की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कुपोषण दूर करने के लिए मिशन उम्मीद चलाया जा रहा है। हमने 'पहुंच अभियान' शुरू किया है, इसमें गांव का अमला समग्र आईडी बनाने और अन्य काम करते हैं। इसमें पेंडिंग काम के बारे में जानकारी देते हैं। हम आंगनबाड़ी को समाज से जोड़ें। (मंत्री) प्रेमसिंह जी नेतृत्व करें। लोग अगर जुड़ेंगे, तो हम कुपोषण एक साल में खत्म कर देंगे। 'पहुंच अभियान' का मॉडल मुझे भेजें। आप सुनिश्चित करें कि राशन में गड़बड़ी वालों को छोड़ें नहीं। साथ ही अन्नपूर्णा योजना और गरीब कल्याण योजना का राशन एकसाथ बांट दें। हम जो पाइपलाइन बिछा रहे हैं, उसकी गुणवत्ता चेक करें। अमृत सरोवर में हमने जनभागीदारी करके काम कराया 

राजगढ़ में अच्छा रहा फीडबैक
राजगढ़ जिले के फीडबैक के लिए मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से विगत 2 दिनों में 896 लोगों से चर्चा की गई। इसमें 863 व्यक्तियों ने कोई समस्या नहीं होने की जानकारी दी। 33 लोगों ने बिजली, पानी, राशन वितरण,  छात्रवृत्ति की समस्याओं से अवगत कराया, जिसके निराकरण के निर्देश दिए गए है। पेयजल की स्थिति को लेकर कलेक्टर ने बताया कि ब्यावरा को छोड़कर शेष जिले में स्थिति ठीक है। ब्यावरा में टेंपरेरी बेसिस पर 56 स्थानों पर ट्यूबबेल से पानी सप्लाई कर रहे है। इस पर मुख्यमंत्री ने परिवहन कर पेयजल पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि राशन वितरण में गड़बड़ी की जहाँ से कंप्लेंट आती है, वहाँ कड़ी कार्रवाई की जाए। ऐसे बेईमान जेल से बाहर न आ पाएं। कोई भी हो उसे मत छोड़ो।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed