😊अति सुंदर😎बहुत खूब👌अति उत्तम भाव👍बहुत बढ़िया..🤩लाजवाब🤩बेहतरीन🙌क्या खूब कहा😔बहुत मार्मिक😀वाह! वाह! क्या बात है!🤗शानदार👌गजब🙏छा गये आप👏तालियां✌शाबाश😍जबरदस्त
Hindi News
›
Photo Gallery
›
Madhya Pradesh
›
MP Weather Today: Incessant rains affected life, red alert issued in four districts of the state and 18 in orange
{"_id":"62bebd5ac03a1e7bba0bbd73","slug":"mp-weather-today-incessant-rains-affected-life-red-alert-issued-in-four-districts-of-the-state-and-18-in-orange","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"MP Weather Today: लगातार बारिश से जन जीवन प्रभावित, प्रदेश के चार जिलों में रेड और 18 में ऑरेंज अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Weather Today: लगातार बारिश से जन जीवन प्रभावित, प्रदेश के चार जिलों में रेड और 18 में ऑरेंज अलर्ट जारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Fri, 01 Jul 2022 02:54 PM IST
सार
MP Weather Today: लगातार बारिश से जन जीवन प्रभावित, प्रदेश के चार जिलों में रेड और 18 में ऑरेंज अलर्ट जारी
विज्ञापन
1 of 4
मध्य प्रदेश में मौसम
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
मध्य प्रदेश में लगातार बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिल गई है तो वहीं, जिन क्षेत्रों में जल भराव हुआ है वहां जनजीवन प्रभावित हो गया है। हालांकि लगातार हो रही बारिश से किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे हैं। किसानों ने बुआई शुरू कर दी है। किसानों का कहना है कि जुलाई में हो रही बारिश से फसलों को काफी लाभ होगा और वे तेजी से बढेंगी।
प्रदेश में लोग लंबे समय से झमाझम बारिश का इंतजार कर रहे थे। बीते तीन दिन से जारी बारिश के दौर ने लोगों को भीषण गर्मी से निजात दिलाते हुए वातावरण में ठंडक घोल दी है। तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है। गुरुवार को प्रदेश का अधिकतम तापमान 28.3 और न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री दर्ज किया गया। सुहाने मौसम का मजा लेने के लिए लोग टूरिस्ट स्पॉट्स का रुख कर रहे हैं।
Trending Videos
2 of 4
सुहाना मौसम होने के चलते बड़ी संख्या में पर्यटक मांडू पहुंच रहे हैं।
- फोटो : अमर उजाला
भोपाल समेत तीन जिलों में चार इंच बारिश
बीते 24 घंटों में नर्मदापुरम संभाग के अधिकांश स्थानों पर, भोपाल, शहडोल, ग्वालियर उज्जैन के अनेक स्थानों पर, इंदौर, रीवा, जबलपुर एवं चंबल संभाग के कुछ स्थानों पर बारिश दर्ज की गई। गुरुवार को दोपहर के बाद से झमाझम बारिश का दौर शुरू हुआ। हालांकि, कुछ जिलों में केवल बौछारें पड़ीं। भोपाल, सीहोर और होशंगाबाद जिले के कुछ हिस्सों में चार इंच बारिश दर्ज की गई। सीहोर, आष्टा, इछावर, बुधनी और होशंगाबाद में झमाझम बारिश के चलते निचली जगहों पर जलभराव हो गया। निचली बस्तियों में डेढ़ फीट तक पानी भर गया है। जलभराव के कारण आवाजाही में लोगों को परेशान भी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
सड़कों में पानी भरने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम वैज्ञानिकों ने शुक्रवार को प्रदेश के चार जिलों शाजापुर, सीहोर, विदिशा और देवास में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। जबकि प्रदेश के 18 जिलों भोपाल, मंदसौर, आगर, राजगढ़, सागर, रायसेन, नीमच, इंदौर, गुना, सिवनी, अशोकनगर, सीधी, उज्जैन, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, सिंगरौली और बालाघाट में तेज हवाओं के साथ मध्यम वर्षा और आकाशीय बिजली चमकने की चेतावनी देते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
4 of 4
मौसम विभाग ने 18 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया।
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश में एक्टिव सिस्टम
वर्तमान में पश्चिम-मध्य अरब सागर के ऊपर मध्य क्षोभमंडल में चक्रवातीय परिसंचरण ऊंचाई में दक्षिणी झुकाव के साथ सक्रिय है। वहीं पूर्व-पश्चिम ट्रफ पंजाब-हरियाणा से लेकर दक्षिणी उत्तर प्रदेश, पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़, झारखंड और प. बंगाल से होते हुए पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी तक विस्तृत है। जबकि दक्षिणी गुजरात से उत्तरी कर्नाटक तट के समांतर अपतटीय ट्रफ समुद्र तल पर अवस्थित है। शुक्रवार द.प. मानसून के और आगे बढ़ने पर अब इसकी उत्तरी सीमा दीसा, रतलाम, उज्जैन, जयपुर, रोहतक, पठानकोट और जम्मू से गुजर रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X