फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नरसिंहपुर: ईओडब्ल्यू ने बीआरसी को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

Sat, 19 Feb 2022 12:59 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 19 Feb 2022 12:59 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में स्कूल की मान्यता के मामले में बीआरसी को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। बीआरसी इससे पहले 10 हजार रुपये की रिश्वत ले चुका था। 
 

विज्ञापन
Narsinghpur: EOW caught BRC red handed taking bribe of 15 thousand rupees
नरसिंहपुर में बीआरसी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा। - फोटो : सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में स्कूल की मान्यता के मामले में शिक्षा विभाग में ब्लॉक रिसोर्स कोऑर्डिनेटर (बीआरसी) ने 25 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। दस हजार रुपये का भुगतान 15 फरवरी को हुआ था। शेष 15 हजार रुपये की घूस लेते समय बीआरसी को आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) की टीम ने रंगे हाथों पकड़ा है। 
Narsinghpur: EOW caught BRC red handed taking bribe of 15 thousand rupees
नरसिंहपुर का वह स्कूल, जिसकी मान्यता के लिए बीआरसी ने मांगी रिश्वत। - फोटो : सोशल मीडिया
जबलपुर ईओडब्ल्यू के डीएसपी मनजीत सिंह ने बताया कि मोहम्मद हुसैन पठान अटल अंजुमन स्कूल चलाते हैं। इसकी नवीन मान्यता के लिए बीआरसी हरिओम पाठक ने मोहम्मद हुसैन पठान से 25 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। पठान दस हजार रुपये का भुगतान पाठक को 15 फरवरी को कर चुके हैं। शेष 15 हजार रुपये की राशि शुक्रवार को देने का तय हुआ था। जैसे ही पठान ने 15 हजार रुपये पाठक को दिए, ईओडब्ल्यू टीम ने रंगे हाथों उसे पकड़ लिया। 
Narsinghpur: EOW caught BRC red handed taking bribe of 15 thousand rupees
डीएसपी मंजीत सिंह रिश्वत लेने वाले अधिकारी को पकड़ने के बाद पत्रकारों को जानकारी देते हुए। - फोटो : सोशल मीडिया
यह कार्रवाई ईओडब्ल्यू जबलपुर की टीम ने की। इसमें डीएसपी मनजीत सिंह, इंस्पेक्टर मुकेश खंपरिया, इंस्पेक्टर लक्ष्मी यादव, इंस्पेक्टर स्वर्णजीत सिंह धामी, इंस्पेक्टर प्रेरणा पांडेय, इंस्पेक्टर शशिकला मस्कुले, एसआई कीर्ति शुक्ला, एसआई विशाखा तिवारी शामिल रहे। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed